भारत और विदेश से सम्बंधित ‘8 मार्च 2020 कर्रेंट अफेयर्स के सबाल और जबाब’ हिंदी मे प्रकाशित किए गए सभी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी आने वाली SSC, UPSC, Bank, Railway, Clerk, PO परीक्षाओं के लिए सहायक होंगी, ‘8 March 2020 Current Affairs’ के बारे में यदि आपका प्रश्न है तो कृपया कमेंट के जरिए हम तक पहुचाएं.
GK Quiz on 8th March 2020 In Hindi (8 मार्च 2020 पर प्रश्नोत्तरी)
प्रश्न 1. भारत के आदित्य राज 7 दिन में 7 महाद्वीप में 7 मैराथन पूरी करने वाले ____ भारतीय बन गए है? क. पहले ख. दुसरे ग. तीसरे घ. चौथे
सही उत्तर देखे
उत्तर: क. पहले - भारत के आदित्य राज 7 दिन में 7 महाद्वीप में 7 मैराथन (वर्ल्ड मैराथन चैलेंज) पूरी करने वाले पहले भारतीय बन गए है. उन्होंने चैलेंज के दौरान अंटार्कटिका, ऑस्ट्रेलिया, एशिया, यूरोप और साउथ अमेरिका में मैराथन पूरी की है.
प्रश्न 2. कोरोना वायरस के कारण किस सोशल मीडिया कंपनी ने लंदन और सिंगापुर का ऑफिस बंद कर दिया है? क. ट्विटर ख. फेसबुक ग. गूगल घ. माइक्रोसॉफ्ट
सही उत्तर देखे
उत्तर: ख. फेसबुक - फेसबुक कंपनी ने हाल ही में कोरोना वायरस के कारण लंदन और सिंगापुर का ऑफिस बंद कर दिया है. यह कदम सिंगापुर में एक कर्मी के कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद उठाया गया है.
प्रश्न 3. कोरोना वायरस की वजह से भूटान और भारत के किस राज्य में विदेशी पर्यटकों के आने पर पाबंदी लगा दी गयी है? क. गुजरात ख. केरल ग. सिक्किम घ. महाराष्ट्र
सही उत्तर देखे
उत्तर: ग. सिक्किम - कोरोना वायरस की वजह से भूटान और भारत के सिक्किम राज्य में विदेशी पर्यटकों के आने पर पाबंदी लगा दी गयी है. भूटान और सिक्किम दोनों की सीमाएं चीन से लगी हैं.
प्रश्न 4. भारत के किस शहर में हाल ही में पहली बार खेलो इंडिया विंटर गेम्स का आयोजन किया गया है? क. दिल्ली ख. पुणे ग. गुलमर्ग घ. पटना
सही उत्तर देखे
उत्तर: ग. गुलमर्ग - भारत के जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग में हाल ही में पहली बार खेलो इंडिया विंटर गेम्स का आयोजन किया गया है. इन विंटर गेम्स में देशभर के 800 से अधिक खिलाड़ी हिस्सा लेंगे और स्नो स्कीइंग, स्नो बोर्डिंग, स्की माउंटेनियरिंग, आइस स्टॉक, स्नो रग्बी और स्नो बेसबॉल सहित 30 इवेंट आयोजित किये जायेंगे.
प्रश्न 5. फ्रीडम हाउस के द्वारा जारी “फ्रीडम इन द वर्ल्ड 2020” की रिपोर्ट में भारत को कौन सा स्थान मिला है? क. 12वां स्थान ख. 35वां स्थान ग. 83वां स्थान घ. 95वां स्थान
सही उत्तर देखे
उत्तर: ग. 83वां स्थान - अमेरिका की फ्रीडम हाउस के द्वारा जारी "फ्रीडम इन द वर्ल्ड 2020" की रिपोर्ट में भारत को 83वां स्थान मिला है. इस रिपोर्ट में 195 देशों में वर्ष 2019 के दौरान स्वतंत्रता की स्थिति का मूल्यांकन किया गया है.
प्रश्न 6. जन औषधि दिवस (जेनेरिक मेडिसिन डे) पुरे भारत में कब मनाया जाता है? क. 5 मार्च ख. 6 मार्च ग. 7 मार्च घ. 8 मार्च
सही उत्तर देखे
उत्तर: ग. 7 मार्च - 7 मार्च को पुरे भारत में जन औषधि दिवस (जेनेरिक मेडिसिन डे) मनाया जाता है. इस दिवस का मुख्य उद्देश्य जेनेरिक दवाओं के उपयोग के बारे में जागरूकता फैलाना है. इस दिवस को मनाने की शुरुआत 07 मार्च, 2019 से की गयी थी.
प्रश्न 7. बीबीसी वर्ल्ड हिस्ट्री मैगज़ीन ने किसे दुनिया में सर्वकालिक ‘सबसे महान नेता’ के रूप में चुना है? क. महाराज छत्रपति शिवाजी ख. महाराजा रणजीत सिंह ग. जवाहरलाल नेहरु घ. सरदार वल्लभभाई पटेल
सही उत्तर देखे
उत्तर: ख. महाराजा रणजीत सिंह - बीबीसी वर्ल्ड हिस्ट्री मैगज़ीन ने महाराजा रणजीत सिंह को दुनिया में सर्वकालिक 'सबसे महान नेता' के रूप में चुना है. महाराजा रणजीत सिंह 19वीं सदी के सिख साम्राज्य के भारतीय शासक थे.
प्रश्न 8. 8 मार्च को पुरे विश्व में कौन सा दिवस मनाया जाता है? क. अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस ख. अंतरराष्ट्रीय पुरुष दिवस ग. अंतरराष्ट्रीय बाल दिवस घ. अंतरराष्ट्रीय शिक्षक दिवस
सही उत्तर देखे
उत्तर: क. अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस - 8 मार्च को पुरे विश्व में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है. इसका बीजारोपण वर्ष 1908 में हुआ था जब 15 हज़ार औरतों ने न्यूयॉर्क शहर में मार्च निकालकर नौकरी में कम घंटों की मांग की थी.
प्रश्न 9. वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम का कौन सा बल्लेबाज हाल ही में 40 रन के अन्दर 6 छक्के लगाने वाले दुनिया का पहला बल्लेबाज बन गया है? क. करोन पोलार्ड ख. आंद्रे रसेल ग. कार्लोस ब्रैथ्वैट घ. अन्ज्लो मैथयूस
सही उत्तर देखे
उत्तर: ख. आंद्रे रसेल - वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम बल्लेबाज आंद्रे रसेल हाल ही में 40 रन के अन्दर 6 छक्के लगाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए है. उन्होंने हाल ही में श्री लंका के खिलाफ एक मैच में 14 गेंद में 40 रन बनाये जिसमे 6 छक्के शामिल है.
प्रश्न 10. लैंगिक समानता यानी महिलाओं के साथ भेदभाव करने के क्षेत्र में कौन सा देश पहले स्थान पर है? क. जापान ख. चीन ग. पाकिस्तान घ. इण्डोनेशिया
सही उत्तर देखे
उत्तर: ग. पाकिस्तान - लैंगिक समानता यानी महिलाओं के साथ भेदभाव करने के क्षेत्र में पाकिस्तान पहले स्थान पर है. पाकिस्तान में 99.81% लोग महिलाओं के साथ भेदभाव करते है और जबकि भारत में 98% लोग महिलाओं के साथ भेदभाव करते हैं. यूएनडीपी के मुताबिक आज भी करीब 90% लोग है जो की महिलाओं के प्रति भेदभाव या पूर्वाग्रह रखते हैं.