Current Affairs

Current Affairs in Hindi – 10 April 2019 Questions and Answers

10 April 2019 Current Affairs GK Quiz in Hindi with Complete Information

भारत और विदेश से सम्बंधित “10 अप्रैल 2019 कर्रेंट अफेयर्स के सबाल और जबाब” हिंदी मे प्रकाशित किए गए सभी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी ‘10 April 2019‘ के मुख्य समाचारों से लिए गए है.


10 अप्रैल 2019 महत्वपूर्ण सामयिकी (Current Affairs ) प्रश्नोत्तरी हिंदी भाषा में


प्रश्‍न 1. एचआरडी मिनिस्‍ट्री के द्वारा जारी की गयी देश के उच्‍च शिक्षण संस्‍थानों की लिस्‍ट में किस संस्थान को पहला स्थान मिला है?
क. आईआईटी दिल्ली
ख. आईआईटी मद्रास
ग. इंडियन इंस्‍टीट्यूट ऑफ साइंस
घ. जेएनयू

सही उत्तर देखे
उत्तर: ख. आईआईटी मद्रास - एचआरडी मिनिस्‍ट्री के द्वारा जारी की गयी देश के टॉप 10 उच्‍च शिक्षण संस्‍थानों की लिस्‍ट में आईआईटी मद्रास को पहला स्थान मिला है. इस लिस्ट में इंडियन इंस्‍टीट्यूट ऑफ साइंस, बेंगलुरु को दूसरा और आईआईटी दिल्ली को तीसरा स्थान मिला है.

प्रश्‍न 2. निम्न में से किसने महेंद्र मोहन गुप्त सहित 10 अन्य हस्तियों को आइमा मैनेजिंग इंडिया अवार्ड 2019 से सम्मानित किया है?
क. राम नाथ कोविंद
ख. नरेन्द्र मोदी
ग. प्रणब मुखर्जी
घ. अरूण जेटली

सही उत्तर देखे
उत्तर: ग. प्रणब मुखर्जी - एक कार्यक्रम के दौरान जागरण प्रकाशन लिमिटेड के चेयरमैन महेंद्र मोहन गुप्त सहित 10 अन्य हस्तियों को आइमा मैनेजिंग इंडिया अवार्ड 2019 से सम्मानित किया है. महेंद्र मोहन गुप्त को यह अवार्ड लाइफटाइम कांट्रीब्यूशन टू मीडिया श्रेणी के तहत दिया गया है.

प्रश्‍न 3. निम्न में से कौन सा शहर सात दिन तक 24 घंटे अल्‍ट्रा लो एमिशन जोन लागू करने वाला दुनिया का पहला शहर बन गया है?
क. दुबई
ख. लंदन
ग. वाशिंगटन डी.सी
घ. न्यूयॉर्क

सही उत्तर देखे
उत्तर: ख. लंदन - हाल ही में ब्रिटिश की राजधानी लंदन शहर सात दिन तक 24 घंटे अल्‍ट्रा लो एमिशन जोन लागू करने वाला दुनिया का पहला शहर बन गया है. अब इस शहर में चलने वाले वाहनों को सख्‍त उत्‍सर्जन मानकों को पूरा करना होगा.

प्रश्‍न 4. प्रो कबड्डी लीग 2019 के किस खिलाडी को हरियाणा स्टीलर्स ने अपनी टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया है?
क. संजय शर्मा
ख. सुशिल यादव
ग. राकेश कुमार
घ. रामबीर सिंह खोखर

सही उत्तर देखे
उत्तर: ग. राकेश कुमार - प्रो कबड्डी लीग 2019 के हरियाणा स्टीलर्स ने भारत के सर्वश्रेष्ठ कबड्डी खिलाड़ियों में से एक राकेश कुमार को मुख्य कोच नियुक्त किया है वे रामबीर सिंह खोखर का स्थान लेंगे.

प्रश्‍न 5. ऑस्ट्रेलिया के ग्राहम रेड को किस देश के पुरुष हॉकी टीम का कोच नियुक्त किया गया है?
क. भारतीय पुरुष हॉकी
ख. ऑस्ट्रेलिया पुरुष हॉकी
ग. रूस पुरुष हॉकी
घ. श्रीलंका पुरुष हॉकी

सही उत्तर देखे
उत्तर: क. भारतीय पुरुष हॉकी - ऑस्ट्रेलिया के ग्राहम रेड को भारतीय पुरुष हॉकी का कोच नियुक्त किया गया है. भारतीय टीम को 4 महीने बाद कोच मिला है. पूर्व कोच हरेंद्र सिंह को दिसंबर 2018 में कोच के पद से हटा दिया गया था. ग्राहम रेड अगले वर्ष तक टीम के कोच रहेंगे.

प्रश्‍न 6. महाराष्ट्र के सिद्धार्थ देसाई प्रो कबड्‌डी लीग के इतिहास के _________ सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं?
क. पहले
ख. दुसरे
ग. तीसरे
घ. चौथे

सही उत्तर देखे
उत्तर: ख. दुसरे - महाराष्ट्र के सिद्धार्थ देसाई प्रो कबड्‌डी लीग के इतिहास के दुसरे सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं. उन्हें तेलुगू टाइटंस ने नीलामी में 1.45 करोड़ रुपए में खरीदा है. वर्ष 2018 में मोनू को हरियाणा स्टीलर्स ने 1.51 करोड़ रुपए में खरीदा था.

प्रश्‍न 7. निम्न में से किस देश की पूर्व महिला क्रिकेटर एलरिसा थियूनिसेन फौरी का हाल ही में कार दुर्घटना में निधन हो गया है?
क. भारतीय
ख. दक्षिण अफ्रीका
ग. ऑस्ट्रेलिया
घ. बांग्लादेश

सही उत्तर देखे
उत्तर: ख. दक्षिण अफ्रीका - दक्षिण अफ्रीका की पूर्व महिला क्रिकेटर एलरिसा थियूनिसेन फौरी का हाल ही में कार दुर्घटना में निधन हो गया है. उन्होंने 2013 में तीन वनडे, एक टी-20 में देश का प्रतिनिधित्व किया था.

प्रश्‍न 8. 10 अप्रैल को कौन सा दिवस मनाया जाता है?
क. जल संसाधन दिवस
ख. डाक दिवस
ग. खेल दिवस
घ. शिक्षक दिवस

सही उत्तर देखे
उत्तर: क. जल संसाधन दिवस - 10 अप्रैल को जल संसाधन दिवस मनाया जाता है. इस दिवस को मनाने का मुख्य उद्देश्य यही है की लोग संकल्प करें कि हम पानी को बर्बाद नहीं करेंगे बल्कि उसे बचाने की हर संभव कोशिश करेंगे.

प्रश्‍न 9. अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने हाल ही में किस देश के 16 नागरिकों पर देश में प्रवेश करने पर प्रतिबंध लगाया है?
क. इराक
ख. रूस
ग. सऊदी अरब
घ. ईरान

सही उत्तर देखे
उत्तर: ग. सऊदी अरब - अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने हाल ही में सऊदी अरब के 16 नागरिकों के देश में प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया है. पत्रकार जमाल खशोगी की हत्या में भूमिका को आधार बनाते हुए बनाते हुए अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने यह फैसला लिया है.

प्रश्‍न 10. कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी ने 165वीं बोट रेस ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी को कितने सेकंड से हराकर जीत ली है?
क. दो सेकंड
ख. चार सेकंड
ग. सात सेकंड
घ. नों सेकंड

सही उत्तर देखे
उत्तर: क. दो सेकंड - कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी ने 165वीं बोट ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी को 2 सेकंड से हराकर जीत ली है. कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी की टीम 20 साल बाद लगातार दो बार चैंपियन बनी है. इन दोनों सबसे प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी के बीच की यह रोइंग रेस 190 साल पुरानी है.

Gk Section
Gksection.com यूपीएससी, एसएससी, बैंकिंग, आईबीपीएस, आईएएस, एनटीएसई, सीएलएटी, रेलवे, एनडीए, सीडीएस, न्यायपालिका, यूपीपीएससी, आरपीएससी, जीपीएससी, एमपीएससी के लिए जीके (सामान्य ज्ञान), करंट अफेयर्स और सामान्य अध्ययन के लिए भारत की शीर्ष वेबसाइट में से एक है। यह पोर्टल एमपीपीएससी और भारत के अन्य राज्यों की सिविल सेवा/सरकारी नौकरी भर्ती परीक्षाएं सम्बंधित लेटेस्ट अपडेट प्रकाशित करता है।
https://www.gksection.com/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *