22 November Today in History – 22 नवंबर का इतिहास
- Gk Section
- Posted on
22 November in History – Top Historical Events in Hindi
आज का इतिहास – 22 नवम्बर (November 22) को भारत और विश्व में कई घटनाओं हुई जिनका इतिहास के पन्नो में नाम दर्ज है और अक्सर आप सभी ने इतिहास के विषय में बहुत सी ऐसी एतिहाशिक घटनायो के बारे में पढ़ा होगा जो 22 November (22 November) के इतिहास से संबधित हो, आइए जाने देश और दुनिया के इतिहास में आज के दिन यानी ’22 November’ को क्या क्या खास घटनाएं हुईं थीं.
22 November Ka Itihas (22 November की ऐतिहासिक घटनाये)
- हकीम अजमल ख़ान “1920” में जामिया के पहले चांसलर बने.
- द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान जापान को हराने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति फ्रैंकलिन डेलानो रूज़वेल्ट, ब्रिटिश प्रधानमंत्री विंस्टन चर्चिल और चीनी शासक च्यांग काई शेक के बीच “1943” में मंत्रणा हुई.
- अमेरिका के रिचमंड हिल्स में “1950” में हुई रेल दुर्घटना में 79 लोगों की मृत्यु हो गई.
- संयुक्त राष्ट्र ने “1967” में 242वां प्रस्ताव पारित करके इजरायल को जमीन वापस करने का निर्देश दिया.
- मद्रास राज्य का नाम बदलकर तमिलनाडु करने के प्रस्ताव को “1968” में लोकसभा से स्वीकृति मिली.
- भारत और पाकिस्तान ने “1971” में एक दूसरे की हवाई सीमाओं का उल्लंघन किया और दोनों देशों के बीच हवाई संघर्ष शुरू हुआ.
- जुआन कार्लोस “1975” में स्पेन के राजा बने.
- मंगल, शुक्र, शनि, यूरेनस, नेप्च्यून और चंद्रमा “1989” में एक ही सीध में आये थे.
- ब्रिटिश प्रधानमंत्री मारग्रेट थैचर ने “1990” में अपने पद से इस्तीफा देने की घोषणा की.
- भारत की डायना हेडेन “1997” में विश्व सुन्दरी बनी.
- बांग्लादेश की विवादास्पद लेखिका तसलीमा नसरीन ने “1998 ” में ढाका की अदालत में आत्मसमर्पण किया.
- मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता के आयोजन के विरोध में “2002” में नाइजीरिया में भड़के दंगे में सैंकड़ों लोग मारे गये.
- भारत और वैश्विक कंसोर्टियन के छह अन्य देशों ने “2006 ” में सूर्य की तरह ऊर्जा पैदा करने वाले प्राथमिक फ़्यूजन रिएक्टर की स्थापना करने के लिए पेरिस में ऐतिहासिक समझौता किया.
- ब्रिटेन में अवैध प्रवासी की समस्या पर काबू पाने के लिए “2007” में कड़ी घोषणायें की गईं.
- हिन्दी के प्रख्यात कवि कुंवर नारायण को “2008” में वर्ष 2005 के ज्ञानपीठ पुरस्कार के लिए चुना गया.
22 November Famous People Birth (22 November को जन्मे प्रसिद्द व्यक्ति)
- वरिष्ठ भारतीय स्वतंत्रता सेनानी शहीद लक्ष्मण नायक का जन्म “1899” में हुआ.
- भारत के प्रसिद्ध उद्योगपतियों में से एक वालचंद हीराचंद का जन्म “1882” में हुआ.
- एक ब्रिटिश सैन्य अधिकारी की पुत्री मीरा बेन का जन्म “1892” में हुआ.
- समाजवादी पार्टी’ के मुखिया और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का जन्म “1939” में हुआ.
- नौकायन में भारत के प्रसिद्ध खिलाड़ि पुष्पेन्द्र कुमार गर्ग का जन्म “1963” में हुआ.
Famous Persons Death on 22 November (22 November को हुए प्रसिद्द व्यक्तियों के निधन)
- मध्य प्रदेश के पूर्व राज्यपाल और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री राम नरेश यादव का निधन “2016” में हुआ.
- हिन्दी और भोजपुरी भाषा के प्रसिद्ध साहित्यकार विवेकी राय का निधन “2016” में हुआ.
- प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ तथा कट्टर सिक्ख नेता तारा सिंह का निधन “1967” में हुआ.