12 April 2019 Current Affairs GK Quiz in Hindi with Complete Information
भारत और विदेश से सम्बंधित “12 अप्रैल 2019 कर्रेंट अफेयर्स के सबाल और जबाब” हिंदी मे प्रकाशित किए गए सभी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी ‘12 April 2019‘ के मुख्य समाचारों से लिए गए है.
12 अप्रैल 2019 महत्वपूर्ण सामयिकी (Current Affairs ) प्रश्नोत्तरी हिंदी भाषा में
प्रश्न 1. भारत की किस टेलिकॉम कंपनी ने वोल्ट कलिंग तकनीक और आईपी मल्टीमीडिया सबसिस्टम को लागू करने के लिए एरिक्सन से डील की है? क. रिलायंस जियो ख. भारती एयरटेल ग. वोडाफोन घ. आईडिया
सही उत्तर देखे
उत्तर: ख. भारती एयरटेल - भारत की एयरटेल कंपनी ने हाल ही में देश में वोल्ट कलिंग तकनीक और आईपी मल्टीमीडिया सबसिस्टम को लागू करने के लिए स्वीडन की कंपनी एरिक्सन से डील की है. साथ ही नोकिया एक एकमात्र कंपनी है जो जियो और एयरटेल को वोल्ट कलिंग तकनीक देती है.
प्रश्न 2. जस्टिस विक्रमनाथ को किस राज्य के नवगठित उच्च न्यायालय का पहला मुख्य न्यायधीश नियुक्त किया गया है? क. आंध्र प्रदेश ख. पंजाब ग. केरल घ. पश्चिम बंगाल
सही उत्तर देखे
उत्तर: क. आंध्र प्रदेश - इलाहाबाद उच्च न्यायालय के सबसे वरिष्ठ न्यायधीश विक्रमनाथ को हाल ही में नवगठित आंध्र प्रदेश राज्य के उच्च न्यायालय का पहला मुख्य न्यायधीश नियुक्त किया गया है. वे कार्यकारी मुख्य न्यायधीश प्रवीण कुमार की जगह स्थान लेंगे.
प्रश्न 3. यमुना अपरदन मामले की जांच के लिए किसने एक समिति का गठन किया है? क. सुप्रीमकोर्ट ख. हाईकोर्ट ग. राष्ट्रीय हरित ट्रिब्यूनल घ. केंद्र सरकार
सही उत्तर देखे
उत्तर: ग. राष्ट्रीय हरित ट्रिब्यूनल - जस्टिस आदर्श कुमार गोएल की अध्यक्षता में राष्ट्रीय हरित ट्रिब्यूनल (एनजीटी) ने हाल ही में यमुना अपरदन मामले की जांच के लिए एक समिति का गठन किया है. यह समिति एक महीने के अंदर मामले की जांच करके संयुक्त रिपोर्ट देगी.
प्रश्न 4. स्टार्टअप प्लेटफार्म को बढ़ावा देने के लिए बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज ने किस बैंक के साथ मिलकर MoU पर हस्ताक्षर किये हैं? क. भारतीय स्टेट बैंक ख. यस बैंक ग. पंजाब नेशनल बैंक घ. एचडीएफसी बैंक
सही उत्तर देखे
उत्तर: घ. एचडीएफसी बैंक - देश में स्टार्टअप प्लेटफार्म को बढ़ावा देने के लिए बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज ने एचडीएफसी बैंक के साथ मिलकर MoU पर हस्ताक्षर किये हैं. किये गए समझौते के मुताबिक योग्य स्टार्टअप्स को बैंकिंग और ऋण की सुविधा दी की जायेगी.
प्रश्न 5. भारत के __________ नामक स्टार्टअप को नेक्स्ट बिलियन एडटेक प्राइज 2019 दिया गया है? क. सर्व एजुकेशन ख. मेक एजुकेशन ग. दोस्त एजुकेशन घ. नमामि गंगे
सही उत्तर देखे
उत्तर: ग. दोस्त एजुकेशन - हाल ही में भारत के दोस्त एजुकेशन नाम के स्टार्टअप को नेक्स्ट बिलियन एडटेक प्राइज 2019 दिया गया है और साथ ही 25,000 रूपये इनामस्वरुप दिए गए है.
प्रश्न 6. हाल ही में किस देश में महिलाओं के लिए पहला सर्फिंग क्लब (अरुगम बे गर्ल सर्फिंग क्लब) खुला गया है? क. चीन ख. भारत ग. सऊदी अरब घ. श्रीलंका
सही उत्तर देखे
उत्तर: घ. श्रीलंका - श्रीलंका देश में हाल ही में महिलाओं के लिए पहला सर्फिंग क्लब (अरुगम बे गर्ल सर्फिंग क्लब) खुला गया है. इस क्लब में 13 से 44 साल तक की 17 सदस्य हैं और नजदीक के ही अरुगम बे क्षेत्र की रहने वाली हैं.
प्रश्न 7. भारतीय महिला हॉकी टीम ने किस देश की टीम को हराकर 5 मैच की सीरीज 3-0 से जीत ली है? क. पाकिस्तान हॉकी टीम ख. ऑस्ट्रेलिया हॉकी टीम ग. मलेशिया हॉकी टीम घ. नेपाल हॉकी टीम
सही उत्तर देखे
उत्तर: ग. मलेशिया हॉकी टीम - भारतीय महिला हॉकी टीम ने हाल ही में मलेशिया हॉकी टीम को 5 मैच की सीरीज 3-0 से जीत ली है. भारतीय टीम ने चौथे मैच में मलेशिया को 1-0 से हराया जिसमे एकमात्र गोल भारतीय महिला खिलाडी लालरेमसियामी ने किया था.
प्रश्न 8. निम्न में से किस कंपनी ने ऑस्ट्रेलिया में दुनिया में पहली कॉमर्शियल ड्रोन डिलीवरी सर्विस शुरू की है? क. अमेज़न ख. गूगल ग. वालमार्ट घ. फ़ूड पांडा
सही उत्तर देखे
उत्तर: ख. गूगल - अमेरिका की आईटी कंपनी गूगल ने ऑस्ट्रेलिया में दुनिया में पहली कॉमर्शियल ड्रोन डिलीवरी सर्विस शुरू की है. गूगल विंग कैनबरा में करीब 100 घरों को ड्रोन के जरिए खाना, कॉफी और दवाओं की डिलीवरी करेगी.
प्रश्न 9. हाल ही में किसने बेसिक सर्विस डीमैट अकाउंट की सालाना मेंटेनेंस दरों में बदलाव किये है? क. आरबीआई ख. एसबीआई ग. सेबी घ. सुप्रीमकोर्ट
सही उत्तर देखे
उत्तर: ग. सेबी - सेबी ने हाल ही में बेसिक सर्विस डीमैट अकाउंट की सालाना मेंटेनेंस दरों में बदलाव किये है जिसमे मुताबिक बेसिक डीमैट अकाउंट के जरिए 1 लाख रुपए तक की डेट सिक्योरिटी (बॉन्ड) रखने पर सालाना मेंटेनेंस फीस नहीं लगेगी.
प्रश्न 10. किस देश की सरकार ने देश के लोगो से खुद हथियार खरीदने की घोषणा की है? क. अमेरिकी ख. ऑस्ट्रेलिया ग. न्यूजीलैंड घ. जापान
सही उत्तर देखे
उत्तर: ग. न्यूजीलैंड - न्यूजीलैंड की सरकार ने हाल ही में देश के लोगो से खुद हथियार खरीदने की घोषणा की है. संसद से हथियार कानून में बदलाव का प्रस्ताव पास कराने के बाद सरकार ने यह फैसला लिया है.