17 फरवरी 2025 करेंट अफेयर्स प्रश्न और उत्तर – 17 February 2025 Current Affairs Questions in Hindi

17 February 2025 Current Affairs Questions and Answers in Hindi for SSC, UPSC, Railway, Police Competitive Exams

17 February 2025 Current Affairs Questions and Answers in Hindi – भारत और विश्व सम्बन्धी 17 फरवरी 2025 करेंट अफेयर्स प्रश्न और उत्तर (‘17 February 2025 current affairs quiz in Hindi) प्रकाशित किए गए है. निचे दिए गई 17 फरवरी 2025 दैनिक करेंट अफेयर्स प्रश्न उत्तर एसएससी, upsc, रेलवे, बैंक, क्लर्क, टीचर आदि प्रतियोगी परीक्षा के लिए सहायक हो सकते है.

Q: 6 और 7 जुलाई को रियो डी जनेरियो में ब्रिक्स नेताओं के शिखर सम्मेलन की मेजबानी कौन सा देश करेगा?
क. इंग्लैंड
ख. ऑस्ट्रेलिया
ग. साउथ अमेरिका
घ. ब्राज़ील
Answer: ब्राज़ील – विदेश मंत्री मौरो विएरा ने हाल ही में घोषणा की है की 6 और 7 जुलाई को रियो डी जनेरियो में ब्रिक्स नेताओं के शिखर सम्मेलन की मेजबानी ब्राज़ील करेगा.

Q: किस राज्य में आयोजित 38वें राष्ट्रीय खेल 2025 का समापन हुआ है?
क. गुजरात
ख. महाराष्ट्र
ग. पश्चिम बंगाल
घ. उत्तराखंड
Answer: उत्तराखंड – उत्तराखंड के हल्द्वानी में 28 जनवरी से 14 फरवरी 2025 तक आयोजित 38वें राष्ट्रीय खेल 2025 का समापन हुआ है. यह खेल भारत की बढ़ती खेल संस्कृति को प्रदर्शित करने वाला एक ऐतिहासिक आयोजन था. इस आयोजन में 35 खेलों के 10,000 से अधिक एथलीटों ने भाग लिया, जो इसे भारत के सबसे बड़े खेल आयोजनों में से एक बनाता है.

Q: ICAI ने सीए. चरनजोत सिंह नंदा को अपना कौन सा अध्यक्ष नियुक्त करने की घोषणा की है?
क. 23वां अध्यक्ष
ख. 43वां अध्यक्ष
ग. 53वां अध्यक्ष
घ. 73वां अध्यक्ष
Answer: 73वां अध्यक्ष – भारतीय चार्टर्ड अकाउंटेंट्स संस्थान (ICAI) ने हाल ही में सीए. चरनजोत सिंह नंदा को अपना 73वां अध्यक्ष और सीए. प्रसन्न कुमार डी को उपाध्यक्ष नियुक्त करने की घोषणा की है. जिनका कार्यकाल 2025-26 के लिए होगा और यह नेतृत्व 12 फरवरी 2025 से प्रभावी होगा.

Read Also...  9 सितंबर 2018 कर्रेंट अफेयर्स (सामयिकी) - 9 September 2018 Current Affairs in Hindi

Q: कौन से भारतीय अभिनेता हाल ही में ऑडियो स्टोरीज़ प्लेटफ़ॉर्म VELVET के को-फाउंडर बने है?
क. अक्षय कुमार
ख. संजय माथुर
ग. अभिषेक बच्चन
घ. पंकज त्रिपाठी
Answer: पंकज त्रिपाठी – “स्त्री 2”, “गैंग्स ऑफ वासेपुर”, और “बरेली की बर्फी” जैसी फिल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता पंकज त्रिपाठी हाल ही में “वेल्वेट” के सह-संस्थापक बने हैं, जो अक्टूबर 2024 में लॉन्च हुआ। वेल्वेट एक सिनेमाई ऑडियो स्टोरीटेलिंग प्लेटफॉर्म है, जो इमर्सिव (मनोमुग्ध) कहानी कहने का अनुभव प्रदान करता है.

Q: विश्व सरकार शिखर सम्मेलन (WGS) 2025 के कौन से संस्करण की शुरुआत दुबई में हुई है?
क. 5वे
ख. 7वे
ग. 11वे
घ. 12वे
Answer: 12वे – विश्व सरकार शिखर सम्मेलन (WGS) 2025 के संस्करण की शुरुआत दुबई में हुई है. इस सम्मलेन की इस वर्ष के लिए थीम “भविष्य की सरकारों का निर्माण” थी. इस संस्करण के दौरान वैश्विक नेता, नीति निर्माता और विशेषज्ञ इकट्ठा हुए और शासन और महत्वपूर्ण क्षेत्रों में उभरते रुझानों पर चर्चा हुई.

Q: 2025 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाले एथलीटों की सूची में किसने पहला स्थान हासिल किया है?
क. रोजर फेडरर
ख. क्रिस्टियानो रोनाल्डो
ग. लेओनेल मेस्सी
घ. जेम्स कैमरून
Answer: क्रिस्टियानो रोनाल्डो – हाल ही में जारी रिपोर्ट के मुताबिक, पुर्तगाली फुटबॉल स्टार क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने 285 मिलियन डॉलर की कमाई के साथ 2025 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाले एथलीटों की सूची में पहला स्थान हासिल किया है. जबकि दुसरे स्थान पर जॉन रह्म रहे है.

Q: प्रसिद्ध लोकगायिका और किस पुरस्कार से सम्मानित “सुक्राज्जी” का हाल ही में निधन हो गया है?
क. पद्म विभूषण
ख. पद्म भूषण
ग. पद्मश्री
घ. भारत रत्न
Answer: पद्मश्री – प्रसिद्ध लोकगायिका और पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित “सुक्राज्जी” का हाल ही में 13 फरवरी 2025 को 88 वर्ष की आयु में निधन हो गया है. सुक्रि बोम्मगौड़ा कर्नाटक के हलक्की वोक्कलिगा समुदाय की एक सम्मानित हस्ती थीं, जिन्होंने लोक परंपराओं को अपने संगीत के माध्यम से संरक्षित करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया था.

Read Also...  Today Current Affairs in Hindi 29 August 2023: Questions and Answers

Q: किस देश ने दक्षिण चीन सागर में गहरे पानी का ‘अंतरिक्ष स्टेशन के निर्माण को मंजूरी दे दी है?
क. वियतनाम
ख. भारत
ग. जापान
घ. चीन
Answer: चीन – चीन ने हाल ही में आधिकारिक रूप से दक्षिण चीन सागर में एक गहरे समुद्री अनुसंधान केंद्र के निर्माण को मंजूरी दे दी है, जिसे “डीप-सी स्पेस स्टेशन” कहा जा रहा है.

Previous Post Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *