9-april-2025-current-affairs-in-hindi

9 April 2025 Current Affairs- 9 अप्रैल 2025 करेंट अफेयर्स प्रश्न और उत्तर

9 April 2025 Current Affairs Questions and Answers in Hindi for SSC, UPSC, Railway, Police Competitive Exams

9 April 2025 Current Affairs Questions in Hindi – भारत और विश्व सम्बन्धी 9 अप्रैल 2025 करेंट अफेयर्स प्रश्न और उत्तर (‘9 April 2025 current gk in Hindi) प्रकाशित किए गए है. निचे दिए गई 9 अप्रैल 2025 दैनिक करेंट अफेयर्स प्रश्न उत्तर एसएससी, upsc, रेलवे, बैंक, क्लर्क, टीचर आदि प्रतियोगी परीक्षा के लिए सहायक हो सकते है.

Q. OIJIF का नया CEO किसे नियुक्त किया गया है?
A. अविनाश कुमार
B. सतीश चाव्वा
C. देवेश चतुर्वेदी
D. राजन सिन्हा
Answer – सतीश चाव्वा
इक्विटी और वित्त में 20 से ज्यादा का अनुभव रखने वाले सतीश चाव्वा को ओमान इंडिया ज्वाइंट इन्वेस्टमेंट फंड (OIJIF) ने अपना नया CEO नियुक्त किया है.

Q. विराट कोहली टी20 क्रिकेट में हाल ही में कितने रन पूरे किए हैं?
A. 13 हजार
B. 14 हजार
C. 12 हजार
D. 15 हजार
Answer – 13 हजार
भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली ने टी20 क्रिकेट में 13,000 रन का आंकड़ा पार कर लिया है. इसके बाद कोहली इस फॉर्मेट में 13 हजार रन बनाने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं.

Q. भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को किस देश ने ‘सिटी की ऑफ ऑनर’ से सम्मानित किया?
A. पुर्तगाल
B. नेपाल
C. भूटान
D. श्रीलंका
Answer – पुर्तगाल
भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को ‘सिटी की ऑफ ऑनर’ से सम्मानित किया गया है. बता दें कि यह सम्मान उन्हें पुर्तगाल के लिस्बन के मेयर द्वारा दिया गया है.

Q. हरियाणा सरकार ने प्रदेश में पुलिस की नौकरियों में अग्निवीरों के लिए कितने फीसदी आरक्षण की घोषणा की?
A. 15 फीसदी
B. 17 फीसदी
C. 18 फीसदी
D. 20 फीसदी
Answer – 20 फीसदी
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पुलिस की नौकरियों में अग्निवीरों के लिए अलग से आरक्षण का ऐलान कर दिया है. अब प्रदेश में पुलिस नौकरियों में अग्निवीरों को 20% आरक्षण दिया जाएगा.

Read Also...  "15 जून 2024 करेंट अफेयर्स प्रश्न और उत्तर" हिंदी में SSC, UPSC के लिए - Hindi Current Affairs

Q. 2025- 27 तक संयुक्त राष्ट्र ISAR के लिए किस देश को चुना गया है?
A. पाकिस्तान
B. चीन
C. भारत
D. जापान
Answer – भारत
संयुक्त राष्ट्र अंतर-सरकारी कार्यकारी समूह के विशेषज्ञों के लिए लेखांकन और रिपोर्टिंग के अंतर्राष्ट्रीय मानकों (ISAR) के लिए भारत को बड़ी जिम्मेदारी मिली है. दरअसल इस कार्य के लिए भारत को 2025-2027 तक के लिए चुना गया है.

Q. कांग्रेस का कौन सा अधिवेशन आयोजित किया गया?
A. 84वां
B. 82वां
C. 83वां
D. 85वां
Answer – 84वां
कांग्रेस ने अपना 84वां अधिवेशन आयोजित किया. बता दें यह अधिवेशन 8 और 9 अप्रैल तक आयोजित हुआ. इसमें पार्टी को ओर से कई विषयों पर गहन विचार विमर्श किया गया और कई जरूरी फैसले लिए गए.

Q. लोक नर्तक राम सहाय पांडे का 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया, वे किस पुरस्कार से सम्मानित किए गए थे?
A. पद्म विभूषण
B. पद्म भूषण
C. भारत रत्न
D. पद्म श्री
Answer – पद्म श्री
राई लोक नृत्य के प्रतिष्ठित व्यक्तित्व राम सहाय पांडे का 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया. उन्हें पद्म श्री से सम्मानित किया गया था.

Q. महिला खाताधारकों की संख्या 2021 से 2024 के दौरान कितने गुना बढ़ी है?
A. 2.1 गुना
B. 3.5 गुना
C. 3.8 गुना
D. 4.42 गुना
Answer – 4.42 गुना
सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (MoSPI) द्वारा “भारत में महिला और पुरुष 2024” रिपोर्ट जारी की गई है. इसमें बताया गया है कि महिला खाताधारकों की संख्या 2021 में 6.67 मिलियन थी, जो कि अब बढ़कर 27.71 मिलियन हो गई है. यानी की इस अंतराल में 4.2 गुना महिला खाताधारकों की संख्या बढ़ी है.

Read Also...  23 मार्च 2025 करेंट अफेयर्स प्रश्न और उत्तर – 23 March 2025 Current Affairs Questions in Hindi
Previous Post Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *