Home / Current Affairs Hindi / Current Affairs in Hindi – 20 April 2019 Questions and Answers

Current Affairs in Hindi – 20 April 2019 Questions and Answers

0

20 April 2019 Current Affairs GK Quiz in Hindi with Complete Information

भारत और विदेश से सम्बंधित “20 अप्रैल 2019 कर्रेंट अफेयर्स के सबाल और जबाब” हिंदी मे प्रकाशित किए गए सभी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी ‘20 April 2019‘ के मुख्य समाचारों से लिए गए है.


20 अप्रैल 2019 महत्वपूर्ण सामयिकी (Current Affairs ) प्रश्नोत्तरी हिंदी भाषा में


प्रश्‍न 1. वर्ष 2020 में होने वाले G-20 शिखर सम्मलेन की मेजबानी कौन सा देश में करेंगा?
क. जापान
ख. चीन
ग. सऊदी अरब
घ. यूनाइटेड किंगडम

सही उत्तर देखे
उत्तर: ग. सऊदी अरब - वर्ष 2020 में नवम्बर महीने में होने वाले G-20 शिखर सम्मलेन का योजना सऊदी अरब में किया जायेगा. यह अरब देशो में आयोजित पहला G-20 शिखर सम्मेलन होगा. G-20 शिखर सम्मेलन पिछले वर्ष अर्जेंटीना की राजधानी बूएनोस एरेस में आयोजित किया गया था.

प्रश्‍न 2. भारत के युवा पहलवान बजरंग सिंग पुनिया ने कितने किलोग्राम फ्रीस्टाइल भारवर्ग में वर्ल्ड रैंकिंग में पहला स्थान हासिल किया है?
क. 50 किलोग्राम
ख. 55 किलोग्राम
ग. 65 किलोग्राम
घ. 70 किलोग्राम

सही उत्तर देखे
उत्तर: ग. 65 किलोग्राम - भारत के युवा पहलवान बजरंग सिंग पुनिया ने हाल ही में 65 किलोग्राम फ्रीस्टाइल भारवर्ग में वर्ल्ड रैंकिंग में पहला स्थान हासिल किया है. वे रूस के अख्मेद चकेव से 58 पॉइंट के साथ आगे निकल गए है.

प्रश्‍न 3. नासा की फ्लाइट फैसिलिटी से वर्जिनिया में श्रीलका के कौन से पहले उपग्रह को अन्तरिक्ष में लांच किया है?
क. लंका-1
ख. लंका-2
ग. ब्रह्मोस-ए
घ. रावण-1

सही उत्तर देखे
उत्तर: घ. रावण-1 - नासा की फ्लाइट फैसिलिटी से वर्जिनिया में श्रीलका के पहले उपग्रह रावण-1 को सफलतापूर्वक अन्तरिक्ष में लांच किया गया है. इस उपग्रह का वजन 1.05 किलोग्राम है और इस आकार 1000 कुबिक सेंटीमीटर है.

प्रश्‍न 4. सीबीएसई बोर्ड ने कौन सी कक्षाओं के पाठ्यक्रम में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस विषय शामिल करने की घोषणा की है?
क. 7वीं और 9वीं
ख. 8वीं और 9वीं
ग. 9वीं और 11वीं
घ. 10वीं और 12वीं

सही उत्तर देखे
उत्तर: ख. 8वीं और 9वीं - केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा मंडल (सीबीएसई) ने इस वर्ष 8वीं और 9वीं कक्षाओं के पाठ्यक्रम में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस विषय शामिल करने की घोषणा की है. इस वर्ष 8वीं कक्षा में विद्यार्थियों को इंस्पायर मॉड्यूल और 9वीं कक्षा में विद्यार्थियों को इंस्पायर एंड एक्वायर मॉड्यूल पढ़ाया जाएगा.

प्रश्‍न 5. किस रिटेल कंपनी ने फ्लिपकार्ट और ऐमजॉन से अपने प्रॉडक्ट्स को हटाना शुरू कर दिया है?
क. रिलायंस रीटेल
ख. शॉपर स्टॉप
ग. फ्यूचर रिटेल
घ. डी मार्ट

सही उत्तर देखे
उत्तर: क. रिलायंस रीटेल - मुकेश अम्बानी की रिलायंस रीटेल ने फ्लिपकार्ट और ऐमजॉन से अपने प्रॉडक्ट्स को हटाना शुरू कर दिया है. क्योंकि रिलायंस रीटेल अपना बिजनस-टू-कन्ज्यूमर (बीटूसी) मार्केटप्लेस लॉन्च करने की तैयारी में जुटी है.

प्रश्‍न 6. विश्व प्रेस स्वतंत्रता सूचकांक-2019 में भारत को कौन सा स्थान मिला है?
क. 140वा
ख. 125वा
ग. 135वा
घ. 120वा

सही उत्तर देखे
उत्तर: क. 140वा - अंतरराष्ट्रीय संस्था के द्वारा जारी किये गए विश्व प्रेस स्वतंत्रता सूचकांक-2019 में भारत को 140वा स्थान मिला है. पिछले वर्ष भारत 138वें स्थान पर था और 2017 में 136वें स्थान पर था.

प्रश्‍न 7. भारतीय क्रिकेट टीम का कौन सा बल्लेबाज टी20 क्रिकेट में 8000 रन पूरे करने वाला दुनिया का आठवा और भारत का तीसरा बल्लेबाज बन गया है?
क. शिखर धवन
ख. विराट कोहली
ग. रोहित शर्मा
घ. कुंटन डी कोक

सही उत्तर देखे
उत्तर: ग. रोहित शर्मा - भारतीय क्रिकेट टीम के ओपनर और मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा हाल ही में टी20 क्रिकेट में 8000 रन पूरे करने वाले दुनिया के आठवें और भारत के तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं. उन्होंने आईपीएल 2019 के मैच में यह उपलब्धि हासिल की है.

प्रश्‍न 8. दक्षिण सूडान ने किस देश के शांति बल को यू. एन. मेडल ऑफ़ ओनर से सम्मानित किया है?
क. अमेरिका शांति बल
ख. जापान शांति बल
ग. इराक शांति बल
घ. भारतीय शांति बल

सही उत्तर देखे
उत्तर: घ. भारतीय शांति बल - संयुक्त राष्ट्र मिशन में कार्य कर रहे 150 भारतीय शांति बल को दक्षिण सूडान ने यू. एन. मेडल ऑफ़ ओनर से सम्मानित किया है. यह मिशन दक्षिण सूडान में शान्ति की स्थापना के लिए कार्य कर रहा है.

प्रश्‍न 9. किस देश के शतरंज खिलाडी हंसराज ठाकुर और हितेश आजाद ने सबसे लंबे समय तक चेस खेलने का रिकॉर्ड बनाया है?
क. अमेरिका
ख. ऑस्ट्रेलिया
ग. मेक्सिको
घ. भारत

सही उत्तर देखे
उत्तर: घ. भारत - भारत के हिमाचल प्रदेश राज्य के शतरंज खिलाडी हंसराज ठाकुर और हितेश आजाद ने सबसे लंबे समय (लगातार 53 घंटे 17 मिनट 49 सेकंड) तक चेस खेलने का रिकॉर्ड बनाया है. पहले ये रिकॉर्ड पोलैंड के जासेक गाजेस्की और वोजसिएच वारुगा का 50 घंटे का था.

प्रश्‍न 10. किस देश के प्रधानमंत्री सौमेय्लोऊ बौबेये मैगा ने कैबिनेट समेत अपने पद से इस्तीफा दे दिया है?
क. चीन
ख. इण्डोनेशिया
ग. इराक
घ. माली

सही उत्तर देखे
उत्तर: घ. माली - अफ़्रीकी देश माली के प्रधानमंत्री सौमेय्लोऊ बौबेये मैगा ने कैबिनेट समेत अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. माली के राष्ट्रपति इब्राहीम बौबकार किता ने उनका और उनके मंत्रियों का इस्तीफ़ा स्वीकार कर लिया है.
Read Also...  23rd to 31 May 2021 - Weekly Current Affairs in Hindi

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *