Q: निम्नलिखित में से कौनसे कथन सही हैं?
Asked in: यू.जी.सी.-नेट/जे.आर.एफ. परीक्षा, दिसम्बर 2022 (3.3.2023) का हल प्रश्न-पत्र
Options:
1. नॉलेज प्रोसेसिंग आउटसोर्सिंग (केपीओ) पंचम सेवाओं के अन्तर्गत आती है.
2. शोध एवं विकास (आर एण्ड डी) गतिविधियाँ और ई-लर्निंग बिजनेस प्रोसेस आउटसोर्सिंग (बीपीओ) के उदाहरण हैं.
3. बीपीओ केपीओ से भिन्न है, क्योंकि इसमें उच्च कौशल प्राप्त श्रमिक सम्मिलित होते हैं.
4. सस्ते और कौशलपूर्ण श्रमिकों की उपलब्धता के कारण भारत जैसे देश में आउटसोर्सिंग आ रही है.
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए-
(A) केवल 2 और 4
(B) केवल 1 और 4
(C) केवल 1 और 3
(D) केवल 1,3 और 4
Answer: (B) जान प्रक्रिया आउटसोर्सिंग (KPO) का अर्थ है सूचना सम्बन्धी व्यावसायिक कार्य या ज्ञान आधारित प्रक्रियाएं, जैसे अनुसंधान, विश्लेषण, परामर्श या कोई अन्य उच्चस्तरीय कार्य आउटसोर्स किया जाता है. यानी किसी अन्य कम्पनी के श्रमिकों द्वारा किया जाता है या उसी संगठन की सहायक कम्पनी को आवंटित किया जाता है. यह क्विनरी सेवाओं के अन्तर्गत आता है. भारतीय शहरों में पश्चिमी देशों की तुलना में सस्ती अचल सम्पत्ति है, भारतीय आउटसोर्सिंग कम्पनियाँ आपको अधिकांश देशों की तुलना में कम लागत पर उच्च गुणवत्ता वाली सेवाएं प्रदान कर सकती हैं.