Home / Current Affairs Hindi / 11 मार्च 2025 करेंट अफेयर्स प्रश्न और उत्तर – 11 March 2025 Current Affairs Questions in Hindi

11 मार्च 2025 करेंट अफेयर्स प्रश्न और उत्तर – 11 March 2025 Current Affairs Questions in Hindi

0

11 March 2025 Current Affairs Questions and Answers in Hindi for SSC, UPSC, Railway, Police Competitive Exams

11 March 2025 Current Affairs Questions in Hindi – भारत और विश्व सम्बन्धी 11 मार्च 2025 करेंट अफेयर्स प्रश्न और उत्तर (‘11 march 2025 current gk in Hindi) प्रकाशित किए गए है. निचे दिए गई 11 मार्च 2025 दैनिक करेंट अफेयर्स प्रश्न उत्तर एसएससी, upsc, रेलवे, बैंक, क्लर्क, टीचर आदि प्रतियोगी परीक्षा के लिए सहायक हो सकते है.

Q: हाल ही में किसने हिसार में समग्र कल्याण के लिए आध्यात्मिक शिक्षा’ का शुभारंभ किया है?
क. नरेंद्र मोदी
ख. राजनाथ सिंह
ग. अजय सिंह
घ. द्रौपदी मुर्मु
Answer:- द्रौपदी मुर्मु  – भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने हाल ही में ब्रह्माकुमारी के राज्य स्तरीय अभियान ‘समग्र कल्याण के लिए आध्यात्मिक शिक्षा’ का शुभारंभ किया है. उन्होंने कहा जो व्यक्ति आध्यात्मिक शांति का अनुभव करता है, वह दूसरों के जीवन को भी सकारात्मक ऊर्जा से समृद्ध करता है.

Q: रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने किस शहर में स्थित भारतीय वायुसेना (IAF) के एरोस्पेस मेडिसिन संस्थान (IAM) का दौरा किया है?
क. पुणे
ख. मुंबई
ग. चेन्नई
घ. बेंगलुरु
Answer:- बेंगलुरु – रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने हाल ही में कर्नाटका के बेंगलुरु में भारतीय वायुसेना (IAF) के एरोस्पेस मेडिसिन संस्थान (IAM) का दौरा किये जिसके साथ वे संस्थान का दौरा करने वाले भारत के पहले रक्षा मंत्री बने है. यह संस्थान  भारतीय वायुसेना के तहत एक प्रमुख संस्थान है. जो की एरोस्पेस मेडिसिन के क्षेत्र में अनुसंधान और प्रशिक्षण के लिए समर्पित है.

Q: केंद्र सरकार ने की किस उच्च न्यायालय के मौजूदा न्यायाधीश न्यायमूर्ति जॉयमाल्य बागची को सुप्रीम कोर्ट में नए जज के रूप में घोषित किया है?
क. पुणे उच्च न्यायालय
ख. दिल्ली उच्च न्यायालय
ग. पंजाब उच्च न्यायालय
घ. कोलकाता उच्च न्यायालय
Answer:- कोलकाता उच्च न्यायालय  – भारत के केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने हाल ही में कोलकाता उच्च न्यायालय के मौजूदा न्यायाधीश न्यायमूर्ति जॉयमाल्य बागची को सुप्रीम कोर्ट में नए जज के रूप में घोषित किया है. न्यायमूर्ति बागची 2031 में भारत के मुख्य न्यायाधीश बनने के लिए अग्रणी हैं

Read Also...  Current Affairs 30 March 2018 - Questions and Answers in Hindi

Q: हाल ही में किस बैंक ने महिला उद्यमियों के लिए बिना किसी जमानत के डिजिटल एसएमई ऋण शुरू किया है?
क. यस बैंक
ख. केनरा बैंक
ग. बैंक ऑफ़ इंडिया
घ. एसबीआई
Answer:- एसबीआई – भारतीय स्टेट बैंक ने हाल ही में महिला उद्यमियों के लिए बिना किसी जमानत के डिजिटल एसएमई ऋण “SBI अस्मिता” शुरू किया है जिस उद्देश्य महिलाओं द्वारा संचालित सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों यानी MSME के लिए वित्तपोषण तक पहुँच को सरल बनाना है.

Q: किस दल के नेता और उच्च शिक्षा और उद्योग मंत्री रहे अनंत दास का भुवनेश्वर स्थित उनके आवास पर निधन हो गया है?
क. कांग्रेस
ख. भाजपा
ग. आप
घ. बीजू जनता दल
Answer:- बीजू जनता दल – बीजू जनता दल के वरिष्ठ नेता  और उच्च शिक्षा और उद्योग मंत्री रहे अनंत दास का भुवनेश्वर स्थित उनके आवास पर 85 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है. उन्होंने ओडिशा प्रशासनिक सेवा (OAS) में शानदार करियर बनाया.

Q: श्री मनोहर लाल ने किस शहर में ग्रिडकॉन 2025 का उद्घाटन किया है?
क. पुणे
ख. मुंबई
ग. दिल्ली
घ. चेन्नई
Answer:- दिल्ली – केंद्रीय ऊर्जा और आवास एवं शहरी मामलों के मंत्री श्री मनोहर लाल ने हाल ही में भारत के पावर ग्रिड को मजबूत करने और नवीनीकरण ऊर्जा के समाकलन में नवाचार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन और प्रदर्शनी दिल्ली के द्वारका स्थित IICC, यशोभूमी में  GRIDCON 2025 का उद्घाटन किया है.

Q: भारत के कौन से महिला खिलाडी रणनीतिक निवेशक और ब्रांड एंबेसडर के रूप में नारिका से जुड़ीं है?
क. हरमनप्रीत कौर
ख. साइना नेहवाल
ग. सानिया मिर्ज़ा
घ. सुमन सिंह
Answer:- साइना नेहवाल – देश में टिकाऊ और उच्च गुणवत्ता वाले मासिक धर्म देखभाल समाधानों को बढ़ावा देने के लिए भारत की दिग्गज खिलाड़ी और पूर्व विश्व नंबर 1 साइना नेहवाल हाल ही में रणनीतिक निवेशक और ब्रांड एंबेसडर के रूप में नारिका से जुड़ीं है. Naarica भारत का एकमात्र जर्मन लैब-प्रमाणित एंटी-बैक्टीरियल सैनिटरी उत्पाद ब्रांड है.

Read Also...  27 सितंबर 2023 (हिंदी करंट अफेयर्स) | Today’s Current Affairs in Hindi

Q: आईपीएल के 18वें सीजन से पहले किस देश के बल्लेबाज हैरी ब्रुक ने टूर्नामेंट से नाम वापस ले लिया है?
क. इंग्लैंड
ख. ऑस्ट्रेलिया
ग. नेपाल
घ. भारत
Answer:- इंग्लैंड – इंग्लैंड के बल्लेबाज हैरी ब्रुक ने लगातार दूसरे साल आईपीएल से नाम वापस ले लिया है। दिल्ली कैपिटल्सने उन्हें पिछले साल की नीलामी में 6.25 करोड़ में खरीदा था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *