Home / Current Affairs Hindi / 24 मार्च 2025 करेंट अफेयर्स प्रश्न और उत्तर – 24 March 2025 Current Affairs Questions in Hindi

24 मार्च 2025 करेंट अफेयर्स प्रश्न और उत्तर – 24 March 2025 Current Affairs Questions in Hindi

0

24 March 2025 Current Affairs Questions and Answers in Hindi for SSC, UPSC, Railway, Police Competitive Exams

24 March 2025 Current Affairs Questions in Hindi – भारत और विश्व सम्बन्धी 24 मार्च 2025 करेंट अफेयर्स प्रश्न और उत्तर (‘24 march 2025 current gk in Hindi) प्रकाशित किए गए है. निचे दिए गई 24 मार्च 2025 दैनिक करेंट अफेयर्स प्रश्न उत्तर एसएससी, upsc, रेलवे, बैंक, क्लर्क, टीचर आदि प्रतियोगी परीक्षा के लिए सहायक हो सकते है.

Q: फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल’ का आयोजन कहां हुआ?
A.जयपुर
B.दिल्ली
C.लखनऊ
D. भोपाल
Answer – लखनऊ
‘फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल’ का आयोजन माननीय केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने लखनऊ में किया है. इस दौरान 500 से अधिक सवारों का नेतृत्व किया.

Q: महाराष्ट्र भूषण पुरस्कार 2025 के लिए किसे चुना गया है?
A.मूर्तिकार राम सुतार
B.मूर्तिकार सुदर्शन शेट्टी
C.रंजिनी शेट्टार
D.अनीता दुबे
Answer – मूर्तिकार राम सुतार
प्रसिद्ध मूर्तिकार राम सुतार को महाराष्ट्र भूषण पुरस्कार से सम्मानित किया गया है. बता दें कि यह घोषणा महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने की है. राम सुतार स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के रचनाकार हैं.

Q: वर्ल्ड हैप्पीनेस रिपोर्ट 2025 में भारत का कौन सा स्थान है?
A.120वें
B.119वें
C.117वें
D.118वें
Answer – 118वें
वर्ल्ड हैप्पीनेस रिपोर्ट 2025 में भारत ने 147 देशों में 118वां स्थान हासिल किया है. बता दें कि यह रिपोर्ट यूनिवर्सिटी ऑफ ऑक्सफोर्ड के वेलबीइंग रिसर्च सेंटर ने जारी की है. हालांकि इस दौरान गैलप और संयुक्त राष्ट्र सतत विकास समाधान नेटवर्क (UN SDSN) का सहयोग भी लिया गया है.

Read Also...  8th to 14 August 2021 - 2nd Week Current Affairs in Hindi

Q: किस देश के चुनाव अधिकारियों का चुनाव प्रशासन पर 2-सप्ताह का आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हुआ है?
A.नेपाल
B.अफगानिस्तान
C.भूटान
D.रूस
Answer – भूटान
चुनाव प्रशासन पर 2-सप्ताह का आवासीय क्षमता विकास कार्यक्रम भूटान के 40 वरिष्ठ और मध्यम स्तर के अधिकारियों के लिए आयोजित किया गया. यह कार्यक्रम भारत अंतर्राष्ट्रीय लोकतंत्र एवं चुनाव प्रबंधन संस्थान (आईआईआईडीईएम), नई दिल्ली में किया गया.

Q: शहीद दिवस कब मनाया जाता है?
A.20 मार्च
B.24 मार्च
C.23 मार्च
D.21 मार्च
Answer – 23 मार्च
भारत में हर साल 23 मार्च को शहीद दिवस मनाया जाता है. इस दिन महान स्वतंत्रता सेनानियों भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को फांसी दी गई थी. इसलिए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए शहीद दिवस मनाया जाता है.

Q: डॉ. राम मनोहर लोहिया की जयंती कब मनाई जाती है?
A.25 मार्च
B.21 मार्च
C.23 मार्च
D.22 मार्च
Answer – 23 मार्च
डॉ. राम मनोहर लोहिया की जयंती हर साल 23 मार्च को मनाई जाती है. वे एक दूरदर्शी नेता, प्रखर स्वतंत्रता सेनानी और सामाजिक न्याय के प्रतीक के रूप में आज भी जाने जाते हैं.

Q: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ कॉरपोरेट अफेयर्स (आईआईसीए) ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता ‘सामर्थ्य’ 2025 का शुभारंभ कहां किया?
A.उत्तर प्रदेश
B.मध्य प्रदेश
C.राजस्थान
D.हरियाणा
Answer – मानेसर, हरियाणा
इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ कॉरपोरेट अफेयर्स (आईआईसीए) ने कॉरपोरेट बचाव रणनीतियों पर राष्ट्रीय प्रतियोगिता सामर्थ्य 2025 का उद्घाटन किया. यह उद्घाटन हरियाणा के मानेसर स्थित अपने कैंपस में किया.

Q. दिल्ली नेशनल ई-विधान एप्लीकेशन प्लेटफॉर्म से जुड़ने वाली कौन सी विधानसभा बनी?
A.21वीं
B.27वीं
C.25वीं
D.28वीं
Answer – 28वीं
दिल्ली नेशनल ई-विधान एप्लीकेशन प्लेटफॉर्म से जुड़ने वाली 28वीं विधानसभा बनी. परियोजना कार्यान्वयन मंत्रालय के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर करने वाली दिल्ली 28वीं विधानसभा बन गई है और यह इसके विधायी कामकाज में एक नया अध्याय है.

Read Also...  Current Affairs in Hindi – 23 November 2019 Questions and Answers

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *