भारत और विदेश से सम्बंधित ’13 अप्रैल 2020 कर्रेंट अफेयर्स के सबाल और जबाब’ हिंदी मे प्रकाशित किए गए सभी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी आने वाली SSC, UPSC, Bank, Railway, Clerk, PO परीक्षाओं के लिए सहायक होंगी, ’13 April 2020 Current Affairs’ के बारे में यदि आपका प्रश्न है तो कृपया कमेंट के जरिए हम तक पहुचाएं.
GK Quiz on 13th April 2020 In Hindi (13 अप्रैल 2020 पर प्रश्नोत्तरी)
प्रश्न 1. चीन के केंद्रीय बैंक ने हाल ही में भारत के निजी क्षेत्र के एक फीसदी से ज्यादा की हिस्सेदारी हासिल करते हुए 1.75 करोड़ शेयर खरीदे हैं? क. महिंद्रा लिमिटेड ख. अडानी लिमिटेड ग. एचडीएफसी लिमिटेड घ. इनमे से कोई नहीं
सही उत्तर देखे
उत्तर: ग. एचडीएफसी लिमिटेड - चीन के केंद्रीय बैंक ने हाल ही में भारत के निजी क्षेत्र के एचडीएफसी लिमिटेड के एक फीसदी से ज्यादा की हिस्सेदारी हासिल करते हुए 1.75 करोड़ शेयर खरीदे हैं. माना जा रहा है कि यह विनिमय जनवरी से मार्च 2020 के बीच हुआ है.
प्रश्न 2. संयुक्त राष्ट्र के मुताबिक, कोरोनावायरस महामारी के कारण वर्ष 2020 में वैश्विक अर्थव्यवस्था लगभग कितने प्रतिशत तक कम हो सकती है? क. एक प्रतिशत ख. दो प्रतिशत ग. तीन प्रतिशत घ. पांच प्रतिशत
सही उत्तर देखे
उत्तर: क. एक प्रतिशत - संयुक्त राष्ट्र के मुताबिक, कोरोनावायरस महामारी के कारण वर्ष 2020 में वैश्विक अर्थव्यवस्था लगभग 1 प्रतिशत तक कम हो सकती है. कोरोनावायरस की वजह से पिछले महीने में लगभग 100 देशों ने अपनी राष्ट्रीय सीमाओं को बंद कर दिया है.
प्रश्न 3. कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय ने हाल ही में कोविड-19 के कारण किस पोर्टल में संशोधन किया है? क. ई-काम ख. ई-नाम ग. ई-दाम घ. ई-जाम
सही उत्तर देखे
उत्तर: ख. ई-नाम - कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय ने हाल ही में कोविड-19 के कारण हालत को देखते हुए ई-नाम पोर्टल में संशोधन किया है. जो की व्यापारियों को किसी दूरस्थ स्थान से बोली लगाने तथा किसानों को मोबाइल-आधारित भुगतान प्राप्त करने की सुविधा प्रदान करता है.
प्रश्न 4. निम्न में से किसने हाल ही में आयुष्मान भारत योजना के तहत कोरोना वायरस का मुफ्त परीक्षण और उपचार देने की घोषणा की है? क. चिकित्सा मंत्रालय ख. सुप्रीमकोर्ट ग. दिल्ली हाईकोर्ट घ. केंद्र सरकार
सही उत्तर देखे
उत्तर: घ. केंद्र सरकार - हाल ही में आयुष्मान भारत योजना के तहत केंद्र सरकार ने कोरोना वायरस का मुफ्त परीक्षण और उपचार देने की घोषणा की है. केंद्र सरकार के इस फैसले का उद्देश्य परीक्षण और उपचार सुविधाओं की आपूर्ति में वृद्धि करना है.
प्रश्न 5. G-20 ऊर्जा मंत्रियों की बैठक में किस देश को ऊर्जा की खपत का प्रमुख केंद्र घोषित किया गया है? क. चीन ख. अमेरिका ग. ऑस्ट्रेलिया घ. भारत
सही उत्तर देखे
उत्तर: घ. भारत - G-20 ऊर्जा मंत्रियों की बैठक में भारत को ऊर्जा की खपत का प्रमुख केंद्र घोषित किया गया है. बल्कि पहले से ही भारत ऊर्जा की खपत का प्रमुख केंद्र है. इस बैठक में मांग में कमी और उत्पादन अधिशेष के बीच स्थिर ऊर्जा बाजारों को सुनिश्चित करने के तरीकों पर चर्चा की गई.
प्रश्न 6. 13 अप्रैल 2018 को किस अभिनेत्री को 65वें राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कारों में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के पुरस्कार से सम्मानित करने की घोषणा की गयी थी? क. माधुरी दिक्सित ख. श्रीदेवी ग. मधुबाला घ. करीना कपूर
सही उत्तर देखे
उत्तर: ख. श्रीदेवी - 13 अप्रैल 2018 को 65वें राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कारों में श्रीदेवी को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के पुरस्कार और विनोद खन्ना को दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित करने की घोषणा की गयी थी. इन दोनों ने भारतीय सिनेमा में अपने जीवनकाल में अतुल्यनीय कार्य किया.
प्रश्न 7. भारत के किस राज्य के महाराजा स्वाति तिरुनल का 13 अप्रैल 1813 में जन्म हुआ था? क. गुजरात ख. दिल्ली ग. केरल घ. बिहार
सही उत्तर देखे
उत्तर: ग. केरल - भारत के केरल राज्य के महाराजा और दक्षिण भारतीय कर्नाटक संगीत परंपरा के सर्वोत्कृष्ट संगीतज्ञों में से एक स्वाति तिरुनल का 13 अप्रैल 1813 में जन्म हुआ था.
प्रश्न 8. 13 अप्रैल 2005 को भारत के चेस चैंपियन विश्वनाथन आनन्द ने कौन सी बार “विश्व शतरंज चैम्पियन’ जीती थी? क. पहली ख. दूसरी ग. चौथी घ. पांचवी
सही उत्तर देखे
उत्तर: ग. चौथी - 13 अप्रैल 2005 को भारत के चेस चैंपियन विश्वनाथन आनन्द ने चौथी बार "विश्व शतरंज चैम्पियन' जीती थी.
प्रश्न 9. संयुक्त राष्ट्र के श्रम निकाय के मुताबिक, कोविड-19 के कारण किस देश में लगभग 40 करोड़ लोग गरीबी में फंस सकते हैं? क. चीन ख. कोरिया ग. इटली घ. भारत
सही उत्तर देखे
उत्तर: घ. भारत - अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन की रिपोर्ट आईएलओ निगरानी के दुसरे संस्करण के मुताबिक, भारत में इस वर्ष कोविड-19 के कारण अनौपचारिक क्षेत्र में काम करने वाले लगभग 40 करोड़ लोग गरीबी में फंस सकते हैं.
प्रश्न 10. हाल ही में किस देश ने तुत्सी समुदाय के खिलाफ नरसंहार पर अंतर्राष्ट्रीय दिवस मनाया है? क. मालदीव ख. भारत ग. रवांडा घ. ब्राज़ील
सही उत्तर देखे
उत्तर: ग. रवांडा - रवांडा देश में हाल ही में तुत्सी के खिलाफ 1994 के नरसंहार पर अंतर्राष्ट्रीय दिवस मनाया गया है. यह दिवस प्रति वर्ष अप्रैल में अपने वार्षिक 100 दिनों के शोक की शुरुआत करता है जो तुत्सी अल्पसंख्यक के खिलाफ नरसंहार की याद दिलाता है.