cm-ashok-gehlot-laid-the-foundation-stone-of-129km-roads-in-rajasthan

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जिले की चार सड़कों का किया शिलान्यास

CM Ashok Gehlot laid the foundation stone of 129km Roads in Rajasthan

राजस्थान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 17 अगस्त 2023 को राज्य में 4 हजार 430 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाली कुल 131 सड़कों का शिलान्यास तथा 387 करोड़ रुपए लागत से बनी 22 सड़कों के कार्यों का लोकार्पण किया है।

अशोक गहलोत ने राजस्थान के बीकानेर जिले की 4 सड़कों के कार्य का भी शिलान्यास किया है। इस कार्य की कुल लागत 191 करोड़ रुपए तय की गई है। उन्होंने बीकानेर शहर में म्यूजियम सर्किल, दीनदयाल सर्किल, उरमूल सर्किल से बीछवाल तक 11 किलोमीटर लम्बी सड़क के चौड़ाइकरण और सुदृढ़ीकरण कार्य का भी शिलान्यास किया। इस पर कुल 33 करोड़ रुपए व्यय होगा।

वहीं श्रीकोलायत विधानसभा क्षेत्र में उन्होंने एनएच 11 (गंगापुरा फांटा) से एनएच 911 कालू (गोकुल फांटा) वाया गंगापुरा, सूरजडा, अगनेऊ, आरडी 820 किमी 0/0 से 44/0 के चौड़ाइकरण और नवीनीकरण कार्य का शिलान्यास किया। 44 किलोमीटर लम्बी इस सड़क पर 44 करोड़ रुपए का व्यय होगा।

अशोक गहलोत ने एनएच 89 (देशनोक) से (स्टेट हाईवे 06 ए) कालू वाया नापासर, गुसाईसर 0/ 0 से 48/ 0 तक 48 किलोमीटर सड़क का शिलान्यास किया। इस पर कुल 48 करोड़ रुपए व्यय होंगे। उन्होंने एनएच-11 पलाना, बरसिंगसर, जेडी मगरा, मुंझासर, सियाणा, बाला का गोल, हदा, खारिया मालीनाथ खारिया पतावतान, उदत तक सड़क का शिलान्यास भी किया। 66 किलोमीटर इस लंबी के चौड़ाइकरण का कार्य 66 करोड रुपए तक की लागत से पूरा किया जाएगा।

इस शिलान्यास कार्यक्रम से राज्य के ऊर्जा मंत्री श्री भंवर सिंह भाटी कोलायत के राजीव गांधी भारत निर्माण सेवा केन्द्र से जुड़े। इस समय के दौरान कोलायत उपखण्ड अधिकारी प्रदीप कुमार चाहर, कोलायत तहसीलदार रामस्वरूप मीना, हदां तहसीलदार सुभाष मीना, आरएसआरडीसी की अधीक्षण अभियंता शिल्पा कच्छावा,सार्वजनिक निर्माण के कनिष्ठ अभियंता भुवनेश पंवार, जिला परिषद सदस्य मदन लाल चौहान, झंवर लाल सेठिया भी उपस्थित थे। जिला मुख्यालय से अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) प्रतिभा देवठिया और सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता मुकेश गुप्ता सहित अन्य अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़े.

Read Also...  Current Affairs in Hindi – 8 March 2020 Questions and Answers
Previous Post Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *