Home / Aaj Ka Itihas / 15 December Today in History – 15 दिसंबर का इतिहास

15 December Today in History – 15 दिसंबर का इतिहास

0
15-december-ka-itihas

15-december-ka-itihas

15 December in History – Top Historical Events in Hindi

आज का इतिहास – 15 दिसम्बर (December 15) को भारत और विश्व में कई घटनाओं हुई जिनका इतिहास के पन्नो में नाम दर्ज है और अक्सर आप सभी ने इतिहास के विषय में बहुत सी ऐसी एतिहाशिक घटनायो के बारे में पढ़ा होगा जो 15 December (15 December) के इतिहास से संबधित हो, आइए जाने देश और दुनिया के इतिहास में आज के दिन यानी ’15 December’ को क्या क्या खास घटनाएं हुईं थीं.

15 December Ka Itihas (15 December की ऐतिहासिक घटनाये)

  • छत्रपति शिवाजी के पोते शाहू की मौत “1749” में हुई.
  • फ्रांस में क्रांतिकारी ट्रिब्यूनल को “1794” में समाप्त कर दिया गया.
  • ईस्ट इंडिया कंपनी ने “1803” में उड़ीसा (अब ओडिशा) पर कब्जा किया.
  • बनारस हिन्दू यूनिवर्सिटी सोसाइटी की स्थापना “1911” में हुई.
  • प्रथम विश्व युद्ध के दौरान “1916” में वेरदून में हुए लड़ाई में फ्रांस ने जर्मनी को हराया.
  • मोलदावियन गणराज्य ने “1917” में रूस से स्वतंत्र होने की घोषणा की.
  • भारत की एस विजयलक्ष्मी पंडित “1953” में संयुक्त राष्ट्र महासभा के आठवें सत्र की प्रथम महिला अध्यक्ष चुनी गई.
  • बांग्लादेश में “1965” में गंगा नदी के तट पर आये चक्रवात में 15,000 लोगों की मौत हुई.
  • जाने माने फिल्म निर्माता सत्यजित राय को “1991” में सिनेमा जगत् में उनकी उपलब्धियों के लिए स्पेशल ऑस्कर से नवाजा गया.
  • यूरोपीय यूनीयन के नेताओं में “1995” में समग्र एकीकृत यूरोप की मुद्रा यूरो के लिए सहमति हुई.
  • संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा “1997” में किसी सार्वजनिक स्थान, वाहन या दफ़्तर पर उग्रवादियों द्वारा किये जाने वाले विस्फोटों को ग़ैर क़ानूनी घोषित किये जाने का प्रस्ताव पारित किया गया.
  • अरुंधति रॉय को “1997” में उनके उपन्यास ‘द गॉड आॅफ स्मॉल थिंग्स’ के लिए ब्रिटेन के सबसे प्रतिष्ठित साहित्यिक पुरस्कार ‘बुकर पुरस्कार’ से नवाजा गया.
  • चेरनोबिल रिएक्टर “2000” में हमेशा के लिए बंद हो गया.
  • इटली में “2001” में पीसा की झुकी मीनार को 11 साल बंद रहने के बाद दोबारा खोला गया.
  • भूटान सरकार ने “2003” में अपने यहाँ सक्रिय भारतीय अलगाववादियों के विरुद्ध कार्रवाई शुरू की.
Read Also...  13 May History – 13 मई यानी आज का इतिहास की खास घटनाएं

15 December Famous People Birth (15 December को जन्मे प्रसिद्द व्यक्ति)

  • भारत के प्रसिद्ध फ़ुटबॉल खिलाड़ियों में से एक बाइचुंग भूटिया का जन्म “1976” में हुआ.
  • भारतीय महिला पहलवान गीता फोगाट का जन्म “1988” में हुआ.

Famous Persons Death on 15 December (15 December को हुए प्रसिद्द व्यक्तियों के निधन)

  • मॉरिशस के गवर्नर शिवसागर रामगुलाम का निधन “1985” में हुआ.
  • भारत के स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी एवं स्वतन्त्र भारत के प्रथम गृह मंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल का निधन “1950” में हुआ.
  • गाँधी जी के अनुयायी स्वतन्त्रता सेनानी पोट्टि श्रीरामुलु का निधन “1952” में हुआ.

महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव 15 दिसम्बर के (15 December’s Important Events and Festivities)

  • हवाई सुरक्षा दिवस (सप्ताह)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *