भारत और विदेश से सम्बंधित ’17 अप्रैल 2020 कर्रेंट अफेयर्स के सबाल और जबाब’ हिंदी मे प्रकाशित किए गए सभी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी आने वाली SSC, UPSC, Bank, Railway, Clerk, PO परीक्षाओं के लिए सहायक होंगी, ’17 April 2020 Current Affairs’ के बारे में यदि आपका प्रश्न है तो कृपया कमेंट के जरिए हम तक पहुचाएं.
GK Quiz on 17th April 2020 In Hindi (17 अप्रैल 2020 पर प्रश्नोत्तरी)
प्रश्न 1. कोरोना से प्रभावित भारत के कितने जिलो को हाल ही में हॉटस्पॉट (रेड जोन) घोषित किया गया है? क. 50 जिलों ख. 120 जिलों ग. 170 जिलों घ. 250 जिलों
सही उत्तर देखे
उत्तर: ग. 170 जिलों - कोरोना से प्रभावित भारत के 170 जिलो को हाल ही में हॉटस्पॉट (रेड जोन) घोषित किया गया है. जिसमे भारत की राजधानी , मुंबई, बेंगलुरु, चेन्नई, कोलकाता और हैदराबाद भी शामिल हैं. भारत के तमिलनाडु राज्य में सबसे अधिक 22 जिलों को हॉटस्पॉट (रेड जोन) घोषित किया गया है.
प्रश्न 2. हाल ही में किस मंत्रालय ने “देखोअपनादेश” वेबिनार श्रृंखला की शुरूआत की है? क. खेल मंत्रालय ख. रेल मंत्रालय ग. पर्यटन मंत्रालय घ. इनमे से कोई नहीं
सही उत्तर देखे
उत्तर: ग. पर्यटन मंत्रालय - पर्यटन मंत्रालय ने हाल ही में "देखोअपनादेश" वेबिनार श्रृंखला की शुरूआत की है जिससे हमारे अतुल्य भारत की संस्कृति और विरासत की गहरी और विस्तृत जानकारी प्रदान की जा सके.
प्रश्न 3. केंद्र सरकार ने कब से ग्रामीण क्षेत्रों में कुछ औद्योगिक गतिविधियों को अनुमति दे दी है? क. 21 अप्रैल ख 25 अप्रैल ग. 3 अप्रैल घ. 5 अप्रैल
सही उत्तर देखे
उत्तर: क. 21 अप्रैल - केंद्र सरकार ने हाल ही में 21 अप्रैल से ग्रामीण क्षेत्रों में कुछ औद्योगिक गतिविधियों को अनुमति दे दी है. सरकार ने कृषि गतिविधियों, सड़कों व इमारतों के निर्माण, सिंचाई परियोजनाओं को भी अनुमति दे दी है.
प्रश्न 4. 300 सीटों वाली नेशनल असेंबली में कितने सीटें जीतकर दक्षिण कोरिया में राष्ट्रपति मून जे इन की पार्टी ने चुनाव जीता है? क. 120 सीटें ख. 163 सीटें ग. 189 सीटें घ. 250 सीटें
सही उत्तर देखे
उत्तर: ख. 163 सीटें - 300 सीटों वाली नेशनल असेंबली में 163 सीटें जीतकर दक्षिण कोरिया में राष्ट्रपति मून जे इन की पार्टी ने चुनाव जीता है. साथ ही उनकी सहयोगी ‘प्लेटफार्म पार्टी’ को 17 सीटें जीती है.
प्रश्न 5. बॉलीवुड फिल्मों के अभिनेता रणजीत चौधरी का हाल ही में कितने वर्ष की उम्र में निधन हो गया है? क. 55 वर्ष ख. 64 वर्ष ग. 78 वर्ष घ. 85 वर्ष
सही उत्तर देखे
उत्तर: ख. 64 वर्ष - बॉलीवुड फिल्मों के अभिनेता रणजीत चौधरी का हाल ही में 64 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है. उन्होंने 'खट्टा मीठा' (1978), 'खूबसूरत'(1980) और 'कांटे' (2002) जैसी फिल्मों में रोल किये है.
प्रश्न 6. भारत के वैज्ञानिकों ने कितने राज्यों में चमगादड़ों के नमूनों में बैट कोरोना वायरस का पता लगाया है? क. 2 राज्यों ख. 3 राज्यों ग. 4 राज्यों घ. 8 राज्यों
सही उत्तर देखे
उत्तर: ग. 4 राज्यों - भारत के वैज्ञानिकों ने 4 राज्यों में चमगादड़ की 2 प्रजातियों में बैट कोरोना वायरस का पता लगाया है. आइसीएमआर के मुताबिक, यह वायरस कोविड-19 बीमारी के कोरोना वायरस सार्स सीओवी2 से मिलता जुलता हो सकता है.
प्रश्न 7. 17 अप्रैल को विश्वभर में कौन सा दिवस मनाया जाता है? क. विश्व टीबी दिवस ख. विश्व हीमोफीलिया दिवस ग. विश्व एड्स दिवस घ. विश्व डेंगू दिवस
सही उत्तर देखे
उत्तर: ख. विश्व हीमोफीलिया दिवस - 17 अप्रैल को विश्वभर में "विश्व हीमोफीलिया दिवस" मनाया जाता है. यह दिवस वर्ल्ड फेडरेशन ऑफ हीमोफीलिया (World Federation of Hemophilia-WFH) के संस्थापक फ्रैंक कैनबेल के जन्मदिवस पर मनाया जाता है.
प्रश्न 8. अमेरिका की किस यूनिवर्सिटी ने हाल ही में कुछ फ्री ऑनलाइन कोर्स शुरू किये है? क. ऑक्सफ़ोर्ड यूनिवर्सिटी ख. टेक्सास यूनिवर्सिटी ग. हार्वर्ड यूनिवर्सिटी घ. इनमे से कोई नहीं
सही उत्तर देखे
उत्तर: ग. हार्वर्ड यूनिवर्सिटी - अमेरिका की हार्वर्ड यूनिवर्सिटी ने हाल ही में कुछ फ्री ऑनलाइन कोर्स शुरू किये है. यूनिवर्सिटी के 67 ऑनलाइन काेर्स फ्री है. जिससे स्टूडेंट्स न सिर्फ नए स्किल्स सीखेंगे बल्कि लॉकडाउन के खाली समय में समय का भी सही उपयोग करेंगे.
प्रश्न 9. भारतीय क्रिकेट टीम के किस खिलाडी को दुबई की क्रिकेट एकेडमी ने “क्रिक किंगडम” का ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया है? क. विराट कोहली ख. महेंद्र सिंह धोनी ग. रोहित शर्मा घ. के एल राहुल
सही उत्तर देखे
उत्तर: ग. रोहित शर्मा - भारतीय क्रिकेट टीम के उप-कप्तान रोहित शर्मा को दुबई की क्रिकेट एकेडमी ने "क्रिक किंगडम" का ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया है. कोरोनावायरस के कारण विश्व के लगभग सभी खेल टूर्नामेंट टाले या रद्द कर दिए गए हैं.
प्रश्न 10. इस वर्ष नवंबर-दिसंबर में कौन सा देश एशियाई मुक्केबाजी चैंपियनशिप 2020 की मेजबानी करेगा? क. चीन ख. पाकिस्तान ग. श्री लंका घ. भारत
सही उत्तर देखे
उत्तर: घ. भारत - भारतीय मुक्केबाजी संघ (बीएफआई) की घोषणा की मुताबिक, इस वर्ष नवंबर-दिसंबर में भारत एशियाई मुक्केबाजी चैंपियनशिप 2020 की मेजबानी करेगा. इस चैंपियनशिप में पुरुष और महिला दोनों ही शामिल होंगे.