September 4th Week Current Affairs (21st-30th Sep 2020) in Hindi

September 4th Week (21st to 30th September) 2020 Current Affairs Quiz in Hindi for Every Competitive Exams

September-2020 4th Week hindi current affairs GkSection team published here very important top current affairs of 21st to 30th September in Hindi with the help of you will know what happened in September 2020 Fourth week with questions and answers in Hindi.

September 2020 4th Week Hindi Current Affairs for Every Competitive Exam


प्रश्न 1. भारतीय नौसेना ने पहली बार हेलीकॉप्टर स्ट्रीम में कितनी महिलाओं को तैनात करने की घोषणा की है?

  1. 2 महिलाओं
  2. 4 महिलाओं
  3. 6 महिलाओं
  4. 7 महिलाओं
सही उत्तर देखे
उत्तर: 2 महिलाओं - भारतीय नौसेना ने हाल ही में पहली बार हेलीकॉप्टर स्ट्रीम में 2 महिलाओं सब लेफ्टिनेंट कुमुदिनी त्‍यागी और सब लेफ्टिनेंट रीति सिंह को 'ऑब्जवर्स' (एयरबोर्न टैक्टिशियंस) के रूप में तैनात करने की घोषणा की है. यह तैनाती फ्रंटलाइन वॉरशिप्स में महिलाओं की पहली तैनाती होगी.

प्रश्न 2. प्रसिद्ध फैशन डिजाइनर शरबरी दत्ता का हाल ही में कितने वर्ष की उम्र में निधन हो गया है?

  1. 63 वर्ष
  2. 74 वर्ष
  3. 82 वर्ष
  4. 89 वर्ष
सही उत्तर देखे
उत्तर: 63 वर्ष - प्रसिद्ध फैशन डिजाइनर शरबरी दत्ता का हाल ही में 63 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है. उन्होंने पढ़ाई पूरी करने के बाद फैशन डिजाइनिंग में अपनी प्रतिभा दिखाई और अपना खुद का ब्रांड शुनया बनाया जिसकी कोलकाता शहर में दुकाने है.

प्रश्न 3. इनमे से किस यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने स्टूडेंट्स को संक्रमण से बचाने के लिए बुक सैनेटाइजिंग मशीन विकसित की है?

  1. दिल्ली यूनिवर्सिटी
  2. अन्ना यूनिवर्सिटी
  3. नॉर्थ- ईस्टर्न हिल यूनिवर्सिटी
  4. कोलकाता यूनिवर्सिटी
सही उत्तर देखे
उत्तर: नॉर्थ- ईस्टर्न हिल यूनिवर्सिटी - शिलांग में स्थित नॉर्थ- ईस्टर्न हिल यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने स्टूडेंट्स को संक्रमण से बचाने के लिए एक बेहतरीन इनोवेशन करते हुए बुक सैनेटाइजिंग मशीन विकसित की है. यह मशीन एक राउंड में यानी लगभग 45 मिनट में 150 किताबें सैनेटाइज कर सकती है. एक किताब को सैनेटाइज करने का खर्च लगभग 20 पैसा आता है.

प्रश्न 4. क्यूएस की ग्लोबल एमबीए रैंकिंग- 2021 में विश्व के टॉप 50 मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट में देश के कितने मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट को स्थान मिला है?

  1. 2 मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट
  2. 4 मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट
  3. 5 मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट
  4. 8 मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट
सही उत्तर देखे
उत्तर: 2 मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट - क्यूएस की ग्लोबल एमबीए रैंकिंग- 2021 में विश्व के टॉप 50 मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट में 2 मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट (आईआईएम अहमदाबाद और आईआईएम बैंगलोर) को स्थान मिला है. इस रैंकिंग लिस्ट में आईआईएम अहमदाबाद को 31वीं रैंक और आईआईएम बैंगलोर के दो वर्षीय MBA कोर्स को 35वां स्थान हासिल हुआ है जबकि आईआईएम कलकत्ता को इस रैंकिंग में 51वा स्थान मिला है.

प्रश्न 5. निम्न में से कौन राफेल के स्क्वाड्रन गोल्डन एरो में इकलौती और पहली महिला फ्लाईट लेफ्टिनेंट शामिल हुई है?

  1. शिवांगी सिंह
  2. मनीषा सिंह
  3. कुल्फिका सिंह
  4. सुमन सिंह
सही उत्तर देखे
उत्तर: शिवांगी सिंह - भारत के सबसे ताकतवर फाइटर विमान राफेल के स्क्वाड्रन गोल्डन एरो में इकलौती और पहली महिला फ्लाईट लेफ्टिनेंट शिवांगी सिंह शामिल हुई है. जो की वाराणसी की है. जबकि वर्ष 2017 में भी इतिहास रचते हुए वे वायु सेना में फाइटर विमान उड़ाने वाली पांच महिला पायलटों में शामिल हुई थी.

