Current Affairs in Hindi – 23 April 2021 Questions and Answers

GK Quiz on 23rd April 2021 in Hindi (23 अप्रैल 2021 पर प्रश्नोत्तरी)

भारत और विदेश से सम्बंधित ’23 अप्रैल 2021 कर्रेंट अफेयर्स के सबाल और जबाब’ हिंदी मे प्रकाशित किए गए सभी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी आने वाली SSC, UPSC, Bank, Railway, Clerk, PO परीक्षाओं के लिए सहायक होंगी, ’23 April 2021 Current Affairs’ के बारे में यदि आपका प्रश्न है तो कृपया कमेंट के जरिए हम तक पहुचाएं.

Current Affairs Quiz on 23rd April 2021 in Hindi (23 अप्रैल 2021 करंट अफेयर्स पर प्रश्न और उत्तर)


निम्न में से कौन सी महिला हाल ही में माउंट अन्नपूर्णा को फतह करे वाली पहली भारतीय महिला बन गयी है?

  • सुमन मुखेजा
  • प्रियंका मोहिते
  • सुषेना खत्री
  • सुषे महात्रे
सही उत्तर
उत्तर: प्रियंका मोहिते - विश्व की 10वीं सबसे ऊंची चोटी माउंट अन्नपूर्णा को फतह करने वाली प्रियंका मोहिते हाल ही में पहली भारतीय महिला बन गयी है. वे सिनजेन इंटरनेशनल लिमिटेड बायोकॉन के अनुसंधान संगठन के साथ काम करती हैं. जो दवा की खोज करती है और अन्य कंपनियों को बेचती है.

भारत के किस राज्य में हाल ही में एक नया इम्यून एस्केप COVID-19 वैरिएंट पाया गया है?

  • केरल
  • गुजरात
  • महाराष्ट्र
  • पश्चिम बंगाल
सही उत्तर
उत्तर: पश्चिम बंगाल - भारत के पश्चिम बंगाल राज्य में हाल ही में एक नया इम्यून एस्केप COVID-19 वैरिएंट पाया गया है. जो की SARS-CoV-2 वैरिएंट कथित तौर पर प्रतिरक्षा से बच सकता है. यह "डबल म्यूटेंट वैरिएंट" के समान है जो 18 राज्यों और भारत के संघ शासित प्रदेशों, प्रमुख रूप से महाराष्ट्र में पाया गया था.

एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप 2021 में भारत 14 मेडल जीतकर कौन से स्थान पर रहा है?

  • पहले
  • तीसरे
  • चौथे
  • पांचवे
सही उत्तर
उत्तर: तीसरे - एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप 2021 में भारत 14 मेडल (5 स्वर्ण, 3 रजत और 6 कांस्य) जीतकर तीसरे स्थान पर रहा है. इस 34 वीं चैम्पियनशिप में ईरान और कजाकिस्तान दोनों पहले स्थान पर रहे है. दोनों देशो ने 17-17 मेडल जीते है.

23 अप्रैल को विश्वभर में कौन सा दिवस मनाया जाता है?

  • विश्व महिला सुरक्षा दिवस
  • विश्व पुस्तक एवं कॉपीराइट दिवस
  • विश्व सीमा समझोता दिवस
  • विश्व डाक दिवस
सही उत्तर
उत्तर: विश्व पुस्तक एवं कॉपीराइट दिवस - 23 अप्रैल को विश्वभर में विश्व पुस्तक एवं कॉपीराइट दिवस मनाया जाता है. इस दिवस को विश्व पुस्तक दिवस के नाम से भी जाना जाता था. पुस्तक का हर व्यक्ति के जीवन में अतुलनीय योगदान देती है.

विदाउट बॉर्डर्स द्वारा प्रकाशित विश्व प्रेस स्वतंत्रता सूचकांक 2021 में भारत कौन से स्थान पर रहा है?

  • 138वे स्थान
  • 142वे स्थान
  • 150वे स्थान
  • 172वे स्थान
सही उत्तर
उत्तर: 142वे स्थान - हाल ही में अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता द्वारा-लाभकारी संस्था, रिपोर्टर्स विदाउट बॉर्डर्स के द्वारा प्रकाशित विश्व प्रेस स्वतंत्रता सूचकांक 2021 में भारत 142वे स्थान पर रहा है. 180 देशो की इस सूची में नॉर्वे पहले स्थान पर रहा है.

निम्न में से किस देश के द्वारा नई डिजिटल मुद्रा “ब्रिटकोन” खोजी जा रही है?

  • ऑस्ट्रेलिया
  • अफ्रीका
  • यूनाइटेड किंगडम
  • स्पेन
सही उत्तर
उत्तर: यूनाइटेड किंगडम - यूनाइटेड किंगडम के द्वारा नई डिजिटल मुद्रा "ब्रिटकोन" खोजी जा रही है. जिसके लिए बैंक ऑफ इंग्लैंड और ट्रेजरी एक केंद्रीय बैंक डिजिटल मुद्रा के लाभों का आकलन करने के लिए कार्य कर रहा है.

इनमे से किस गणराज्य के जीवविज्ञानी हैल इब्राहिमी ने एक नए खोजे गए कीट का नाम कोरोना वायरस के नाम पर रखा है?

  • चेक
  • अर्जन्टीना
  • कोसोवो
  • स्पेन
सही उत्तर
उत्तर: कोसोवो - कोसोवो गणराज्य के जीवविज्ञानी हैल इब्राहिमी ने एक नए खोजे गए कीट का नाम कोरोना वायरस (पोटामोफाइलैक्स कोरोनावायरस) के नाम पर रखा है. उन्हें यह प्रजाति कोसोवो के पश्चिमी ब्जेस्केट नेमुना नेशनल पार्क में मिली है.

कोरोना वायरस के बढ़ते मामलो के वजह से किस देश के प्रधानमंत्री योशिहिदे सुगा ने अपना भारत का दौरा रद्द कर दिया है?

  • ताइवान
  • मालदीव
  • जापान
  • साउथ कोरिया
सही उत्तर
उत्तर: जापान - कोरोना वायरस के बढ़ते मामलो के वजह से यूके के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन के बाद अब जापान के प्रधानमंत्री योशिहिदे सुगा ने अपना भारत का दौरा रद्द कर दिया है. योशिहिदे सुगा ने भारत के साथ फिलीपींस का दौरा भी टाल दिया है. उन्हें अप्रैल के आखिरी हफ्ते में भारत का दौरा करना था.
Read Also...  Current Affairs - 27 February 2018 - Questions and Answers in Hindi
Previous Post Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *