Current Affairs

10 जून 2022 कर्रेंट अफेयर्स – 10 June 2022 Current Affairs in Hindi, Questions and Answers

10 June 2022 Current Affairs in Hindi – 10 जून 2022 जनरल नॉलेज के सबाल और जबाब (10 June 2022 gk questions and answers in Hindi) हिंदी मे प्रकाशित किए गए. सभी नवीनतम 10 जून 2022 करेंट की अफेयर्स प्रश्नोत्तरी (Latest Current Affairs of 10 June 2022 in Hindi) आने वाली SSC, UPSC, Bank, Railway, Clerk, PO परीक्षाओं के लिए सहायक हो सकती है.

Top Hindi current affairs questions of 10 June 2022 in Hindi

10 June 2022 Current Affairs in Hindi – Read 10 June 2022 latest gk in Hindi with questions and answers for upcoming competitive exams.

निम्न में से किस राज्य के वन्यजीव बोर्ड ने हाल ही में 12 नए संरक्षण भंडार और 3 वन्यजीव अभयारण्यों को मंजूरी दे दी है?

  • बिहार
  • महाराष्ट्र
  • पंजाब
  • गुजरात
  • Show Answer
    Ans. महाराष्ट्र - महाराष्ट्र राज्य वन्यजीव बोर्ड ने हाल ही में 12 नए संरक्षण भंडार और 3 वन्यजीव अभयारण्यों को मंजूरी दे दी है. इन संरक्षित क्षेत्रों का क्षेत्रफल लगभग 1,000 वर्ग किमी होगा। इसमें 692.74 वर्ग किमी का क्षेत्र संरक्षण भंडार के लिए होगा.

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने हाल ही में किस शहर में राष्ट्रीय जनजातीय अनुसंधान संस्थान का उद्घाटन किया है?

  • दिल्ली
  • मुंबई
  • कोलकाता
  • चेन्नई
  • Show Answer
    Ans. दिल्ली - केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने हाल ही में राजधानी दिल्ली में राष्ट्रीय जनजातीय अनुसंधान संस्थान का उद्घाटन किया है. यह राष्ट्रीय स्तर का एक प्रमुख संस्थान होगा, यह शैक्षणिक, विधायी और कार्यकारी क्षेत्रों में जनजातीय चिंताओं, मामलों और मुद्दों का एक प्रमुख केंद्र बन जाएगा.

    10 जून को विश्वभर में कौन सा दिवस मनाया जाता है?

  • विश्व भूगर्भ जल दिवस
  • विश्व जल दिवस
  • विश्व पृथ्वी दिवस
  • विश्व विज्ञान दिवस
  • Show Answer
    Ans. विश्व भूगर्भ जल दिवस - 10 जून को विश्वभर में विश्व भूगर्भ जल दिवस मनाया जाता है. अब भूमिगत जल स्रोतों के दोहन से स्थिति भयावह होती जा रही है, गर्मी के दिनों में दूरस्थ ग्रामीण इलाकों में रहने वाले ग्रामीण बूंद-बंूद पानी के लिए भटकते रहते हैं. लोगो को इसके बारे में जागरूक करने के लिए यह दिवस मनाया जाता है.

    2022 पर्यावरण प्रदर्शन सूचकांक में 180 देशों की सूची में कौन से स्थान पर रहा है?

  • 22वे स्थान
  • 68वे स्थान
  • 124वे स्थान
  • 180वे स्थान
  • Show Answer
    Ans. 180वे स्थान - 2022 पर्यावरण प्रदर्शन सूचकांक में 180 देशों की सूची में भारत 180वे स्थान पर रहा है. येल और कोलंबिया विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं द्वारा यह सूचकांक जारी किया गया है. 18.9 के समग्र स्कोर के साथ, भारत अंतिम स्थान पर आया, जबकि डेनमार्क विश्व के सबसे स्थायी देश के रूप में पहले स्थान पर रहा है.

    मारुति सुजुकी इंडिया ने हाल ही में किस राज्य के मानेसर में एशिया का सबसे बड़ा 20 मेगावाट का सोलर प्लांट लगाया है?

  • केरल
  • गुजरात
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • Show Answer
    Ans. हरियाणा - मारुति सुजुकी इंडिया ने हाल ही में हरियाणा के मानेसर में एशिया का सबसे बड़ा 20 मेगावाट का सोलर प्लांट लगाया है. इस परियोजना से संगठन को प्रति वर्ष 28,000 मेगावाट बिजली प्रदान करने का अनुमान है. इस पहल से उत्पन्न ऊर्जा हर साल लगभग 67,000 कारों को बनाने के लिए आवश्यक ऊर्जा के समान होगी.

    भारतीय हॉकी टीम ने फाइनल में किसे हराकर स्विट्जरलैंड के लुसाने में पहली FIH हॉकी 5s चैंपियनशिप जीती है?

  • पोलैंड हॉकी टीम
  • इंग्लैंड हॉकी टीम
  • ऑस्ट्रेलिया हॉकी टीम
  • इंडोनेशिया हॉकी टीम
  • Show Answer
    Ans. पोलैंड हॉकी टीम - भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने फाइनल में पोलैंड को 6-4 से हराकर स्विट्जरलैंड के लुसाने में पहली FIH हॉकी 5s चैंपियनशिप जीती है. जबकि इससे पहले भारत ने पहले शानदार प्रदर्शन में मलेशिया को 7-3 हराया जिसमे भारत ने दूसरे हाफ में चार गोल किए.

    आलोक कुमार चौधरी ने हाल ही में किस बैंक के नए एमडी के रूप में कार्यभार संभाला है?

  • बैंक ऑफ़ इंडिया
  • केनरा बैंक
  • यस बैंक
  • भारतीय स्टेट बैंक
  • Show Answer
    Ans. भारतीय स्टेट बैंक - आलोक कुमार चौधरी ने हाल ही में अश्विनी भाटिया के प्रबंध निदेशक के रूप में सेवानिवृत्त होने के बाद भारतीय स्टेट बैंक के नए एमडी के रूप में कार्यभार संभाला है. चौधरी पहले बैंक में उप प्रबंध निदेशक (वित्त) थे, नए एमडी के रूप में, वह खुदरा व्यापार और संचालन को संभालेंगे.

    निम्न में से किस राज्य के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने “बीच विजिल ऐप” लांच किया है?

  • महाराष्ट्र
  • गोवा
  • बिहार
  • चेन्नई
  • Show Answer
    Ans. गोवा - सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) क्षेत्र और पर्यटन क्षेत्र के बीच हाल ही में गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने "बीच विजिल ऐप" लांच किया है. जिसका उद्देश्य समुद्र तटों के समग्र प्रबंधन में पर्यटकों और समुद्र तट पर्यटन क्षेत्र में काम कर रहे संस्थानों को लाभ पहुंचाना है.

    निम्न में से किस देश में हाल ही में खान क्वेस्ट 2022 अभ्यास शुरू हुआ है?

  • जापान
  • चीन
  • मालदीव
  • मंगोलिया
  • Show Answer
    Ans. मंगोलिया - हाल ही में मंगोलिया में 14 दिवसीय खान क्वेस्ट 2022 अभ्यास शुरू हुआ है. इस अभ्यास में भारत सहित 16 देशों के सैन्य दल शामिल हैं. इसका उद्देश्य इंटरऑपरेबिलिटी को बढ़ाना, सैन्य संबंधों के लिए सैन्य निर्माण, सैन्य तैयारी और भाग लेने वाले देशों के बीच शांति समर्थन अभियान विकसित करना है.
  • 9 जून 2022 कर्रेंट अफेयर्स – 9 June 2022 Current Affairs in Hindi, Questions and Answers
  • Gk Section
    Gksection.com यूपीएससी, एसएससी, बैंकिंग, आईबीपीएस, आईएएस, एनटीएसई, सीएलएटी, रेलवे, एनडीए, सीडीएस, न्यायपालिका, यूपीपीएससी, आरपीएससी, जीपीएससी, एमपीएससी के लिए जीके (सामान्य ज्ञान), करंट अफेयर्स और सामान्य अध्ययन के लिए भारत की शीर्ष वेबसाइट में से एक है। यह पोर्टल एमपीपीएससी और भारत के अन्य राज्यों की सिविल सेवा/सरकारी नौकरी भर्ती परीक्षाएं सम्बंधित लेटेस्ट अपडेट प्रकाशित करता है।
    https://www.gksection.com/

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *