Current affairs in Hindi – 30 September 2022 questions and answers

30 सितंबर 2022 महत्वपूर्ण सामयिकी (Current Affairs ) प्रश्नोत्तरी हिंदी भाषा में

30 September 2022 Current Affairs in Hindi – भारत और विदेश से सम्बंधित “30 सितंबर 2022 कर्रेंट अफेयर्स के सबाल और जबाब” हिंदी मे प्रकाशित किए गए सभी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी आने वाली SSC, UPSC, Bank, Railway, Clerk, PO परीक्षाओं के लिए सहायक होंगी. ‘30 September 2022 Current Affairs‘ के बारे में यदि आपका प्रश्न है तो कृपया कमेंट के जरिए हम तक पहुचाएं.


विश्व भर में भाषा के को समझने के लिए अंतरराष्ट्रीय अनुवाद दिवस कब मनाया जाता है?

  • 30 अप्रैल
  • 30 अगस्त
  • 30 सितंबर
  • 30 मई
Show Answer
Ans. 30 सितंबर - प्रत्येक वर्ष 30 सितंबर को भाषा प्रोफेशनल के प्रति सम्मान और उनके महत्व को समझाने के लिए अंतरराष्ट्रीय अनुवाद दिवस मनाया जाता है.

हाल ही में किसे उनकी कृति ‘मालवा के भित्तिचित्र’ के लिए राष्ट्रीय स्तर नवाजा गया?

  • निर्मला सीतारमण
  • नर्मदा प्रसाद उपाध्याय
  • आशा भोंसले
  • लालू प्रसाद यादव
Show Answer
Ans. नर्मदा प्रसाद उपाध्याय - हिंदी भाषा में लिखी नर्मदा प्रसाद उपाध्याय की कृति ‘मालवा के भित्तिचित्र’ के लिए मध्यप्रदेश को राष्ट्रीय पर्यटन पुरस्कार से केंद्रीय पर्यटन विभाग के द्वारा पुरस्कृत किया गया है। नर्मदा प्रसाद उपाध्याय हिंदी में सर्वश्रेष्ठ लेखन के लिए हिंदी के जाने-माने ललित निबंधकार तथा संस्कृति एवं कलाविद है.

भारतीय गायिका लता मंगेशकर जी की 93वें जयंती पर किसने ‘लता: ए लाइफ इन म्यूजिक’ शीर्षक से उनकी जीवनी को प्रकाशित करने की घोषणा की है?

  • हार्पर कॉलिंस
  • पेंगुइन रैंडम हाउस इंडिया
  • रूपा पुब्लिकैओन पब्लिकेशन
  • साइमन एन स्चुस्टर
Show Answer
Ans. पेंगुइन रैंडम हाउस इंडिया - पेंगुइन रैंडम हाउस इंडिया ने देश की सबसे प्रतिष्ठित गायिका और भारत रत्न से सम्मानित स्वर्गीय लता मंगेशकर के 93वें जन्मदिन की पूर्व संध्या पर ‘लता: ए लाइफ इन म्यूजिक’ शीर्षक से उनकी जीवनी को प्रकाशित करने की घोषणा की है।

चंडीगढ़ अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट का नया नाम क्या रखा गया?

  • शहीद सिंह अड्डा
  • आजम शहीद
  • शहीदेआजम
  • भगत सिंह अमर जवान
Show Answer
Ans. शहीदेआजम - हाल ही में चंडीगढ़ अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट का नाम केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन ने शहीदेआजम के नाम पर रखा.

सरकार ने हाल ही में किस संस्थान पर 5 वर्ष के लिए प्रतिबंध लगाया?

  • नेशनल इन्वेस्टीगेशन एजेंसी
  • पॉपुलर फ्रंट ऑफ़ इंडिया
  • कांग्रेस
  • निति आयोग
Show Answer
Ans. पॉपुलर फ्रंट ऑफ़ इंडिया - पीएफआई और उसके सहयोगी संगठनों पर गृह मंत्रालय ने 5 वर्ष का बैन लगा दिया है।

भारतीय क्रिकेट बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव आईसीसी टी20 रैंकिंग में कौनसा स्थान हासिल कर लिया है?

  • तीसरा
  • दूसरा
  • पहला
  • पांचवा
Show Answer
Ans. दूसरा - ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 शृंखला में शानदार प्रदर्शन की बदौलत भारतीय मध्यक्रम के बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने आईसीसी टी20 रैंकिंग में दूसरा स्थान हासिल कर लिया है।

देश में पहली बार राज्य गदा जोड़ी (मुग्दर) चैम्पियनशिप का आयोजन कहा पर किया जायेगा?

  • गाँधी नगर
  • लखनऊ
  • बुलंदशहर
  • मुंबई

Show Answer
Ans. लखनऊ -2 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश नान ओलम्पिक एसोसिएशन एवं उत्तर प्रदेश गदा जोड़ी (मुग्दर) एसोसिएशन के तत्वावधान में चौक स्टेडियम के बाक्सिंग हाल में चैंपियनशिप का आयोजन किया जायेगा।

तेलंगाना सरकार की प्रदेश मेंघरों तक नल से पेयजल पहुंचाने के किस मिशन योजना को केंद्र सरकार ने पुरस्कार से सम्मानित करने की घोषणा की है?

  • मिशन स्वच्छ जल योजना
  • मिशन भगीरथ योजना
  • मिशन गंगा योजना
  • मिशन हर घर जल योजना
Show Answer
Ans. मिशन भगीरथ योजना - तेलंगाना सरकार की मिशन भगीरथ योजना को प्रदेश मेंघरों तक नल से पेयजल पहुंचाने के लिए पुरस्कार से सम्मानित करने की घोषणा की है।
  • Current affairs in Hindi – 29 September 2022 questions and answers
  • प्रातिक्रिया दे0

    Your email address will not be published. Required fields are marked *