Home / Current Affairs Hindi / 16-17 मार्च 2025 करेंट अफेयर्स प्रश्न और उत्तर – 16-17 March 2025 Current Affairs Questions in Hindi

16-17 मार्च 2025 करेंट अफेयर्स प्रश्न और उत्तर – 16-17 March 2025 Current Affairs Questions in Hindi

0

16-17 March 2025 Current Affairs Questions and Answers in Hindi for SSC, UPSC, Railway, Police Competitive Exams

16-17 March 2025 Current Affairs Questions in Hindi – भारत और विश्व सम्बन्धी 16-17 मार्च 2025 करेंट अफेयर्स प्रश्न और उत्तर (‘16-17 march 2025 current gk in Hindi) प्रकाशित किए गए है. निचे दिए गई 16-17 मार्च 2025 दैनिक करेंट अफेयर्स प्रश्न उत्तर एसएससी, upsc, रेलवे, बैंक, क्लर्क, टीचर आदि प्रतियोगी परीक्षा के लिए सहायक हो सकते है.

Q: आतंकवाद-प्रतिघात पर एडीएमएम-प्लस विशेषज्ञ कार्य समूह की कौन सी बैठक का आयोजन नई दिल्ली में किया गया है?
क. 12वीं
ख. 14वीं
ग. 16वीं
घ. 18वीं
Answer- 14वीं – भारत और मलेशिया इस बैठक की सह-अध्यक्षता से आतंकवाद-प्रतिघात पर एडीएमएम-प्लस विशेषज्ञ कार्य समूह की 14वीं बैठक का आयोजन नई दिल्ली में किया जायेगा. आतंकवाद का मुकाबला करने पर भारत पहली बार ईडब्ल्यूजी की सह-अध्यक्षता करेगा.

Q: निम्न में से कौन सा देश इस्लामिक सहयोग संगठन (ओआईसी) के सदस्य देशों की 19वीं उच्च स्तरीय संसदीय बैठक की मेजबानी करेगा?
क. इराक
ख. ईरान
ग. ऑस्ट्रेलिया
घ. इंडोनेशिया
Answer- इंडोनेशिया – इंडोनेशिया मई में होने वाले इस्लामिक सहयोग संगठन (ओआईसी) के सदस्य देशों की 19वीं उच्च स्तरीय संसदीय बैठक की मेजबानी करेगा. इस कार्यक्रम का आयोजन 12-15 मई को जकार्ता में “सुशासन एवं मजबूत संस्थान” विषय पर किया जाएगा.

Q: अमेरिका ने हाल ही में किस देश को 11 अन्य देशों के साथ अमेरिका की यात्रा पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने के लिए मसौदा “लाल सूची” में रखा है?
क. ईराक
ख. ईरान
ग. जापान
घ. भूटान
Answer- भूटान – अमेरिका के ट्रंप प्रशासन ने हाल ही में भूटान और 11 अन्य देशों के साथ अमेरिका की यात्रा पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने के लिए मसौदा “लाल सूची” में रखा है. जबकि पाकिस्तान को ऐसे समूह में रखा गया है, जिसके वीजा जारी करने पर आंशिक निलंबन के लिए विचार किया जाएगा.

Read Also...  26-September-2021 Current Affairs in Hindi

Q: अमेरिकी सीनेट ने शटडाउन से पहले कितने महीने के वित्त पोषण विधेयक को मंजूरी दी है?
क. 2 महीने
ख. 4 महीने
ग. 6 महीने
घ. 8 महीने
Answer- 6 महीने – अमेरिकी सीनेट ने हाल ही में एक अस्थायी विधेयक को मंजूरी प्रदान की है जिसके तहत 6 महीने के वित्त पोषण विधेयक को मंजूरी दे दी है. अमेरिका की उच्च सदन ने इसे 54-46 वोटों से पारित किया और निचले सदन ने 217-213 मत दिए, जिसमें वोट मुख्य रूप से पार्टी लाइन के अनुसार विभाजित थे.

Q: नासा और किस स्पेस एजेंसी ने अंतरिक्ष स्टेशन पर फंसे यात्रियों को वापस लाने के लिए नया मानवयुक्त मिशन शुरू किया है?
क. इसरो
ख. डीआरडीओ
ग. ईसा
घ. स्पेसएक्स
Answer- स्पेसएक्स – अमेरिका की अन्तरिक्ष एजेंसी नासा और स्पेसएक्स ने अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) के लिए एक नया मानवयुक्त मिशन शुरू किया. जो नासा के अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर को घर लाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जो पिछले जून से अंतरिक्ष में फंसे हुए हैं.

Q: न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची को कौन 17 मार्च को उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश पद की शपथ दिलाएंगे?
क. संजय मिश्र
ख. दीपक मिश्रा
ग. संजीव खन्ना
घ विजय सिंह
Answer- संजीव खन्ना – शीर्ष अदालत के मुख्य न्यायाधीश संजीव खन्ना न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची को 17 मार्च को उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश पद की शपथ दिलाएंगे. उच्चतम न्यायालय परिसर में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में वहां के अन्य न्यायाधीशों, वरिष्ठ अधिवक्ताओं के अलावा अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहेंगे.

Q: हाल ही में किस बैंक ने खाता एग्रीगेटर पारिस्थितिकी तंत्र के लिए स्व-नियामक संगठन की मान्यता की रूपरेखा जारी की है?
क. बैंक ऑफ़ इंडिया
ख. केनरा बैंक
ग. एचडीएफसी बैंक
घ. भारतीय रिज़र्व बैंक
Answer- भारतीय रिज़र्व बैंक – खाता एग्रीगेटर पारिस्थितिकी तंत्र के लिए एक समर्पित SRO की स्थापना करने के लिए भारतीय रिज़र्व बैंक ने स्व-नियामक संगठन की मान्यता की रूपरेखा जारी की है. जिससे वित्तीय डेटा साझा करने की प्रक्रिया को सरल बनाया जायेगा.

Read Also...  Current Affairs in Hindi - 10 January 2019 GK Questions and Answers

Q: मूडीज के अनुसार, वित्त वर्ष 2025-26 में GDP ग्रोथ रेट कितने प्रतिशत से अधिक रहने का अनुमान है?
क. 6.5 प्रतिशत
ख. 7.5 प्रतिशत
ग. 9.5 प्रतिशत
घ. 8.5 प्रतिशत
Answer- 6.5 प्रतिशत – एक वैश्विक क्रेडिट रेटिंग एजेंसी मूडीज़ रेटिंग्स ने हाल ही में वित्त वर्ष 2025-26 में GDP ग्रोथ रेट कितने प्रतिशत से अधिक रहने का अनुमान अनुमान लगाया है. जो कि FY 2024-25 के 6.3% के अनुमान से अधिक है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *