10 सितंबर 2022 करेंट अफेयर्स | 10 September 2022 Current Affairs in Hindi

10 September 2022 Current Affairs Questions and Answers in Hindi

10 September 2022 Current Affairs in Hindi : 10 सितम्बर 2022 जनरल नॉलेज के सबाल और जबाब (10 September 2022 gk questions and answers in Hindi) हिंदी मे प्रकाशित किए गए. सभी नवीनतम 10 सितम्बर 2022 करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी (Current Affairs Quiz of 10 September 2022 in Hindi) आने वाली SSC, UPSC, Bank, Railway, Clerk, PO परीक्षाओं के लिए सहायक हो सकती है.


Hindi Current Affairs of 10 September 2022 for Competitive Exams

Q 1. ज़्यूरिख़ में डायमंड लीग फाइनल का जेवलिन थ्रो में कौन डायमंड ट्रॉफी जितने वाले पहले भारतीय बने?

  • विराट कोहली
  • नीरज चोपड़ा
  • पीवी सिंधु
  • बिजेंद्र सिंह
Show Answer
Ans. नीरज चोपड़ा - नीरज ने हाल ही में अपने दूसरे प्रयास में 88.44 मीटर की दूरी पर भाला फेंका जिसने उन्हें जीत दिलाई और वे भारत के पहले डायमंड ट्रॉफी जितने खिलाडी बने।

Q 2. विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस सितम्बर में कब मनाया जाता है?

  • 10 सितंबर
  • 19 सितंबर
  • 18 सितंबर
  • 14 सितंबर
Show Answer
Ans. 10 सितंबर - विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस हर वर्ष 10 सितंबर को मनाया जाता है. आत्महत्याओं को रोकने के बारे में जागरुकता फैलाने के उद्देश्य में यह दिवस मनाया जाता है।

Q 3. ब्रिटेन में सबसे लंबे समय तक शासन करने वाली किस महारानी का हाल ही में 96 वर्ष की आयु में निधन हो गया है?

  • एलिजाबेथ प्रथम
  • कैमिल्ला
  • प्रिन्सेस मार्गरेट
  • एलिजाबेथ द्वितीय
Show Answer
Ans. एलिजाबेथ द्वितीय - महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का हाल ही में 93 वर्ष की आयु निधन हो गया है वे ब्रिटेन में सबसे लंबे समय तक शासन करने वाली महारानी रही है।

Q 4. मानव विकास सूचकांक (एचडीआइ) के मामले में भारत 2021 में में किस स्थान पर रहा है?

  • 132वें
  • 112वें
  • 162वें
  • 192वें
Show Answer
Ans. 132वें - मानव विकास सूचकांक (एचडीआइ) के मामले में भारत वर्ष 2021 में कुल 191 देशों की सूची में 132वें स्थान पर रहा। संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम द्वारा जारी एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत का एचडीआइ मान 0.633 है।

Q 5. एलिजाबेथ द्वितीयचिकित्सा विभाग द्वारा राजस्थान में किस जिले में 12 से 17 सितम्बर 2022 रोगी सुरक्षा सप्ताह मनाया जाएगा?

  • जोधपुर
  • उदैपुर
  • अजमेर
  • जयपुर
Show Answer
Ans. जयपुर - 12 से 17 सितम्बर तक चिकित्सा विभाग द्वारा राजस्थान में जयपुर जिले में रोगी सुरक्षा सप्ताह मनाया जाएगा।

Q 6. राजस्थान के जयपुर में स्थित राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान, मानद विश्वविद्यालय को हाल ही में किस संघ का सदस्य बनाया गया हैं?

  • रुसेल ग्रुप
  • गोल्डन ट्रायंगल
  • राष्ट्रमंडल विश्वविद्यालय संघ
  • अंतराष्ट्रीय विश्वविद्यालय संघ
Show Answer
Ans. राष्ट्रमंडल विश्वविद्यालय संघ (एसीयू) - राजस्थान की राजधानी जयपुर स्थित राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान, मानद विश्वविद्यालय को हाल ही में राष्ट्रमंडल विश्वविद्यालय संघ (एसीयू) का सदस्य गया बनाया हैं।

Q 7. विश्व का पहला संस्कार केंद्र खोला राजस्थान के किस जिले में खोला जायेगा?

  • चुरू
  • सीकर
  • झुंझुनू
  • जोधपुर
Show Answer
Ans. झुंझुनू - विश्व का पहला संस्कार केंद्र राजस्थान में झुंझुनू जिला मुख्यालय के खेमी शक्ति मंदिर परिसर में खोला जाएगा। जहाँ पर देशभर के मैनेजमेंट की पढ़ाई कराने वाले विशेषज्ञों द्वारा बच्चों को संस्कार सिखाए जाएंगे।

Q 8. फुटबाल खेल के विकास के लिये हाल ही में अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ ने कौनसा प्लेटफार्म लॉन्च किया है?

  • स-एआईएफएफ डॉट काम
  • ब-एआईएफएफ डॉट काम
  • क-एआईएफएफ डॉट काम
  • द-एआईएफएफ डॉट काम
Show Answer
Ans. द-एआईएफएफ डॉट काम' - खेल के चौमुखी विकास की खातिर सुझाव और रचनात्मक आलोचना आमंत्रित करते हुए भारत में फुटबाल की सर्वोच्च नियामक संस्था अखिल भारतीय फुटबाल महासंघ (एआईएफएफ) ने एक डिजीटल प्लेटफार्म लॉन्च किया है।
Read Also...  Today Current Affairs in Hindi 18 October 2023: Questions and Answers
Previous Post Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *