2 अप्रैल 2022 – Current Affairs in Hindi

2 April 2022 Current Affairs – Hindi GK of 2nd April 2022

Hindi gk of 2 April 2022 – भारत और विदेश (India and World) से सम्बंधित 2 अप्रैल 2022 Hindi Current Affairs के सबाल और जबाब (Questions and Answers) हिंदी मे प्रकाशित किए गए. सभी नवीनतम करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी (Latest Current Affairs) आने वाली SSC, UPSC, Bank, Railway, Clerk, PO परीक्षाओं के लिए सहायक होंगी.

Top Hindi current affairs questions of 2nd April 2022 in Hindi

Current gk of 2 April 2022 in Hindi on National and International with explanation, here is covered 2nd April 2022 all important current affairs for competitive exams.

2 अप्रैल को निम्नलिखित में से कौनसा दिवस मनाया जाता है?

  1. अंतरराष्ट्रीय बाल पुस्तक दिवस
  2. अंतरराष्ट्रीय शिक्षक दिवस
  3. अंतरराष्ट्रीय बाल मजदूरी दिवस
  4. अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

उत्तर: अंतरराष्ट्रीय बाल पुस्तक दिवस

इंदिरा गांधी मातृत्व पोषण योजना की घोषणा की शुरुआत भारत के किस राज्य में हुई थी?

  1. पंजाब
  2. गुजरात
  3. राजस्थान
  4. असम

उत्तर: राजस्थान

ऑस्ट्रेलियाई के किस विकेटकीपर खिलाडी ने हाल ही में प्रोफेशनल क्रिकेट को अलविदा कहने का फैसला लिया?

  1. कुर्तिस पेटर्सन
  2. पीटर नेविल
  3. एडम वोगेस
  4. सीन अबोट

उत्तर: पीटर नेविल

67वीं इंटर रेलवे टेनिस चैंपियनशिप 2022 में किसने स्वर्ण पदक जीता?

  1. युब्रानी बनर्जी
  2. रिया भाटिया
  3. शिखा उबेरॉय
  4. कर्मन कौर ठंडी

उत्तर: युब्रानी बनर्जी

हाल ही में योगासन सीनियर नेशनल चैंपियनशिप का आयोजन गुजरात के किस शहर में हुआ?

  1. दिल्ली
  2. अहमदाबाद
  3. चंडीगड़
  4. मुंबई

उत्तर: अहमदाबाद

निम्लिखित में से कौन 2 अप्रैल 2022 को नई दिल्ली में ‘द सागा ऑफ अ ब्रेवहार्ट’ नामक वृत्तचित्र को लॉन्च करेंगे?

  1. पियूष गोयल
  2. धर्मेन्द्र प्रधान
  3. राजीव चंद्रशेखर
  4. अश्विन वैस्नव
Read Also...  Current Affairs in Hindi – 11 July 2019 Questions and Answers

उत्तर: केंद्रीय राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर

अंतरराष्ट्रीय शतरंज महासंघ (फिडे) ने 1 अप्रैल 2022 को 44वें शतरंज ओलंपियाड की मेजबानी आधिकारिक रूप से किस देश को सौंप दी?

  1. भारत
  2. ऑस्ट्रेलिया
  3. अमेरिका
  4. जापान

उत्तर: भारत

‘द सागा ऑफ अ ब्रेवहार्ट’ पुस्तक किनके द्वारा लिखी गयी है?

  1. अनीता देसाई
  2. शकुंतला अजित भंडारकर
  3. किरण देसाई
  4. शशि देसपांडे

उत्तर: शकुंतला अजित भंडारकर

किस राज्य ने वर्ष 2024 तक टी बी मुक्त प्रदेश बनाने का लक्ष्य रखा?

  1. राजस्थान
  2. मध्यप्रदेश
  3. महाराष्ट्र
  4. मेघालय

उत्तर: मध्यप्रदेश

किसने हाल ही में विश्व के पहले एनफटी क्रिकेट गेम को लॉन्‍च करने की घोषणा की है?

  1. गार्डियनलिंक
  2. उनिकोर
  3. फिलिप
  4. रीबोक

उत्तर: गार्डियनलिंक

2 April 2022 – राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक घटना व्याख्या

Current Affairs highlights of today’s 2nd April 2022 general knowledge in Hindi, explore all latest current gk of 2 April 2022.

2 April 2022 विश्व भर में अंतरराष्ट्रीय बाल पुस्तक दिवस

संयुक्त राष्ट्र की पहल पर दो अप्रैल को विश्व भर में अंतरराष्ट्रीय बाल पुस्तक दिवस मनाया जाता है, इस दिवस का मुख्य उद्देश्य अधिक से अधिक बच्चो तक किताबो की दूरियों को कम करना है.

राजस्थान में मातृत्व पोषण योजना की शुरूआत

19 नवंबर 2020 को सीएम गहलोत ने पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी की 103वीं जयन्ती पर राजस्थान में इंदिरा गांधी मातृत्व पोषण योजना की शुरूआत की थी. अब 1 अप्रेल से इंदिरा गांधी मातृत्व योजना पूरे राजस्थान के लिए लागू हो गई है। अब हर वर्ष प्रदेश की 3 लाख 50 हजार गर्भवती महिलाएं इस योजना से लाभान्वित होंगी। इस पर हर साल 210 करोड़ रुपए खर्च होंगे।

पीटर नेविल ने प्रोफेशनल क्रिकेट से अलविदा

1 अप्रैल 2022 को ऑस्ट्रेलिया के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज पीटर नेविल ने प्रोफेशनल क्रिकेट को अलविदा कहने का फैसला लिया.

Read Also...  Current Affairs Hindi January 2018 - Hindi GK January 2018 - सामयिकी प्रश्न उत्तर जनवरी २०१८

युब्रानी बनर्जी 67वीं इंटर रेलवे टेनिस चैंपियनशिप 2022 में स्वर्ण पदक

बंगाल की युब्रानी बनर्जी ने हाल ही में लॉन गुवाहाटी के मालीगांव के टेनिस कॉम्प्लेक्स में आयोजित 67वीं इंटर रेलवे टेनिस चैंपियनशिप 2022 में स्वर्ण पदक जीता है।

योगासन सीनियर नेशनल चैंपियनशिप का आयोजन अहमदाबाद में

इस खेल में महाराष्ट्र अधिकतम पदकों के साथ आगे रहा. यह आयोजन अहमदाबाद के ट्रांस स्टेडिया में एका एरिना में किया गया, जिसमें 14 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से 169 योगासन एथलीट्स ने योगासन में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। नेशनल योगासन स्पोर्ट्स फेडरेशन (एनवायएसएम) और गुजरात राज्य योगासन संगठन (जीवायएसए) द्वारा इस खेल का आयोजना हुआ.

‘द सागा ऑफ अ ब्रेवहार्ट’ नामक वृत्तचित्र को लॉन्च 2 अप्रैल २०२२ को लॉन्च

केंद्रीय राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर शनिवार दो अप्रैल को नयी दिल्ली में ‘द सागा ऑफ अ ब्रेवहार्ट’ नामक वृत्तचित्र को लॉन्च करेंगे।

भारत में 44वें शतरंज ओलंपियाड की मेजबानी

शतरंज ओलंपियाड 28 जुलाई से 10 अगस्त तक तमिलनाडु के चेन्नई में होगा, जिसमें लगभग 180 देशों के दो हजार से अधिक प्रतियोगी शीर्ष पुरस्कार के लिए जूझेंगे।

‘द सागा ऑफ अ ब्रेवहार्ट’ की लेखक शकुंतला अजित भंडारकर

30 अक्टूबर 1999 को सुरनकोट में शहीद हुए लेफ्टिनेंट कर्नल अजीत वी भंडारकर की जीवनी पर यह पुस्तक आधारित है.

मध्यप्रदेश में वर्ष 2024 तक मध्यप्रदेश को टी बी मुक्त

आधिकारिक जानकारी के अनुसार कार्यशाला में स्वास्थ्य मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी ने कहा कि आत्म निर्भर मध्यप्रदेश में वर्ष 2024 तक मध्यप्रदेश को टी बी मुक्त प्रदेश बनाने का लक्ष्य रखा गया है.

गार्डियनलिंक ने विश्व के पहले एनफटी क्रिकेट गेम को लॉन्‍च करने की घोषणा

क्रिकेट के लिए उत्साह को अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी से जोड़ते हुए गार्डियनलिंक ने विश्व के पहले एनफटी क्रिकेट गेम को लॉन्‍च करने की घोषणा की है। इस गेम को आगे और अधिक सर्वसुलभ बनाने के लिए गार्डियनलिंक ने देश के सबसे लोकप्रिय खेल के लिए एक प्ले-टू-अर्न मोड चालू किया है।

Read Also...  Current Affairs - 13 March 2018 - Questions and Answers in Hindi
Previous Post Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *