Ghibli Style Image Generator क्या है? – क्या है Ghibli, इसे ChatGPT पर कैसे बना सकते हैं
- Gk Section
- Posted on
What is Ghibli Image in Hindi- घिबली क्या है, ChatGPT पर Ghibli फोटो कैसे बनाएं?
Ghibli Style Image Generator?– Ghibli एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आधारित टूल है, जो किसी तस्वीरों को Ghibli Style Image Generator के जरिए Studio Ghibli की क्लासिक एनीमेशन स्टाइल में बदलने की क्षमता रखता है. यह AI टूल डीप लर्निंग और इमेज प्रॉसेसिंग तकनीकों का इस्तेमाल करके किसी भी तस्वीरों को री-क्रिएट करता है, ताकि वे किसी घिबली फिल्म के सीन जैसी तैयार हो सके.
आर्टिफ़िशियल इंटेलिजेंस (AI) के इस युग में डिजिटल सम्बंधित सुविधाएं आसानी और तेजी से मिल सकती है. AI अपने आप में तेजी से उभर रहा है और लोग इसका इस्तेमाल काफी कामो में कर रहे है. वहीँ हाल ही में ChatGPT AI टूल अपना एक और नया फीचर लेकर आया था जिसका नाम है “Ghibli Style Image” इस कमांड की मदद से सिंपल फोटोज को घिबली स्टाइल एनिमे पोर्ट्रेट में आसानी से बदला जा सकता है.
ChatGPT 4o में अब किसी भी सिंपल इमेज को घिबली स्टाइल में बदल सकते है. बता दें स्टूडियो घिबली एक जापानी एनिमेशन स्टूडियो है. स्टूडियो घिबली की एनिमेशन शैली विश्वभर में अपनी खूबसूरती और भावनात्मक गहराई के लिए जानी जाती है. एआई-आधारित Ghibli Style Image Generator के जरिए किसी साधारण तस्वीरों को स्टूडियो घिबली जैसी जादुई दुनिया में बदल सकते हैं.
कैसे बनाई जा सकती हैं Ghibli स्टाइल इमेजेस
Ghibli स्टाइल इमेजेस Generator करने के लिए ChatGpt के GPT-40 अपडेट के साथ आसानी से बनाया जा सकता है. निचे स्टेप्स को फॉलो करके आप भी किसी साधारण फोटो को Ghibli स्टाइल image में बदल सकते है..
- सबसे पहले ChatGpt का लेटेस्ट वर्जन अपने फ़ोन या कंप्यूटर में खोले.
- अब प्रोम्पट्स बार के थ्री डॉट आइकन को क्लिक करें.
- इसके बाद इमेज के ऑप्शन को क्लिक करने के बाद कैनवस का ऑप्शन आएगा.
- इसके बाद आप टेक्स्ट लिखें कि आपको किस तरह की इमेज चाहिए और अपनी फोटो को अपलोड कर दें. Ghibli इमेज चाहिए लिखने पर फोटो झिबली स्टाइल में बदल जाएगी.
- इस फोटो को डाउनलोड करने के बाद अपने सोशल मीडिया जैसे व्हात्सप्प, फेसबुक आदि पर शेयर किया जा सकता है.
स्टूडियो झिबली की कुछ बेस्ट मूवीज
स्टूडियो Ghibli की कई फिल्में प्रकाशित हो चुकी है. निम्न नाम की कुछ फिल्में एक Ghibli स्टाइल में है.
- ग्रेव ऑफ द फायरफ्लाइज (Grave of the Fireflies)
- प्रिंसेस मोनोनोके (Princess Mononoke )
- ऑनली यस्टर्डे (Only Yesterday)
- स्पिरिटेड अवे (Spirited Away)
- किकी’ज डिलीवरी सर्विस (Kiki’s Delivery Service)
- पॉर्को रोसो (Porco Rosso)
- द बॉय एंड द हेरोन (The Boy and the Heron )
- हाउल’स मूविंग कैसल (Howl’s Moving Castle)
- एरिएते (Arrietty)
- पोन्यो (Ponyo)