भारत और विदेश से सम्बंधित ’24 अप्रैल 2020 कर्रेंट अफेयर्स के सबाल और जबाब’ हिंदी मे प्रकाशित किए गए सभी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी आने वाली SSC, UPSC, Bank, Railway, Clerk, PO परीक्षाओं के लिए सहायक होंगी, ’24 April 2020 Current Affairs’ के बारे में यदि आपका प्रश्न है तो कृपया कमेंट के जरिए हम तक पहुचाएं.
GK Quiz on 24rd April 2020 In Hindi (24 अप्रैल 2020 पर प्रश्नोत्तरी)
प्रश्न 1. वैश्विक प्रेस स्वतंत्रता सूचकांक 2020 भारत दो स्थान नीचे आकर कौन से स्थान पर पहुच गया है? क. 52वें स्थान ख. 122वें स्थान ग. 142वें स्थान घ. 162वें स्थान
सही उत्तर देखे
उत्तर: ग. 142वें स्थान - वैश्विक प्रेस स्वतंत्रता सूचकांक 2020 भारत दो स्थान नीचे आकर 142वें स्थान पर पहुच गया है. वर्ष 2019 में भारत में किसी पत्रकार की हत्या नहीं हुई जबकि साल 2018 में पत्रकारों की हत्या के छह मामले सामने आए थे.
प्रश्न 2. ऑनलाइन एजुकेशन प्लेटफार्म पर गुणवत्तापूर्ण ई-लर्निंग मटेरियल उपलब्ध करवाने के लिए किसने “निशंक” विद्यादान-2 कार्यक्रम की शुरुआत की है? क. प्रकाश जावेडकर ख. नितिन गडकरी ग. रमेश पोखरियाल घ. नरेंद्र मोदी
सही उत्तर देखे
उत्तर: ग. रमेश पोखरियाल - केंद्रीय मंत्री रमेश पोखरियाल ने हाल ही में ऑनलाइन एजुकेशन प्लेटफार्म पर गुणवत्तापूर्ण ई-लर्निंग मटेरियल उपलब्ध करवाने के लिए "निशंक" विद्यादान-2 कार्यक्रम की शुरुआत की है.
प्रश्न 3. मशहूर रंगकर्मी उषा गांगुली का हाल ही में कितने वर्ष की उम्र में निधन हो गया है? क. 62 वर्ष ख. 75 वर्ष ग. 82 वर्ष घ. 88 वर्ष
सही उत्तर देखे
उत्तर: ख. 75 वर्ष - मशहूर रंगकर्मी उषा गांगुली का हाल ही में 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है. उषा गांगुली ने बहुत से नाटकों की प्रस्तुति दी जिसमे काशी का अस्सी, महाभोज, रुदाली, कोर्ट मार्शल और अंतरकथा प्रसिद्ध है. उन्हें संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार रंगमंच से सम्मानित भी किया गया था.
प्रश्न 4. लॉकडाउन के बीच किस कंपनी ने जियो प्लेटफार्म्स की 9.99 फीसदी हिस्सेदारी खरीदी है? क. गूगल ख. फेसबुक ग. ट्विटर घ. एप्पल
सही उत्तर देखे
उत्तर: ख. फेसबुक - लॉकडाउन के बीच भारत के जियो प्लेटफार्म्स की फेसबुक ने 9.99 फीसदी हिस्सेदारी खरीदी है. इस डील के साथ फेसबुक अब जियो की सबसे बड़ी शेयरहोल्डर बन गई है. इस डील से रिलायंस इंडस्ट्रीज समूह को अपने कर्ज का बोझ कम करने में सहायता मिलेगी.
प्रश्न 5. निम्न में से किस राज्य सरकार ने हाल ही में कोविड-19 योद्धा कल्याण योजना लॉन्च की है? क. केरल सरकार ख. गुजरात सरकार ग. पंजाब सरकार घ. मध्य प्रदेश सरकार
सही उत्तर देखे
उत्तर: घ. मध्य प्रदेश सरकार - मध्य प्रदेश सरकार ने हाल ही में कोविड-19 योद्धा कल्याण योजना लॉन्च की है. इस योजना से 1 लाख आँगनवाड़ी कार्यकर्त्ताओं और सहायिकाओं को लाभ मिलेगा.
प्रश्न 6. 24 अप्रैल को विश्वभर में कौन सा दिवस मनाया जाता है? क. विज्ञानं के लिए विश्व दिवस ख. डाक सेवा के लिए विश्व दिवस ग. प्रयोगशाला जानवरों के लिए विश्व दिवस घ. इनमे से कोई नहीं
सही उत्तर देखे
उत्तर: ग. प्रयोगशाला जानवरों के लिए विश्व दिवस - 24 अप्रैल को विश्वभर में "प्रयोगशाला जानवरों के लिए विश्व दिवस" (World Day for Laboratory Animals) मनाया जाता है. यह दिवस अनुसंधान में जानवरों के इस्तेमाल का विरोध करने के लिए मनाया जाता है.
प्रश्न 7. फेसबुक के साथ डील के साथ कौन जैक मा को पीछे छोड़कर एशिया का सबसे अमीर शख्स बन गया है? क. गौतम अदानी ख. मुकेश अंबानी ग. अनिल अम्बानी घ. पीवी कृष्णन
सही उत्तर देखे
उत्तर: ख. मुकेश अंबानी - फेसबुक के साथ डील के साथ रिलायंस इंडस्ट्रीज के प्रमुख मुकेश अंबानी जैक मा को पीछे छोड़कर एशिया के सबसे अमीर शख्स बन गए है. ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के मुताबिक, मुकेश अम्बानी की संपत्ति 4.7 अरब डॉलर बढ़कर 49.2 अरब डॉलर हो गई है.
प्रश्न 8. कोरोना वायरस की वजह से किस देश की सरकार ने लॉकडाउन को 1 जून तक बढ़ा दिया है? क. ऑस्ट्रेलिया सरकार ख. अमेरिकी सरकार ग. सिंगापुर सरकार घ. बांग्लादेश सरकार
सही उत्तर देखे
उत्तर: ग. सिंगापुर सरकार - कोरोना वायरस की वजह से सिंगापुर सरकार ने लॉकडाउन को 1 जून तक बढ़ा दिया है. प्रधानमंत्री ली हसेन लूंग ने देश के नाम चौथे संबोधन में यह घोषणा की है. लॉकडाउन की वजह से 1 जून तक मार्केट, स्कूल, कॉलेज और कंपनियों के ऑफिस बंद रहेंगे.
प्रश्न 9. कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए किस देश में हाल ही में 1 वर्ष तक स्कूल-कॉलेज बंद कर दिए गए है? क. चीन ख. भारत ग. अमेरिका घ. ऑस्ट्रेलिया
सही उत्तर देखे
उत्तर: ग. अमेरिका - कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए अमेरिका में हाल ही में 1 वर्ष तक स्कूल-कॉलेज बंद कर दिए गए है. यह फैसला देश के वॉशिंगटन डीसी समेत कम से कम 37 राज्यों में लागू किया गया है.
प्रश्न 10. भारतीय मूल के सुदर्शनम बाबू को किस देश के राष्ट्रीय विज्ञान बोर्ड में नियुक्त किया गया है? क. चीन ख. अमेरिका ग. श्री लंका घ. बांग्लादेश
सही उत्तर देखे
उत्तर: ख. अमेरिका - अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में भारतीय मूल के सुदर्शनम बाबू को राष्ट्रीय विज्ञान बोर्ड में नियुक्त किया है. वे 6 वर्ष के लिए राष्ट्रीय विज्ञान बोर्ड के सदस्य नियुक्त किये गए है. वे इस प्रतिष्ठित बोर्ड में तीसरे भारतीय-अमेरिकी होंगे.