Jnanpith Award 2025- मशहूर साहित्यकार विनोद कुमार शुक्ल को मिलेगा 59वां ज्ञानपीठ पुरस्कार

59th Jnanpith Award- प्रसिद्ध हिंदी लेखक विनोद कुमार शुक्ल को भारत का सबसे बड़ा साहित्य पुरस्कार की घोषणा

Vinod Kumar Shukla Jnanpith Award– भारत के प्रसिद्ध हिंदी साहित्यकार विनोद कुमार शुक्ल को ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा. यह सम्मान उन्हें साहित्य के क्षेत्र में अविस्मरणीय योगदान के लिए दिया जा रहा है.

ज्ञानपीठ पुरस्कार 2025 की घोषणा कर दी गई है. भारत के प्रतिष्ठित साहित्यकार विनोद कुमार शुक्ल को इस सम्मान से नवाजा जाएगा. उन्हें यह पुरस्कार साहित्य की सेवा के लिए दिए जाने की घोषणा की गई है. बता दें कि विनोद कुमार शुक्ल ने कई ऐसी किताबें लिखी हैं, जो युवाओं के लिए मार्गदर्शन का काम करती हैं. बता दें कि यह देश का सर्वोच्च साहित्यिक पुरुस्कार है. वहीं विनोद कुमार शुक्ल छत्तीसगढ़ के पहले ऐसे कवि और लेखक हैं, जिन्हें ज्ञानपीठ पुरस्कार दिया जा रहा है.

“कभी सोचा नहीं था कि मुझे यह मिलेगा” – विनोद कुमार शुक्ल

मशहूर साहित्यकार विनोद कुमार शुक्ल को ज्ञानपीठ पुरस्कार 2025 दिए जाने की घोषणा के बाद उन्होंने अपनी झिझकता का जिक्र किया। उन्होंने इस पुरस्कार को बहुत बड़ा सम्मान बताते हुए कहा कि पुरस्कारों पर कभी उन्होंने नहीं सोचा। उन्होंने यह भी कहा कि यह पुरस्कार मिलने की उन्हें उम्मीद नहीं थी। यह काफी बड़ा पुरस्कार है। साथ ही साहित्यकार ने बताया कि अक्सर लोग उन्हें ज्ञानपीठ पुरस्कार का अधिकारी बताते थे, लेकिन झिझक के कारण वे कभी सही शब्द नहीं खोज पाए।

11 लाख रूपये की मिलेगी राशि

59वें ज्ञानपीठ पुरस्कार मिलने की घोषणा से साहित्यकार विनोद कुमार शुक्ल काफी खुश हैं. उन्होंने अपनी खुशी व्यक्त करते इस पुरस्कार को अपने लिए बहुत बड़ा बताया. साथ ही पुरस्कार राशि के रूप में उन्हें 11 लाख रूपये मिलेंगे. वहीं वाग्देवी की कांस्य प्रतिमा और प्रशस्ति पत्र भी उन्हें प्रदान किया जाएगा. बता दें कि वर्ष 1961 में ज्ञानपीठ पुरस्कार की शुरुआत हुई. यह पुरस्कार सबसे पहले मलयालम कवि जी. शंकर कुरुप को मिला था.

Read Also...  Today Current Affairs in Hindi 3 October 2023: Questions and Answers
Previous Post Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *