Home / Current Affairs Hindi / 20 April GK in Hindi

Current Affairs in Hindi – 20 April 2021 Questions and Answers

0

GK Quiz on 20th April 2021 in Hindi (20 अप्रैल 2021 पर प्रश्नोत्तरी)

भारत और विदेश से सम्बंधित ’20 अप्रैल 2021 कर्रेंट अफेयर्स के सबाल और जबाब’ हिंदी मे प्रकाशित किए गए सभी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी आने वाली SSC, UPSC, Bank, Railway, Clerk, PO परीक्षाओं के लिए सहायक होंगी, ’20 April 2021 Current Affairs’ के बारे में यदि आपका प्रश्न है तो कृपया कमेंट के जरिए हम तक पहुचाएं.

Current Affairs Quiz on 20th April 2021 in Hindi (20 अप्रैल 2021 करंट अफेयर्स पर प्रश्न और उत्तर)


हाल ही में वैज्ञानिकों के द्वारा जारी रिपोर्ट के मुताबिक, कौन सा वर्ष अब तक का सबसे ज्यादा गर्म वर्ष हो सकता है?

  • 2021
  • 2022
  • 2023
  • 2024
सही उत्तर
उत्तर: 2021 - हाल ही में वैज्ञानिकों के द्वारा जारी रिपोर्ट के मुताबिक, वर्ष 2021 अब तक का सबसे ज्यादा गर्म साल हो सकता है. क्योंकि पर्यावरण में काॅर्बन-डाइऑक्साइड (सीओ2) गैस का उत्सर्जन लगातार बढती जा रही है.

निम्न में से किसने हाल ही में अमेजन और फ्यूचर ग्रुप के बीच दिल्ली हाईकोर्ट में चल रही सभी प्रक्रियाओं पर रोक लगा दी है?

  • निति आयोग
  • योजना आयोग
  • सुप्रीम कोर्ट
  • केंद्र सरकार
सही उत्तर
उत्तर: सुप्रीम कोर्ट - हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने अमेजन और फ्यूचर ग्रुप के बीच दिल्ली हाईकोर्ट में चल रही सभी प्रक्रियाओं पर रोक लगा दी है. सुप्रीमकोर्ट की जस्टिस आरएफ नरीमन, बीआर गवई और ऋषिकेश रॉय की बेंच ने अमेजन की अपील पर यह फैसला सुनाया है.

नेशनल अवॉर्ड विनर फिल्ममेकर सुमित्रा भावे का हाल ही में कितने वर्ष की उम्र में निधन हो गया है?

  • 62 वर्ष
  • 78 वर्ष
  • 82 वर्ष
  • 88 वर्ष
सही उत्तर
उत्तर: 82 वर्ष - नेशनल अवॉर्ड विनर फिल्ममेकर सुमित्रा भावे का हाल ही में पुणे के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में 82 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है. उन्हें 2017 में 64वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड के दौरान इस अवार्ड से सम्मानित किया गया था. उन्होंने वर्ष 1985 में शॉर्ट फिल्म 'बाई' (महिला) से फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा था.

विश्व की सबसे उम्रदराज महिला का नाम बताइए जिनका हाल ही में 119 साल 6 महीने की उम्र में निधन हो गया है?

  • सुमन वर्मा
  • बचन कौर
  • सुशिम्त सेन
  • सुस्मित असक्र
सही उत्तर
उत्तर: बचन कौर - विश्व की सबसे उम्रदराज महिला बचन कौर का हाल ही में 119 साल 6 महीने की उम्र में निधन हो गया है. वे पंजाब के मोहाली जिले में कस्बा बनूड़ के गांव मोटे माजरा की निवासी थी. उनका जन्म 1901 में हुआ था। उनके पति स्वर्गीय जीवन सिंह ने दोनों विश्व युद्ध लड़े थे.

निम्न में से किस कंपनी के सह-संस्थापक, चार्ल्स चक गेश्के का हाल ही में निधन हो गया है?

  • टाटा
  • माइक्रो
  • एडोब
  • गूगल
सही उत्तर
उत्तर: एडोब - एडोब कंपनी के सह-संस्थापक, चार्ल्स चक गेश्के का हाल ही में 81 वर्ष की उम्र निधन हो गया है. उन्होंने पोर्टेबल डॉक्यूमेंट फॉर्मेट तकनीक, या पीडीएफ विकसित करने में मदद की थी. उनका पहला उत्पाद एडोब पोस्टस्क्रिप्ट था, जो एक नवीन तकनीक थी.

इंडियन फार्मर्स फर्टिलाइजर कोआपरेटिव ने किस राज्य में 200 क्यूबिक मीटर प्रति घंटे की उत्पादन क्षमता वाला एक ऑक्सीजन प्लांट लगाने की घोषणा की है?

  • महाराष्ट्र
  • गुजरात
  • दिल्ली
  • पंजाब
सही उत्तर
उत्तर: गुजरात - इंडियन फार्मर्स फर्टिलाइजर कोआपरेटिव ने गुजरात के कलोल स्थित अपने कारखाने में 200 क्यूबिक मीटर प्रति घंटे की उत्पादन क्षमता वाला एक ऑक्सीजन प्लांट लगाने की घोषणा की है. जिससे अस्पतालों को ऑक्सीजन म़ुफ्त में दिया जायेगा. इस कारखाने से तैयार होने वाले एक ऑक्सीजन सिलेंडर में 46.7 लीटर ऑक्सीजन होगी.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में भीमराव अंबेडकर के जीवन पर आधारित कितनी किताबों का विमोचन किया है?

  • 2 किताबों
  • 4 किताबों
  • 6 किताबों
  • 8 किताबों
सही उत्तर
उत्तर: 4 किताबों - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में भारत के पहले कानून मंत्री बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर को उनकी जयंती पर भीमराव अंबेडकर के जीवन पर आधारित 4 किताबों का विमोचन किया है. ये किताबे किशोर मकवाना ने लिखी हैं.

इन्क्लूसिव इंटरनेट इंडेक्स 2021 में इनमे से कौन सा देश पहले स्थान पर रहा है?

  • जापान
  • डेनमार्क
  • मिश्र
  • स्वीडन
सही उत्तर
उत्तर: स्वीडन - हाल ही में फेसबुक समावेशी इंटरनेट सूचकांक में 120 देशों स्वीडन पहले स्थान पर रहा है. इस इन्क्लूसिव इंटरनेट इंडेक्स 2021 में भारत के साथ, थाईलैंड भी 49वें स्थान पर है. जबकि अमेरिका और स्पेन दुसरे स्थान पर रहे है.
Read Also...  9 नवम्बर 2024 करेंट अफेयर्स प्रश्न और उत्तर - 9 November 2024 Current Affairs Questions in Hindi

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *