akhil-sheoran-indian-shooter-player

भारतीय शूटिंग खिलाडी अखिल श्योराण ने ISSF विश्व चैंपियनशिप में जीता ब्रॉन्ज मेडल; मिला पांचवा ओलंपिक कोटा

अखिल श्योराण शूटिंग में जीता ब्रॉन्ज मेडल (ISSF विश्व चैंपियनशिप)

ISSF वर्ल्ड चैंपियनशिप 2023 (अजरबैजान के बाकू) में भारतीय निशानेबाज (शूटर) ‘अखिल श्योराण’ ने 20 अगस्त 2023 को पुरुषों की 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन स्पर्धा में ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया। अखिल श्योराण 8 शूटर्स के फाइनल में 450.0 अंक प्राप्त किए इसमें वे तीसरे स्थान पर रहे अब वह पांचवे खिलाडी बन गए है 2024 पेरिस ओलंपिक के लिए कोटा शामिल होने के लिए.

किसने जीता गोल्ड मैडल

क्वालीफिकेशन के बाद निशानेबल अखिल श्योराण 585 अंक के साथ छठे स्थान पर थे। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया के एलेक्जेंडर शमिर्ल ने 462.6 अंक हासिल कर गोल्ड मेडल जीता। चेक गणराज्य के ‘पेत्र निमबर्स्की’ 459.2 अंक प्राप्त कर सिल्वर मेडल जीता।

यह चार खिलाड़ी पहले ले चुके हैं ओलंपिक कोटा

2024 पेरिस ओलंपिक के लिए अखिल श्योराण के अलावा पहले भारत की तरफ से भवनीश मेंदिरत्ता (पुरुष ट्रैप), गत विश्व चैंपियन रुद्रांक्ष बालासाहेब पाटिल (पुरुष 10 मीटर एयर राइफल), स्वप्निल कुसाले (पुरुष 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन) और मेहुल घोष (महिला 10 मीटर एयर राइफल) ओलंपिक कोटा में अपना नाम दर्ज कर चुके हैं।

Read Also...  Hindi Current Affairs Quiz 06 October 2017 for SSC Exam
Previous Post Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *