10 सितंबर:- World Suicide Prevention Day - जाने विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस कब और क्यों मनाया जाता है? इतिहास, उद्देश्य, थीम महत्व, Get Details Why, How History, Importance, Theme

जाने विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस – World Suicide Prevention Day 2025 in Hindi

World Suicide Prevention Day 2025 in Hindi – विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस का इतिहास

World Suicide Prevention Day 2025 in Hindi – विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस पर, हमें यह जागरूकता बढ़ाने की आवश्यकता है कि आत्महत्या के मामले दुनियाभर में कितने तेजी से बढ़ रहे हैं। आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में कई लोग स्ट्रेस और डिप्रेशन जैसी बीमारियों का शिकार हो जाते हैं, और ऐसे में अक्सर वे जीवन से हार मानकर मौत की ओर बढ़ते हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अनुसार, हर साल लगभग 8 लाख लोग सुसाइड के जरिए अपनी जान से हाथ धो बैठते हैं, और इसमें ज्यादातर युवा शामिल हैं, जिनकी उम्र 15 से 29 साल के बीच होती है। इसलिए, World Suicide Prevention Day – विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस के माध्यम से हमें इस समस्या के प्रति जागरूक होना और इसे रोकने के उपायों की ओर कदम बढ़ाने की आवश्यकता है.

World Suicide Prevention Day – जाने विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?

अंतरराष्ट्रीय आत्महत्या रोकथाम संघ (IASP) ने 2003 में पहली बार 10 सितंबर को World Suicide Prevention Day – विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस की शुरुआत की थी। इस महत्वपूर्ण इवेंट का स्पॉन्सर्शिप वर्ल्ड फेडरेशन फॉर मेंटल हेल्थ और वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन ने संभाला था। यह पहल, वैश्विक मंच पर बड़ी प्रशंसा प्राप्त की थी। इसके बाद, 2004 में वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन (WHO) ने आधिकारिक रूप से World Suicide Prevention Day – विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस का समर्थन किया था। इसके बाद से, हर साल 10 सितंबर को World Suicide Prevention Day – विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस का आयोजन किया जाता है.

Read Also...  11 नवंबर: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस - National Education Day 2025 in Hindi

World Suicide Prevention Day – जाने विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस का उद्देश्य

  • विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस का मुख्य उद्देश्य आत्महत्या के खिलाफ जागरूकता फैलाना है।
  • इस दिन, आत्महत्या करने वाले लोगों के व्यवहार पर रिसर्च की जाती है और डाटा कलेक्ट किया जाता है।
  • इसके माध्यम से, आत्महत्या को लेकर जागरूकता बढ़ती है, और लोगों को आत्महत्या से बचाने के उपायों की चर्चा की जाती है।
  • विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस के द्वारा लोग दूसरों को भी आत्महत्या करने से रोकने के गंभीर कदम उठाने के लिए प्रोत्साहित किए जाते हैं।

World Suicide Prevention Day – जाने विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस का 2023 की थीम

  • विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस 2023 की थीम: ‘क्रिएटिंग होप थ्रू एक्शन’ है.
  • इस थीम का मतलब है ‘कार्यवाई के माध्यम से आशा पैदा करना’.
  • इस दिन, विश्वभर में आयोजित होने वाले कार्यक्रम इसी थीम के आधार पर होंगे।

World Suicide Prevention Day – जाने विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस का महत्व

  • विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस दुनिया के अलग-अलग कोनों में मनाया जाता है.
  • इस दिन के इवेंट्स को अधिकांश बार WHO (विश्व स्वास्थ्य संगठन) स्पॉन्सर करता है.
  • विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस के माध्यम से, लोगों में आत्महत्या के खिलाफ जागरूकता बढ़ती है और सुसाइड संबंधित विचार त्यागने के लिए मदद मिलती है.
  • कई देशों की सरकारें, भारत सहित, WHO की इस पहल में मदद करती हैं, जिससे सुसाइड का ख्याल आने पर लोग सरकार के हेल्पलाइन नम्बर पर कॉल करके फ्री काउंसलिंग सेशन अटेंड कर सकते हैं।
Read Also...  April Fool Day- 1 अप्रैल को क्यों मनाया जाता है अप्रैल फूल डे, क्या है इसका इतिहास
Previous Post Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *