Home / Current Affairs Hindi / 23 मार्च 2025 करेंट अफेयर्स प्रश्न और उत्तर – 23 March 2025 Current Affairs Questions in Hindi

23 मार्च 2025 करेंट अफेयर्स प्रश्न और उत्तर – 23 March 2025 Current Affairs Questions in Hindi

0

23 March 2025 Current Affairs Questions and Answers in Hindi for SSC, UPSC, Railway, Police Competitive Exams

23 March 2025 Current Affairs Questions in Hindi – भारत और विश्व सम्बन्धी 23 मार्च 2025 करेंट अफेयर्स प्रश्न और उत्तर (‘23 march 2025 current gk in Hindi) प्रकाशित किए गए है. निचे दिए गई 23 मार्च 2025 दैनिक करेंट अफेयर्स प्रश्न उत्तर एसएससी, upsc, रेलवे, बैंक, क्लर्क, टीचर आदि प्रतियोगी परीक्षा के लिए सहायक हो सकते है.

Q. भारत में कोरोना वायरस के चलते किस तारीख को जनता कर्फ्यू का ऐलान किया गया था?
A. 22 मार्च 2020
B. 23 मार्च 2020
C. 24 मार्च 2020
D. 26 मार्च 2020
Answer – 22 मार्च 2020- कोविड-19 वायरस के चलते भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज ही के दिन यानी 22 मार्च 2020 को स्वैच्छिक जनता कर्फ्यू का ऐलान किया था.

Q. नीआईआईटी यूनिवर्सिटी (NU) ने अपना नया चांसलर किसे नियुक्त किया है?
A. अमिताभ कांत
B. राजीव देसाई
C. श्री के. कस्तूरीरंगन
D. रोहित कुमार
Answer – अमिताभ कांत- नीआईआईटी यूनिवर्सिटी (NU) ने अपना नया चांसलर (अध्यक्ष) अमिताभ कांत को नियुक्त किया है. उन्हें श्री के. कस्तूरीरंगन के स्थान पर नियुक्त किया गया है. बता दें कि अमिताभ कांत पूर्व नीति आयोग के सीईओ और भारत के G20 शेरपा रहे हैं.

Q. Goibibo ने अपना ब्रांड एंबेसडर किस क्रिकेटर को चुना है?
A. एमएस धोनी
B. केएल राहुल
C. ऋषभ पंत
D. जसप्रीत बुमराह
Answer – ऋषभ पंत- ऑनलाइन ट्रैवल प्लेटफॉर्म Goibibo ने अपना नया ब्रांड एंबेसडर भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत को चुना है. बता दें कि कंपनी ने नए प्रचार अभियान के लिए उन्हें अपना ब्रांड एंबेसडर बनाया है. जहां सुनील गावस्कर भी इस अभियान का हिस्सा हैं.

Read Also...  28 अप्रैल 2023 कर्रेंट अफेयर्स (प्रश्न एवं उत्तर) - राष्ट्रिय, अंतराष्ट्रीय, समसामयिक घटनाएं हिंदी में

Q. यूपीएससी ने नया संयुक्त सचिव किसे नियुक्त किया गया है?
A. राजीव देसाई
B. अनुज पर्रिकर
C. अनुज कुमार सिंह
D. रोशन मल्होत्रा
Answer – अनुज कुमार सिंह- अनुज कुमार सिंह को संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) का दिल्ली में संयुक्त सचिव (निदेशक स्तर) नियुक्त किया गया है. बता दें कि अनुज कुमार सिंह भारतीय रेलवे विद्युत अभियांत्रिकी सेवा (IRSEE) के 2009 बैच के अधिकारी रहे हैं.

Q. आंध्र प्रदेश सरकार ने जिन पोट्टी श्रीरामुलु की प्रतिमा स्थापित करने की घोषणा की है, वे कौन थे?
A. क्रिकेटर
B. पूर्व मुख्यमंत्री
C. वैज्ञानिक
D. स्वतंत्रता सेनानी
Answer – स्वतंत्रता सेनानी- आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने पोट्टी श्रीरामुलु की 58 फीट ऊंची प्रतिमा स्थापित करने की घोषणा की है. दरअसल पोट्टी श्रीरामुलु महान स्वतंत्र सेनानी थे. उनके 58 दिन के अनशन के चलते ही इस प्रदेश का गठन हुआ था. यह प्रतिमा अमरावती में स्थापित होगी.

Q. पर्पल फेस्ट 2025 का आयोजन कहां हुआ?
A. भारत मंडपम
B. राष्ट्रपति भवन
C. प्रधानमंत्री आवास
D. संसद
Answer – राष्ट्रपति भवन- दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग (DePwD), सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय द्वारा पर्पल फेस्ट 2025 का आयोजन किया गया. इसमें करीब 23,500 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया. इसका आयोजन राष्ट्रपति भवन में किया गया.

Q. महान व्यक्ति जॉर्ज फोरमैन का निधन हो गया है, वह कौन थे?
1.क्रिकेटर
2.गोलकीपर
3.बॉक्सर
4.रेसलर
Answer – बॉक्सर- अमेरिका के जिस महान व्यक्ति जॉर्ज फोरमैन का निधन हुआ है, वह बॉक्सर थे. इनकी असाधारण वापसी और व्यवसायिक सफलता लोगों के लिए मार्गनिर्देशन का काम करती है.

Read Also...  8 October 2022 Current affairs in Hindi with Questions and Answers

Q. भारतीय सांस्कृतिक निधि (इंटेक) का अध्यक्ष किसे चुना गया है?
A. अशोक देसाई
B. अनुज शर्मा
C. श्री अशोक सिंह ठाकुर
D. डॉ. श्याम सुन्दर दास
Answer – श्री अशोक सिंह ठाकुर- श्री अशोक सिंह ठाकुर को 3 वर्ष की अवधि के लिए भारतीय सांस्कृतिक निधि (इंटेक) ने अपना अध्यक्ष चुना है. बता दें कि इसकी घोषणा अध्यक्ष और गवर्निंग काउंसिल के सदस्यों के लिए चुनाव के आयोजन के बाद की गई.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *