Current Affairs in Hindi – 27 April 2021 Questions and Answers

GK Quiz on 27th April 2021 in Hindi (27 अप्रैल 2021 पर प्रश्नोत्तरी)

भारत और विदेश से सम्बंधित ’27 अप्रैल 2021 कर्रेंट अफेयर्स के सबाल और जबाब’ हिंदी मे प्रकाशित किए गए सभी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी आने वाली SSC, UPSC, Bank, Railway, Clerk, PO परीक्षाओं के लिए सहायक होंगी, ’27 April 2021 Current Affairs’ के बारे में यदि आपका प्रश्न है तो कृपया कमेंट के जरिए हम तक पहुचाएं.

Current Affairs Quiz on 27th April 2021 in Hindi (27 अप्रैल 2021 करंट अफेयर्स पर प्रश्न और उत्तर)


भारत के ज़ाइडस कैडिला हेल्थ केयर ने हाल ही में किस कोरोना वैक्सीन का उत्पादन शुरू कर दिया है?

  • ZyCoV-D
  • Covaxin
  • Covidshiled
  • Astrazenika
सही उत्तर
उत्तर: ZyCoV-D - भारत के ज़ाइडस कैडिला हेल्थ केयर ने हाल ही में ZyCoV-D कोरोना वैक्सीन का उत्पादन शुरू किया दिया है. ज़ाइडस कैडिला हेल्थ केयर प्रति वर्ष 240 मिलियन खुराक का उत्पादन करेगी. इस हेल्थ केयर का उद्देश्य जून से शुरू होने वाले महीने में 10 मिलियन खुराक का उत्पादन करना है.

निम्न में से किस संगठन ने हाल ही में हेलीकॉप्टर इंजन एप्लीकेशन के लिए सिंगल क्रिस्टल ब्लेड विकसित किये है?

  • वर्ल्ड बैंक
  • विश्व स्वास्थ्य संगठन
  • रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन
  • इसरो
सही उत्तर
उत्तर: रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन - रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) ने हाल ही में हेलीकॉप्टर इंजन एप्लीकेशन के लिए सिंगल क्रिस्टल ब्लेड विकसित किये है. जिसमे से 60 ब्लेड की आपूर्ति हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड को हेलीकॉप्टर इंजन एप्लीकेशन के लिए स्वदेशी हेलीकॉप्टर विकास कार्यक्रम की है.

इनमे से किस कार मैन्युफैक्चरिंग कंपनी के पूर्व मैनेजिंग डायरेक्टर जगदीश खट्टर का हाल ही में निधन हो गया है?

  • हुंडई
  • हौंडा
  • हीरो
  • मारुति सुजुकी
सही उत्तर
उत्तर: मारुति सुजुकी - भारत की सबसे बड़ी कार मैन्युफैक्चरिंग कंपनी मारुति सुजुकी पूर्व मैनेजिंग डायरेक्टर जगदीश खट्टर का हाल ही में 78 साल की उम्र में निधन हो गया है वे 1993 से 2007 तक मारुति के साथ जुड़े रहे थी. वे 1993 में पहली बार कंपनी के मार्केटिंग डायरेक्टर के रूप में शामिल हुए थे.

ऑस्ट्रेलियाई टीम के उप-कप्तान पैट कमिंस ने हाल ही में पीएम केयर्स फंड में कितने हजार डॉलर डोनेट किये है?

  • 10 हजार डॉलर
  • 20 हजार डॉलर
  • 30 हजार डॉलर
  • 50 हजार डॉलर
सही उत्तर
उत्तर: 50 हजार डॉलर - ऑस्ट्रेलियाई टीम के उप-कप्तान और कोलकाता नाइट राइडर्स के तेज गेंदबाज पैट कमिंस ने हाल ही में भारत में कोरोना से लड़ने के लिए पीएम केयर्स फंड में 50 हजार डॉलर डोनेट किये है. उन्होंने यह पैसे खासतौर पर भारत के अस्पतालों में ऑक्सीजन सप्लाई दुरुस्त करने के लिए दिए हैं.

भारत और किस देश की नौसेनाओं के बीच हाल ही में अरब सागर में 3 दिवसीय युद्धाभ्यास आयोजित किया गया है?

  • स्पेन
  • वियतनाम
  • ऑस्ट्रेलिया
  • फ्रांस
सही उत्तर
उत्तर: फ्रांस - भारत और फ्रांस की नौसेनाओं के बीच हाल ही में अरब सागर में 3 दिवसीय युद्धाभ्यास आयोजित किया गया है. यह युद्धाभ्यास वरुणा अभ्यास का 19वां संस्करण हिंद-प्रशांत क्षेत्र में समुद्री सुरक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित किया गया है.

भूटान में दंतक परियोजना ने हाल ही में कितने वर्ष पूरे कर लिए है?

  • 40 वर्ष
  • 50 वर्ष
  • 60 वर्ष
  • 70 वर्ष
सही उत्तर
उत्तर: 60 वर्ष - भूटान में दंतक परियोजना ने हाल ही में 60 वर्ष पूरे कर लिए है. वर्ष 1961 को भूटान के महामहिम तीसरे राजा और तत्कालीन भारतीय प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू के दूरदर्शी नेतृत्व के परिणामस्वरूप प्रोजेक्ट दंतक की स्थापना की गई थी. इस परियोजना ने 1968 में समद्रुप जोंगखर को त्रासीगंग से जोड़ने वाली सड़क को पूरा किया था

निम्न में से किस देश ने हाल ही में जॉनसन एंड जॉनसन की सिंगल डोज वैक्सीन पर लगाई रोक को हटा लिया है?

  • ब्रिटेन
  • ऑस्ट्रेलिया
  • अफ्रीका
  • अमेरिका
सही उत्तर
उत्तर: अमेरिका - अमेरिका ने हाल ही में जॉनसन एंड जॉनसन की सिंगल डोज वैक्सीन पर लगाई रोक को हटा लिया है. जॉनसन एंड जॉनसन की वैक्सीन की वजह से खून के थक्के जमने की वजह से अमेरिका और दक्षिण अफ्रीका में इसके इस्तेमाल को रोक लगा दी थी. अब यह वैक्सीन मई महीने के अंत तक भारत में उपलब्ध हो सकती है.

सिंगापुर और किस देश ने तकनीक आधारित स्टार्टअप को बढ़ावा देने के लिए हाल ही में गठजोड़ किया है?

  • जापान
  • अमेरिका
  • ऑस्ट्रेलिया
  • भारत
सही उत्तर
उत्तर: भारत - भारत ने हाल ही में तकनीक आधारित स्टार्टअप को बढ़ावा देने के लिए सिंगापुर के साथ गठजोड़ किया है. इस गठजोड़ का उद्देश्य सिंगापुर इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री की क्षमताओं का लाभ उठाने के लिए स्टार्ट-अप को प्रोत्साहित करना है.
Read Also...  Current Affairs Hindi 15 अक्टूबर 2025 करेंट अफेयर्स प्रश्न और उत्तर
Previous Post Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *