भारत और विदेश से सम्बंधित ’15 अप्रैल 2020 कर्रेंट अफेयर्स के सबाल और जबाब’ हिंदी मे प्रकाशित किए गए सभी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी आने वाली SSC, UPSC, Bank, Railway, Clerk, PO परीक्षाओं के लिए सहायक होंगी, ’15 April 2020 Current Affairs’ के बारे में यदि आपका प्रश्न है तो कृपया कमेंट के जरिए हम तक पहुचाएं.
GK Quiz on 15th April 2020 In Hindi (15 अप्रैल 2020 पर प्रश्नोत्तरी)
प्रश्न 1. एनसीडी बिक्री के जरिये किस कंपनी ने 10,000 करोड़ रुपये जुटाने की घोषणा की है? क. टाटा ख. रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड ग. अशोक लेलैंड घ. अडानी ग्रुप
सही उत्तर देखे
उत्तर: ख. रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड - मुकेश अम्बानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने हाल ही में ऋण बाजार में उपलब्ध सस्ते कोषों का लाभ उठाने के लिए लक्षित लंबी अवधि के रेपो परिचालन मार्ग से एनसीडी बिक्री के जरिये 10,000 करोड़ रुपये जुटाने की घोषणा की है.
प्रश्न 2. कार निर्माता कंपनी हुंडई इंडिया ने किस राज्य के मुख्यमंत्री राहत कोष में 5 करोड़ रुपये देने की घोषणा की है? क. दिल्ली ख. महाराष्ट्र ग. बिहार घ. तमिलनाडु
सही उत्तर देखे
उत्तर: घ. तमिलनाडु - कार निर्माता कंपनी हुंडई इंडिया ने तमिलनाडु राज्य के मुख्यमंत्री राहत कोष में 5 करोड़ रुपये देने की घोषणा की है. इस राशि से देश में हॉस्पिटल को जरूरी सामान, मेडिकल किट और वेंटिलेटर के प्रोडक्शन में मदद मिलेगी.
प्रश्न 3. मशहूर शास्त्रीय संगीत गायिका शांति हीरानंद चावला को किस पुरस्कार से सम्मानित किया गया था जिनका हाल ही में निधन हो गया है? क. पद्मश्री ख. पदमभूषण ग. पदम् विभूषण घ. भारत रतन
सही उत्तर देखे
उत्तर: क. पद्मश्री - पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित मशहूर शास्त्रीय संगीत गायिका शांति हीरानंद चावला का हाल ही में 87 साल की उम्र में निधन हो गया है. उनका जन्म वर्ष 1932 को ब्रिटिश भारत में लखनऊ में हुआ था.
प्रश्न 4. हाल ही में किसने एक वेब-पोर्टल “यंग इंडिया कॉम्बेटिंग कोविड विद नॉलेज, टेक्नोलॉजी एंड इनोवेशन” (YUKTI) लांच किया है? क. प्रकाश जावडेकर ख. रमेश पोखरियाल ग. अरविन्द केजरीवाल घ. नितिन गाड़कर
सही उत्तर देखे
उत्तर: ख. रमेश पोखरियाल - हाल ही में केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल ने वेब-पोर्टल "यंग इंडिया कॉम्बेटिंग कोविड विद नॉलेज, टेक्नोलॉजी एंड इनोवेशन" (YUKTI) लांच किया है. यह पहल को मॉनिटर और रिकॉर्ड करने के लिए एक यूनीक पोर्टल और डैशबोर्ड है.
प्रश्न 5. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में लगे लॉकडाउन को बढाकर 14 अप्रैल से कब तक कर दिया है? क. 30 अप्रैल ख. 1 मई ग. 2 मई घ. 3 मई
सही उत्तर देखे
उत्तर: घ. 3 मई - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में लगे लॉकडाउन को बढाकर 14 अप्रैल से 3 मई कर दिया है. और कहा है की अगले एक सप्ताह में कोरोना के खिलाफ लड़ाई में कठोरता और ज्यादा बढ़ाई जाएगी.
प्रश्न 6. निम्न में से किस राज्य सरकार ने हाल ही में 6वीं से 9वीं और 11वीं के सभी स्टूडेंट्स अगली कक्षा में प्रमोट करने की घोषणा की है? क. दिल्ली सरकार ख. गुजरात सरकार ग. पंजाब सरकार घ. उत्तर प्रदेश सरकार
सही उत्तर देखे
उत्तर: घ. उत्तर प्रदेश सरकार - उत्तर प्रदेश सरकार ने हाल ही में 6वीं से 9वीं और 11वीं के सभी स्टूडेंट्स अगली कक्षा में प्रमोट करने की घोषणा की है. यूपी बोर्ड की 10वीं- 12वीं की परीक्षाएं पहले ही हो चुकी हैं.
प्रश्न 7. 15 अप्रैल को विश्वभर में कौन सा दिवस मनाया जाता है? क. विश्व कला दिवस ख. विश्व हिंदी दिवस ग. विश्व अग्रेजी दिवस घ. विश्व तमिल दिवस
सही उत्तर देखे
उत्तर: क. विश्व कला दिवस - 15 अप्रैल को विश्वभर में "विश्व कला दिवस" (World Art Day) मनाया जाता है. यह दिवस पूरे विश्व में रचनात्मक गतिविधि के बारे में जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए मनाया जाता है.
प्रश्न 8. सौरभ गांगुली की बीसीसीआई टीम से उपाध्यक्ष _____ ने अपने पद से इस्तीफ़ा दे दिया है? क. संजय वर्मा ख. महिम वर्मा ग. जय शाह घ. जयेश जॉर्ज
सही उत्तर देखे
उत्तर: ख. महिम वर्मा - सौरभ गांगुली की बीसीसीआई टीम से उपाध्यक्ष महिम वर्मा ने अपने पद से इस्तीफ़ा दे दिया है. जब सौरभ गांगुली को अध्यक्ष, जय शाह को सचिव और जयेश जॉर्ज को सहसचिव चुना गया था उन्होंने बोर्ड में पद दिया गया था.
प्रश्न 9. चेल्सी और किस देश की टीम के पूर्व गोल्कीपर पीटर बोनेटी का हाल ही में कितने वर्ष की उम्र में निधन हो गया है? क. ऑस्ट्रेलिया ख. इंग्लैंड ग. अफ्रीका घ. अमेरिका
सही उत्तर देखे
उत्तर: ख. इंग्लैंड - चेल्सी और इंग्लैंड की टीम के पूर्व गोल्कीपर पीटर बोनेटी का हाल ही में कितने वर्ष की उम्र में निधन हो गया है. उन्होंने इंग्लैंड के लिए 7 मैच खेले जिसमें 1970 विश्व कप फाइनल भी शामिल था.
प्रश्न 10. हाल ही में किस देश ने कोरोना के इलाज के लिए दो वैक्सीन्स के क्लीनिकल ट्रायल्स को मंजूरी दे दी है? क. अमेरिका ख. ऑस्ट्रेलिया ग. चीन घ. जापान
सही उत्तर देखे
उत्तर: ग. चीन - हाल ही में चीन ने कोरोना के इलाज के लिए दो वैक्सीन्स के क्लीनिकल ट्रायल्स को मंजूरी दे दी है. अब तक पूरी दुनिया में कोरोनावायरस से 19 लाख 30 हजार 275 लोग संक्रमित हो चुके है. जबकि 1 लाख 19 हजार 815 लोगों की मौत हो चुकी है.