भारत और विदेश से सम्बंधित ’26 अप्रैल 2020 कर्रेंट अफेयर्स के सबाल और जबाब’ हिंदी मे प्रकाशित किए गए सभी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी आने वाली SSC, UPSC, Bank, Railway, Clerk, PO परीक्षाओं के लिए सहायक होंगी, ’26 April 2020 Current Affairs’ के बारे में यदि आपका प्रश्न है तो कृपया कमेंट के जरिए हम तक पहुचाएं.
GK Quiz on 26th April 2020 In Hindi (26 अप्रैल 2020 पर प्रश्नोत्तरी)
प्रश्न 1. निम्न में से किस राज्य सरकार ने हाल ही में स्टूडेंट्स के लिए संपर्क बैठक’ मोबाइल ऐप लांच किया है? क. दिल्ली सरकार ख. गुजरात सरकार ग. पंजाब सरकार घ. हरियाणा सरकार
सही उत्तर देखे
उत्तर: घ. हरियाणा सरकार - हरियाणा सरकार ने हाल ही में स्टूडेंट्स के लिए संपर्क बैठक' मोबाइल ऐप लांच किया है जिसमे 500 वीडियो और ऑडियो उपलब्ध है. यह एप्प को कक्षा 5 के पाठ्यक्रम को कार्टून और फिल्मों के जरिए स्टूडेंट्स के लिए आसान और रुचिकर बनाया गया है.
प्रश्न 2. केंद्र सरकार ने कब तक सरकारी कर्मचारियों को महंगाई भत्ते और पेंशन भोगियों को महंगाई राहत की बढ़ोतरी पर रोक लगा दी है? क. जनवरी 2021 ख. मार्च 2021 ग. जून 2021 घ. जुलाई 2021
सही उत्तर देखे
उत्तर: घ. जुलाई 2021 - केंद्र सरकार ने जुलाई 2021 तक के लिए सरकारी कर्मचारियों को महंगाई भत्ते और पेंशन भोगियों को महंगाई राहत की बढ़ोतरी पर रोक लगा दी है. लेकिन सरकारी कर्मचारियों को वेतन और पेंशनभोगियों को उनकी पेंशन के 17 प्रतिशत की मौजूदा दर पर डीए और डीआर मिलना जारी रहेगा.
प्रश्न 3. प्रधानमंत्री मोदी ने किस राष्ट्रीय दिवस 2020 पर ई-ग्राम स्वराज पोर्टल शुरू किया है? क. राष्ट्रीय ग्राम दिवस ख. राष्ट्रीय डाक दिवस ग. राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस घ. राष्ट्रीय महिला दिवस
सही उत्तर देखे
उत्तर: ग. राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस - प्रधानमंत्री मोदी ने हाल ही में राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस 2020 जिसे भारतीय संविधान के 73वें संशोधन अधिनियम, 1992 के पारित होने का प्रतीक भी माना जाता है उस दिन देशभर के सरपंचों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिग के जरिए बातचीत करके ई-ग्राम स्वराज पोर्टल शुरू किया है.
प्रश्न 4. कोरोना जांच में तेजी लाने के उद्देश्य से किसने हाल ही में देश की पहली मोबाइल लैब का उद्घाटन किया है? क. नरेन्द्र मोदी ख. निर्मला सीतारमण ग. राजनाथ सिंह घ. प्रकाश जावडेकर
सही उत्तर देखे
उत्तर: ग. राजनाथ सिंह - केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने हाल ही में कोरोना जांच में तेजी लाने के उद्देश्य से रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) के द्वारा विकसित देश की पहली मोबाइल लैब "मोबाइल वायरोलॉजी रिसर्च एंड डायग्नोस्टिक्स" का उद्घाटन किया है.