प्रश्न 6. रसायन और उर्वरक मंत्रालय ने हाल ही में देश में कितने प्लास्टिक पार्क स्थापित करने की मंजूरी दे दी है?

  1. 3 प्लास्टिक पार्क
  2. 5 प्लास्टिक पार्क
  3. 10 प्लास्टिक पार्क
  4. 13 प्लास्टिक पार्क
सही उत्तर देखे
उत्तर: 10 प्लास्टिक पार्क - रसायन और उर्वरक मंत्रालय ने हाल ही में वर्ष 2019 में लॉन्च की गयी प्लास्टिक पार्क योजना के तहत देश में 10 प्लास्टिक पार्क स्थापित करने की मंजूरी दे दी है. ये प्लास्टिक पार्क मध्य प्रदेश, असम, तमिलनाडु, ओडिशा, झारखंड, छत्तीसगढ़ और उत्तराखंड में स्थापित किए जायेंगे.

प्रश्न 7. आईपीएल 2020 में रोहित शर्मा आईपीएल में 200 छक्के लगाने वाले कौन से बल्लेबाज बन गए हैं?

  1. पहले
  2. दुसरे
  3. तीसरे
  4. चौथे
सही उत्तर देखे
उत्तर: चौथे - आईपीएल 2020 में रोहित शर्मा आईपीएल में 200 छक्के लगाने वाले चौथे बल्लेबाज बन गए हैं. उन्होंने इस आईपीएल में कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ 54 गेंदों पर 80 रन की पारी खेलकर यह रिकॉर्ड अपने नाम किया है. रोहित शर्मा के 190 मैचों में 200 छक्के हो गए हैं वे अब 5000 रन पूरे करने से मात्र 10 रन दूर रह गए हैं.

प्रश्न 8. माउंट एवरेस्ट के शिखर पर ऑक्सीजन सिलेंडर के बिना कितनी बार चढ़ने वाले नेपाल के पर्वतारोही अंग रीता शेरपा का निधन हो गया है?

  1. 2 बार
  2. 5 बार
  3. 10 बार
  4. 15 बार
सही उत्तर देखे
उत्तर: 10 बार - माउंट एवरेस्ट के शिखर पर ऑक्सीजन सिलेंडर के बिना 10 बार चढ़ने वाले नेपाल के पर्वतारोही अंग रीता शेरपा का 72 साल की उम्र में निधन हो गया है. वे लीवर की खराबी सहित कई अन्य बीमारियों से पीड़ित थे और उन्हें "स्नो लेपर्ड (हिम तेंदुआ)" के नाम से जाना जाता था. उन्होंने वर्ष 1983 से 1996 के बीच माउंट एवरेस्ट पर ऑक्सीजन सिलेंडर के बिना चढ़ाई की. साथ ही उन्हें प्रतिष्ठित ‘गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड’ प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया था.

प्रश्न 9. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने किसे सुप्रीम कोर्ट के नए न्यायधीश के रूप में नामित किया है?

  1. एनी कोनी बेकट
  2. एमी कोनी बैरेट
  3. साइमन बैरेट
  4. सीमोन बैरेट
सही उत्तर देखे
उत्तर: एमी कोनी बैरेट - अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में रूथ बाडेर गिन्सबर्ग के निधन से खाली हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश के पद के लिए एमी कोनी बैरेट (Amy Coney Barrett) को नामित किया है. लेकिन राष्ट्रपति की अनुशंसा के बाद बैरेट के नाम को सीनेट की मंजूरी मिलनी जरूरी है.

प्रश्न 10. 30 सितम्बर को विश्वभर में कौन सा दिवस मनाया जाता है?

  1. अंतर्राष्ट्रीय भाषा दिवस
  2. अंतर्राष्ट्रीय अनुवाद दिवस
  3. अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस
  4. अंतर्राष्ट्रीय स्टेचू दिवस
सही उत्तर देखे
उत्तर: अंतर्राष्ट्रीय अनुवाद दिवस - 30 सितम्बर को विश्वभर में 30 सितंबर को सेंट जेरोम के पर्व पर International Translation Day (अन्तरराष्ट्रीय अनुवाद दिवस) मनाया जाता है. सेंट जेरोम को बाइबिल अनुवादक का संरक्षक संत माना जाता है. यह दिवस भाषा पेशेवरों के कार्य को सम्मानित करने के लिए मनाया जाता है. वर्ष 2020 के लिए इस दिवस की थीम "Finding the words for a world in crisis" संकट में दुनिया के लिए शब्द ढूँढना है.
Read Also...  16 फरवरी 2023 कर्रेंट अफेयर्स (प्रश्न एवं उत्तर) - राष्ट्रिय, अंतराष्ट्रीय, समसामयिक घटनाएं हिंदी में
Previous Post Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *