Q: निम्नलिखित में कौनसा विकल्प अधोगामी जनसंख्या के बारे में सही विवरण अभिव्यक्त करता है?
Asked in: यू.जी.सी.-नेट/जे.आर.एफ. परीक्षा, दिसम्बर 2022 (3.3.2023) का हल प्रश्न-पत्र
Options:
(A) दीर्घकालिक अपरिवर्तित प्रजनन और मृत्यु दर
(B) व्यापक आधारयुक्त पिरामिड निर्मित करती बढ़ती जन्म दर और उच्च मृत्यु दर
(C) सँकरे आधार के पिरामिड निर्मित करती घटती जन्म दर और निम्न मृत्यु दर
(D) व्यापक आधार के पिरामिड निर्मित करती उच्च जन्म दर और उच्च मृत्यु दर
Answer: (C) प्रगतिशील जनसंख्या वह है जहाँ मृत्यु दर और जन्म दर अधिक होती है. प्रतिगामी जनसंख्या में मृत्यु दर कम होती है और जन्म दर गिरती है. बेलनाकार आकार के पिरामिडों को ‘प्रतिगामी पिरामिड’ कहा जाता है. यह एक प्रकार का पिरामिड है, जो अल्प मृत्यु और जन्म दर वाले समाजों का प्रतिनिधित्व करता है. वे आमतौर पर अप्रवासियों के स्वागत के लिए नीतियाँ या बड़े परिवार वाले लोगों के लिए सुविधाएं स्थापित करते हैं. यह पिरामिड आमतौर पर विकसित देशों में देखा जाता है-उदारहण कनाडा और जापान.