प्रश्न 5. हाल ही में किसने भारतीय मानव अंतरिक्ष कार्यक्रम और स्पेस रिसर्च से संबंधित स्वदेशी तकनीक विकसित करने के लिए प्रस्ताव मांगे है? क. डीआरडीओ ख. स्वास्थ्य मंत्रालय ग. इसरो घ. नासा
सही उत्तर देखे
उत्तर: ग. इसरो - भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने हाल ही में भारतीय मानव अंतरिक्ष कार्यक्रम और स्पेस रिसर्च से संबंधित स्वदेशी तकनीक विकसित करने के लिए प्रस्ताव मांगे है. इसरो ने कहा है की यह मिशन का परिणाम सभी मानव जाति के लिए महत्वपूर्ण होगा.
प्रश्न 6. 26 अप्रैल को विश्वभर में कौन सा दिवस मनाया जाता है? क. विश्व बौद्धिक सम्पदा दिवस ख. विश्व धरोधर दिवस ग. विश्व महिला सुरक्षा दिवस घ. विश्व विज्ञानं दिवस
सही उत्तर देखे
उत्तर: क. विश्व बौद्धिक सम्पदा दिवस - 26 अप्रैल को विश्वभर में विश्व बौद्धिक सम्पदा दिवस मनाया जाता है. इस दिवस का उद्देश्य विश्वभर में नवाचार और रचनात्मका को बढ़ावा देने में बौद्धिक संपदा अधिकारों की भूमिका के बारे में जागरुकता फैलाना है.
प्रश्न 7. इनमे से किस रेटिंग्स एजेंसी ने भारत की वृद्धि दर वित्त वर्ष 2020-21 में घटकर 0.8 प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया है? क. यूनेस्को ख. फार्च्यून ग. मुद्दिज़ घ. फिच
सही उत्तर देखे
उत्तर: घ. फिच - फिच रेटिंग्स एजेंसी ने भारत की वृद्धि दर वित्त वर्ष 2020-21 में घटकर 0.8 प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया है. वित्त वर्ष 2020-21 में वृद्धि दर में गिरावट की मुख्य वजह उपभोक्ता खर्च में कमी होगी, जो 5.5 फीसदी से घटकर 0.3 फीसदी रह जाएगी.
प्रश्न 8. पूर्व ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ग्रीम वॉटसन का हाल ही में कितने वर्ष की उम्र में निधन हो गया है? क. 75 वर्ष ख. 82 वर्ष ग. 85 वर्ष घ. 92 वर्ष
सही उत्तर देखे
उत्तर: क. 75 वर्ष - पूर्व ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ग्रीम वॉटसन का हाल ही में 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के लिए 1967 से लेकर 1972 तक पांच टेस्ट मैच खेले थे. और वर्ष 1972 में उन्होंने दो एकदिवसीय मैचों में भी अपने देश का प्रतिनिधित्व किया था.
प्रश्न 9. भारत के किस पडोसी देश ने अपने विदेशी मुद्रा भंडार को मजबूत करने के लिए 40 करोड़ डॉलर मुद्रा की अदला-बदली का करार करने की घोषणा की है? क. पाकिस्तान ख. नेपाल ग. म्यामार घ. श्रीलंका
सही उत्तर देखे
उत्तर: घ. श्रीलंका - भारत के पडोसी देश श्रीलंका ने हाल ही में अपने देश के विदेशी मुद्रा भंडार को मजबूत करने के लिए 40 करोड़ डॉलर मुद्रा की अदला-बदली का करार करने की घोषणा की है. इस समय श्रीलंका कोरोना वायरस से बुरी तरह प्रभावित है.
प्रश्न 10. भारत के किस प्रसिद्ध बॉलीवुड अभिनेता की मां सईदा बेगम का हाल ही में 82 साल की उम्र में निधन हो गया है? क. सैफ अली खान ख. इरफान खान ग. सलमान खान घ. इनमे से कोई नहीं
सही उत्तर देखे
उत्तर: ख. इरफान खान - भारत के प्रसिद्ध बॉलीवुड अभिनेता इरफान खान की मां सईदा बेगम का हाल ही में 82 साल की उम्र में निधन हो गया है. इरफान खान की माता पिछले कुछ समय से बीमार चल रही थीं.