Q: निम्नलिखित में से कौन गवर्नर जनरल अंग्रेजी के अतिरिक्त अरबी, फारसी एवं बंगाली भाषा का जानकार था ?
आगामी आर.ए.एस./आर.टी.एस. प्रा. परीक्षा, 2024 हेतु विशेष हल प्रश्न
Options:
(A) रॉबर्ट क्लाईव
(B) लॉर्ड कार्नवालिस
(C) लॉर्ड विलियम बैन्टिक
(D) वॉरेन हेस्टिंग्स
(E) अनुत्तरित प्रश्न
Answer: (D) वारेन हेस्टिंग्स 1772 ई. में बंगाल का गवर्नर बना. 1750 ई. में यह ईस्ट इण्डिया कम्पनी के क्लर्क के रूप में भारत आया था. 1774 ई. में यह बंगाल का गवर्नर जनरल बना. वारेन हेस्टिंग्स की साहित्य में रुचि थी. उसने प्राचीन विद्याओं तथा साहित्य को संरक्षण दिया. वह अरबी तथा फारसी जानता था और बांग्ला बोल सकता था. उसने चार्ल्स विल्किन्स के गीता के प्रथम अनुवाद की प्रस्तावना लिखी. उससे प्रेरणा पाकर विल्किन्स, हॉलहेड तथा सर विलियम जोन्स इत्यादि विद्वानों ने प्राचीन भारतीय पुस्तकों का अध्ययन किया तथा उत्तरकालीन प्राच्य विद्या वेल अध्ययन के कार्य को बढ़ावा दिया. विल्किन्स ने फारसी, बांग्ला मुद्रण के लिए ढलाई के अक्षरों का आविष्कार किया. उसने गीता तथा हितोपदेश का अनुवाद किया. ‘हॉलहेड’ ने 1781 ई. में संस्कृत व्याकरण प्रकाशित किया. सर विलियम जोन्स ने 1778 ई. में ‘एशियाटिक सोसाइटी ऑफ बंगाल’ की नींव डाली ताकि एशिया के सामाजिक तथा प्राकृतिक इतिहास, पुरातत्व सम्बन्धी कला, विज्ञान तथा साहित्य का अध्ययन किया जा सके.