18 फरवरी 2024 करंट अफेयर्स प्रश्न और उत्तर

18 February 2024 Current Affairs Questions and Answers in Hindi

Current Affairs in Hindi: यहाँ भारत और विदेश से सम्बंधित ‘18 फरवरी 2024 करंट अफेयर्स‘ के सबाल और जबाब‘ हिंदी मे (Current Affairs Questions and Answers in Hindi) प्रकाशित किए गए है। सभी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी आने वाली SSC, UPSC, Bank, Railway, Clerk, PO परीक्षाओं के लिए सहायक होंगी, ‘18 February 2024 Current Affairs hindi‘ के बारे में यदि आपका प्रश्न है तो कृपया कमेंट के जरिए हम तक पहुचाएं।

Q.1: हाल ही में इसरो ने किस मौसम उपग्रह का सफल प्रक्षेपण किया?

[A] इन्सैट-3डीएस
[B] इन्सैट-9डीएस
[C] इन्सैट-8डीएस
[D] इन्सैट-6डीएस

Ans. A: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने सतीश धवन अंतरिक्ष केन्द्र से सटीक मौसम पूर्वानुमान और प्राकृतिक आपदा चेतावनी देने वाले उपग्रह इनसैट-3डीएस का जीएसएलवी-एफ14 के माध्यम से सफल प्रक्षेपण किया।

Q.2: निम्न में किस उर्दू के साहित्यकार को अट्ठावनवें ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित किया जायेगा?

[A] माजिद देवबन्दी
[B] मुश्ताक़ अहमद नूरी
[C] मुहम्मद इक़बाल
[D] गुलजार

Ans. D: अट्ठावनवें ज्ञानपीठ पुरस्कार से संस्कृत के प्रकांड विद्वान जगद्गुरु रामभद्राचार्य और उर्दू के साहित्यकार गुलजार को सम्मानित किया जायेगा।

Q.3: संस्कृत के प्रकांड विद्वान किन जगद्गुरु को ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित किया जायेगा?

[A] धीरेन्द्र कृष्णा सस्त्री
[B] रामभद्राचार्य
[C] श्री कृपाल जी महाराज
[D] आसाराम बापू

Ans. B: अट्ठावनवां ज्ञानपीठ पुरस्कार दो भाषाओं के लब्धप्रतिष्ठ लेखकों, श्री गुलजार (उर्दू साहित्यकार) और जगद्गुरु रामभद्राचार्य (संस्कृत साहित्य) देने का निर्णय किया गया है। ”

Q.4: हाल ही में किस देश ने नया फ्लैगशिप एच3 रॉकेट का परीक्षण किया है?

Read Also...  Current Affairs - 15 June 2018 - Questions and Answers in Hindi
[A] अफ्रीका
[B] चीन
[C] नेपाल
[D] जापान

Ans. D: जापान ने हाल ही में एक नया फ्लैगशिप एच3 रॉकेट का परीक्षण किया।

Q.5: हाल ही में इसरो ने किस किस कार्यक्रम की घोषणा की है?

[A] युवा विज्ञानी कार्यक्रम
[B] वर्तमान विज्ञानी कार्यक्रम
[C] सवेरा विज्ञानी कार्यक्रम
[D] नया विज्ञानी कार्यक्रम

Ans. A: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) द्वरा स्कूली विद्यार्थियों के लिये ‘युवा विज्ञानी कार्यक्रम’ (युविका) नामक एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन जिसका मकसद अंतरिक्ष विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी में नवीन रुझानों में युवा विद्यार्थियों के लिये अंतरिक्ष विज्ञान, अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी और अंतरिक्ष अनुप्रयोगों पर बुनियादी ज्ञान प्रदान करना है।

Q.6: हाल ही में किसने “इंटरनेशनल किक बॉक्सिंग टूर्नामेंट” में गोल्ड मेडल जीता है?

[A] संदीप कुमार वाघमारे
[B] कबीर कुमार वाघमारे
[C] धीरज कुमार वाघमारे
[D] सुमित कुमार वाघमारे

Ans. C: नयी दिल्ली में आयोजित इस प्रतियोगिता में श्री धीरज कुमार वाघमारे ने किर्गिस्तान उज्बेकिस्तान को हरा कर गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया।

Previous Post Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *