Current Affairs in Hindi – 18 April 2021 Questions and Answers

GK Quiz on 18th April 2021 in Hindi (18 अप्रैल 2021 पर प्रश्नोत्तरी)

भारत और विदेश से सम्बंधित ’18 अप्रैल 2021 कर्रेंट अफेयर्स के सबाल और जबाब’ हिंदी मे प्रकाशित किए गए सभी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी आने वाली SSC, UPSC, Bank, Railway, Clerk, PO परीक्षाओं के लिए सहायक होंगी, ’18 April 2021 Current Affairs’ के बारे में यदि आपका प्रश्न है तो कृपया कमेंट के जरिए हम तक पहुचाएं.

Current Affairs Quiz on 18th April 2021 in Hindi (18 अप्रैल 2021 करंट अफेयर्स पर प्रश्न और उत्तर)


हाल ही में किस मंत्रालय ने भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण द्वारा संरक्षित सभी स्मारकों को 15 मई तक बंद रखने की घोषणा की है?

  • सूचना और प्रसारण मंत्रालय
  • रेल मंत्रालय
  • रक्षा मंत्रालय
  • संस्कृति और पर्यटन मंत्रालय
सही उत्तर
उत्तर: संस्कृति और पर्यटन मंत्रालय - देश के संस्कृति और पर्यटन मंत्रालय ने हाल ही में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण द्वारा संरक्षित सभी स्मारकों को 15 मई तक बंद रखने की घोषणा की है. मंत्रालय के फैसले के मुताबिक, आगरा में ताजमहल, आगरा किला, फतेहपुर सीकरी, एत्माद्दौला, सिकंदरा, महताब बाग समेत दिल्ली समेत स्मारकों बंद होंगे.

कृषि मंत्रालय ने हाल ही में 6 राज्यों के 100 गांवों के लिए पायलट कार्यक्रम चलाने के लिए किस कंपनी के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं?

  • गूगल
  • फेसबुक
  • माइक्रोसॉफ्ट
  • ट्विटर
सही उत्तर
उत्तर: माइक्रोसॉफ्ट - भारत के कृषि मंत्रालय ने हाल ही में 6 राज्यों के 100 गांवों के लिए पायलट कार्यक्रम चलाने के लिए माइक्रोसॉफ्ट कंपनी के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं. जिससे देश के किसानों की इनपुट लागत कम करने में मदद करेगा जिससे उनकी आय बढ़ेगी.

फेसबुक कंपनी ने किस राज्य में स्थित 32 मेगावाट अक्षय ऊर्जा परियोजना खरीदने के लिए घरेलु कंपनी क्लीनमैक्स के साथ समझौता किया है?

  • केरल
  • गुजरात
  • महाराष्ट्र
  • कर्नाटक
सही उत्तर
उत्तर: कर्नाटक - फेसबुक कंपनी ने हाल ही में कर्नाटक राज्य में स्थित 32 मेगावाट अक्षय ऊर्जा परियोजना खरीदने के लिए घरेलु कंपनी क्लीनमैक्स के साथ समझौता किया है. इस समझोते के मुताबिक, फेसबुक और क्लीनमैक्स पवन तथा सौर परियोजनाएं तैयार करेंगे. जिससे बिजली ग्रिड को अक्षय ऊर्जा की आपूर्ति होगी.

निम्न में से किस देश के प्रधानमंत्री जोसेफ जूथ ने हाल ही में अपने पद से इस्तीफ़ा दे दिया है?

  • इराक
  • मालदीव
  • हैती
  • ऑस्ट्रिया
सही उत्तर
उत्तर: हैती - हैती देश के प्रधानमंत्री जोसेफ जूथ ने हाल ही में अपने पद से इस्तीफ़ा दे दिया है वे मार्च 2020 से प्रधानमंत्री के पद पर थे. उनकी जगह क्लॉ र्ड जोसेफ को हैती का नया प्रधानमंत्री मनोनीत किया गया है.

इनमे से किसने हाल ही में ईटस्मार्ट सिटीज चैलेंज और ट्रांसपोर्ट फॉर ऑल चैलेंज लॉन्च किया है?

  • नरेंद्र सिंह
  • राजनाथ सिंह
  • प्रकाश जावडेकर
  • हरदीप सिंह पुरी
सही उत्तर
उत्तर: हरदीप सिंह पुरी - केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने हाल ही में वर्चुअल माध्यम से ईटस्मार्ट सिटीज चैलेंज और ट्रांसपोर्ट फॉर ऑल चैलेंज लॉन्च किया है. इसे शहरी आबादी को सही भोजन विकल्प बनाने और स्वस्थ और खुशहाल राष्ट्र बनाने के उद्देश्य से लांच किया गया है.

18 अप्रैल को विश्वभर में कौन सा दिवस मनाया जाता है?

  • स्मारक और स्थलों के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस
  • शिक्षा के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस
  • महिला सुरक्षा के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस
  • डाक सेवा के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस
सही उत्तर
उत्तर: स्मारक और स्थलों के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस - 18 अप्रैल को विश्वभर में स्मारक और स्थलों के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस (विश्व धरोहर दिवस अथवा विश्व विरासत दिवस) मनाया जाता है इस दिवस का उदेश्य पूरे विश्व में मानव सभ्यता से जुड़े ऐतिहासिक और सांस्कृतिक स्थलों के संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाना है.

भारत के किस मंत्रालय ने आतिथ्य और पर्यटन उद्योगों को मज़बूत बनाने के लिए ऑनलाइन ट्रैवल कंपनियों के साथ समझौता किया है?

  • सूचना और प्रसारण मंत्रालय
  • रक्षा मंत्रालय
  • पर्यटन मंत्रालय
  • रेल मंत्रालय
सही उत्तर
उत्तर: पर्यटन मंत्रालय - पर्यटन मंत्रालय ने हाल ही में आतिथ्य और पर्यटन उद्योगों को मज़बूत बनाने के लिए ऑनलाइन ट्रैवल कंपनियों क्लीयरट्रिप और ईज़ माई ट्रिप के साथ समझौता पत्र पर हस्ताक्षर किये है. जिस उद्देश्य प्राथमिक उद्देश्य उन आवास इकाइयों को व्यापक दृश्यता उपलब्ध कराना है.

निम्न में से किस आईआईटी संस्थान के शोधकर्ताओं द्वारा विकसित “स्वच्छता उत्पाद ड्यूरोकिआ सीरीज” का हाल ही में लोकार्पण किया गया है?

  • आईआईटी दिल्ली
  • आईआईटी मुंबई
  • आईआईटी चेन्नई
  • आईआईटी हैदराबाद
सही उत्तर
उत्तर: आईआईटी हैदराबाद - केंद्रीय शिक्षा मंत्री श्री रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ ने हाल ही में आईआईटी हैदराबाद के शोधकर्ताओं द्वारा विकसित "विश्व की पहली सस्ती और लंबे समय तक चलने वाली स्वच्छता उत्पाद ड्यूरोकिआ सीरीज" का हाल ही में लोकार्पण किया गया है. यह अगली पीढ़ी की ड्यूरोकिआ सूक्ष्मजीव रोधी तकनीक 189 रुपये से शुरू होती है.
Read Also...  23 नवम्बर 2024 करेंट अफेयर्स प्रश्न और उत्तर - 23 November 2024 Current Affairs Questions in Hindi
Previous Post Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *