25 फरवरी 2025 करेंट अफेयर्स प्रश्न और उत्तर – 25 February 2025 Current Affairs Questions in Hindi
- Gk Section
- Posted on
25 February 2025 Current Affairs Questions and Answers in Hindi for SSC, UPSC, Railway, Police Competitive Exams
25 February 2025 Current Affairs Questions and Answers in Hindi – भारत और विश्व सम्बन्धी 25 फरवरी 2025 करेंट अफेयर्स प्रश्न और उत्तर (‘25 February 2025 current affairs quiz in Hindi) प्रकाशित किए गए है. निचे दिए गई 25 फरवरी 2025 दैनिक करेंट अफेयर्स प्रश्न उत्तर एसएससी, upsc, रेलवे, बैंक, क्लर्क, टीचर आदि प्रतियोगी परीक्षा के लिए सहायक हो सकते है.
Q: प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने पीएम किसान सम्मान निधि की कौन से क़िस्त जारी की है?
क. 12वीं
ख. 15वीं
ग. 17वीं
घ. 19वीं
Answer:- 19वीं – प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज बिहार के भागलपुर के दौरे पर पीएम किसान सम्मान निधि की 19वीं किस्त जारी की है. साथ ही बिहार के भागलपुर से विकास परियोजनाओं का शुभारंभ किया है. उन्होंने कहा की 19वीं किस्त जारी करना उनके लिए सौभाग्य की बात है और प्रत्यक्ष लाभ अंतरण के माध्यम से लगभग 22,000 करोड़ रुपये सीधे किसानों के बैंक खातों में जमा किए गए.
Q: प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने किस शहर में बल इन्वेस्टर्स समिट 2025 का उद्घाटन किया है?
क. असम
ख. गुजरात
ग. बिहार
घ. भोपाल
Answer:- भोपाल – प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने मध्य प्रदेश के भोपाल में बल इन्वेस्टर्स समिट 2025 का उद्घाटन किया है. यह पहल उद्योग, नवाचार और इंफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में राज्य की अपार संभावनाओं को प्रदर्शित करने के लिए एक महत्वपूर्ण मंच के रूप में कार्य करती है.
Q: किस मंत्रालय ने आयुर्वेद के लिए समर्पित व्यक्तियों को ‘राष्ट्रीय धन्वंतरि आयुर्वेद पुरस्कार’ से सम्मानित किया है?
क. शिक्षा मंत्रालय
ख. विज्ञान मंत्रालय
ग. जनजातीय मंत्रालय
घ. आयुष मंत्रालय
Answer:- आयुष मंत्रालय – आयुष मंत्रालय ने हाल ही में मुंबई में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान तीन प्रतिष्ठित वैद्यों को परम्परागत भारतीय चिकित्सा के क्षेत्र में अग्रणी योगदान के लिए आयुर्वेद के लिए समर्पित व्यक्तियों को ‘राष्ट्रीय धन्वंतरि आयुर्वेद पुरस्कार’ से सम्मानित किया है.
Q: निम्न में से कौन सा आयोग 4-5 मार्च, 2025 को राज्यों/केन्द्र शासित प्रदेशों के मुख्य निर्वाचन अधिकारियों का सम्मेलन आयोजित करेगा?
क. शिक्षा आयोग
ख. निति आयोग
ग. योजना आयोग
घ. भारत निर्वाचन आयोग
Answer:- भारत निर्वाचन आयोग – भारत निर्वाचन आयोग भारत अंतर्राष्ट्रीय लोकतंत्र एवं निर्वाचन प्रबंधन संस्थान, नई दिल्ली में 4-5 मार्च, 2025 को राज्यों/केन्द्र शासित प्रदेशों के मुख्य निर्वाचन अधिकारियों का सम्मेलन आयोजित करेगा. यह सम्मलेन राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के निर्वाचन अधिकारियों को विचार-मंथन और एक-दूसरे के अनुभवों से परस्पर सीखने के लिए एक मंच प्रदान करता है.
Q: संयुक्त राष्ट्र शांति स्थापना केंद्र ने किस शहर में मानेकशॉ सेंटर में वैश्विक दक्षिण की महिला शांति सैनिकों पर सम्मेलन’ का आयोजन किया है?
क. पुणे
ख. दिल्ली
ग. मुंबई
घ. चेन्नई
Answer:- दिल्ली – भारतीय सेना, संयुक्त राष्ट्र शांति स्थापना केंद्र (सीयूएनपीके), भारत के माध्यम से दिल्ली के मानेकशॉ सेंटर में दो दिवसीय वैश्विक दक्षिण की महिला शांति सैनिकों पर सम्मेलन’ का आयोजन किया गया है. इस सम्मलेन का उद्देश्य संवाद को बढ़ावा देकर, अनुभवों को साझा करके और वैश्विक दक्षिण के देशों के बीच सहयोग में सुधार करके संयुक्त राष्ट्र शांति स्थापना में महिलाओं की भूमिका को मजबूत करना है.
Q: भारत एशिया और प्रशांत क्षेत्र में 12वें क्षेत्रीय 3आर और सर्कुलर इकोनॉमी फोरम की मेजबानी किस शहर में करेगा?
क. पुणे
ख. दिल्ली
ग. मुंबई
घ. जयपुर
Answer:- जयपुर – राजस्थान के जयपुर में 3-5 मार्च 2025 कोभारत एशिया और प्रशांत क्षेत्र में 12वें क्षेत्रीय 3आर और सर्कुलर इकोनॉमी फोरम की मेजबानी करेगा. इस आयोजन का विषय रियलाइजिंग सर्कुलर सोसाइटीज टूवार्ड्स एचीविंग एसडीजी एंड कार्बन न्यूट्रीलिटी इन एशिया पेसिफिक” पर केन्द्रित होगा.
Q: केंद्रीय विद्युत और आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री का नाम बताइए, जिन्होंने हाल ही में प्रकृति 2025 का उद्घाटन किया है?
क. संजय माथुर
ख. राजनाथ सिंह
ग. अजय सिंह
घ. मनोहर लाल
Answer:- केंद्रीय विद्युत और आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री श्री मनोहर लाल ने दिल्ली में कार्बन बाजारों से संबंधित अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन प्रकृति 2025 (परिवर्तनकारी पहलों को एकीकृत करने के लिए सुदृढ़ता, जागरूकता, ज्ञान और संसाधनों को बढ़ावा देना) का आयोजन किया है. ये सम्मलेन परिवर्तनकारी जलवायु से संबंधित पहलों को एकीकृत करने के लिए सुदृढ़ता, जागरूकता, ज्ञान और संसाधनों को बढ़ावा देने के प्रति लक्षित है.
Q: भारत के किस राज्य के स्कूलों में लड़कियों के लिए ‘किशोरावस्था बालिका क्लब’ का गठन किया गया है?
क. केरल
ख. गुजरात
ग. महाराष्ट्र
घ. नागालैंड
Answer:- नागालैंड – हाल ही में नागालैंड के स्कूलों में लड़कियों के लिए ‘किशोरावस्था बालिका क्लब’ का गठन है. यह क्लब शिक्षा, स्वास्थ्य जागरूकता और सामाजिक एवं जीवन कौशल निर्माण के माध्यम से किशोरियों को सशक्त बनाने के लिए कार्य करेगा.
Q: किस ऑनलाइन मार्किटप्लेस कंपनी ने एआई इंफ्रास्ट्रक्चर के निर्माण में 53 अरब डॉलर का निवेश करने की घोषणा की है?
क. फ्लिप्कार्ट
ख. अमेज़न
ग. अलीबाबा
घ. गूगल
Answer:- अलीबाबा – चीन के टेक कंपनी अलीबाबा के अलीबाबा समूह बे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के लिए क्लाउड और हार्डवेयर इंफ्रास्ट्रक्चर के निर्माण में 380 अरब युआन (लगभग 53 अरब डॉलर) से अधिक का निवेश करने की घोषणा की है..