भारत और विदेश से सम्बंधित ‘3 अप्रैल 2020 कर्रेंट अफेयर्स के सबाल और जबाब’ हिंदी मे प्रकाशित किए गए सभी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी आने वाली SSC, UPSC, Bank, Railway, Clerk, PO परीक्षाओं के लिए सहायक होंगी, ‘3 April 2020 Current Affairs’ के बारे में यदि आपका प्रश्न है तो कृपया कमेंट के जरिए हम तक पहुचाएं.
GK Quiz on 3rd April 2020 In Hindi (3 अप्रैल 2020 पर प्रश्नोत्तरी)
प्रश्न 1. अखिल भारतीय फुटबाल महासंघ ने कोविड-19 से निपटने के कितने लाख रुपये देने की घोषणा की है? क. 10 लाख ख. 25 लाख ग. 50 लाख घ. 95 लाख
सही उत्तर देखे
उत्तर: ख. 25 लाख - अखिल भारतीय फुटबाल महासंघ (एआईएफएफ) ने हाल ही में प्रधानमंत्री राहत कोष में कोविड-19 से निपटने के 25 लाख रुपये देने की घोषणा की है. देश में अभी तक 1700 से अधिक लोग कोरोना वायरस से संक्रमित है जबकि 50 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है.
प्रश्न 2. निम्न में से किस राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित स्वर्ण मंदिर के पूर्व रागी निर्मल खालसा का कोरोना संक्रमण से निधन हो गया है? क. पद्मश्री ख. पद्मविभूषण ग. पदमभूषण घ. ऑस्कर
सही उत्तर देखे
उत्तर: क. पद्मश्री - भारत में वर्ष 2009 में पद्मश्री राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किये गए स्वर्ण मंदिर के पूर्व रागी और जाने-माने गुरबानी वाचक निर्मल खालसा का कोरोना संक्रमण से निधन हो गया है. उन्हें अस्थमा की शिकायत थी.
प्रश्न 3. डकवर्थ-लुईस नियम बनाने वाले गणितज्ञ टोनी लुईस का हाल ही में कितने वर्ष की उम्र में निधन हो गया है? क. 56 वर्ष ख. 67 वर्ष ग. 78 वर्ष घ. 92 वर्ष
सही उत्तर देखे
उत्तर: ग. 78 वर्ष - 78 वर्ष की उम्र में हाल ही में डकवर्थ-लुईस नियम बनाने वाले गणितज्ञ टोनी लुईस का हाल ही में निधन हो गया है. उन्होंने वर्ष 1997 में मार्च के दौरान मौसम के कारण बाधित होने वाले डकवर्थ-लुईस फॉर्मूला दिया था. जिसे 1999 वर्ल्ड कप से आईसीसी ने लागू कर दिया था.
प्रश्न 4. भारत के कई हिस्सों में फंसे विदेशी पर्यटकों की सहायता के लिए किसने “स्ट्रैंडेड इन इंडिया” पोर्टल की शुरुआत की है? क. सुप्रीमकोर्ट ख. निति आयोग ग. राज्य सरकार घ. पर्यटन मंत्रालय
सही उत्तर देखे
उत्तर: घ. पर्यटन मंत्रालय - भारत के कई हिस्सों में फंसे विदेशी पर्यटकों की सहायता के लिए हाल ही में पर्यटन मंत्रालय ने "स्ट्रैंडेड इन इंडिया" पोर्टल की शुरुआत की है. इस पोर्टल में देश से दूर भारत में फंसे विदेशी पर्यटकों के लिए विभिन्न सेवाओं से जुड़ी जानकारियां दी गई हैं.
प्रश्न 5. सूर्य के अध्ययन के लिए अमेरिका की अन्तरिक्ष एजेंसी नासा ने हाल ही में किस मिशन की घोषणा की है? क. सनसर्च ख. सनराइज ग. सनरिसर्च घ. सनगोएयर
सही उत्तर देखे
उत्तर: ख. सनराइज - सूर्य के अध्ययन के लिए अमेरिका की अन्तरिक्ष एजेंसी नासा ने हाल ही में एक नए मिशन सनराइज की घोषणा की है जिसमे सूर्य अध्यन किया जायेगा की सूर्य कैसे विशाल सौर कण तूफानों का निर्माण और प्रकाशन करता है.
प्रश्न 6. विश्व बैंक ने भारत को कोविड-19 से निपटने के लिए कितनी राशि देने की पेशकश की है? क. 1 अरब डॉलर ख. 5 अरब डॉलर ग. 10 अरब डॉलर घ. 20 अरब डॉलर
सही उत्तर देखे
उत्तर: क. 1 अरब डॉलर - विश्व बैंक ने भारत को कोविड-19 से निपटने के लिए 1 अरब डॉलर राशि देने की पेशकश की है. इस राशि से भारत स्वास्थ्य देखभाल प्रणाली को विकसित करेगा और दीर्घकालिक नीतियों के निर्माण में मदद मिलेगी.
प्रश्न 7. 3 अप्रैल को किस वर्ष 14वाँ सार्क सम्मेलन शुरू हुए था? क. 2005 ख. 2007 ग. 2009 घ. 2001
सही उत्तर देखे
उत्तर: ख. 2007 - 3 अप्रैल 2007 को 14वाँ सार्क सम्मेलन शुरू हुए था जो की भारत के राजधानी दिल्ली के नई दिल्ली में आयोजित किया गया था.
प्रश्न 8. कोरोना वायरस की वजह इस वर्ष कौन से ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट विंबलडन का आयोजन रद्द कर दिया गया है? क. पहले ख. दुसरे ग. तीसरे घ. चौथे
सही उत्तर देखे
उत्तर: ग. तीसरे - कोरोना वायरस की वजह इस वर्ष तीसरे ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट विंबलडन का आयोजन रद्द कर दिया गया है. इस 134वें विंबलडन का आयोजन जून में होना था. दूसरे विश्व युद्ध के बाद पहली बार इस वर्ष विंबडलन खेलों का आयोजन नहीं किया जायेगा.
प्रश्न 9. CSIRO के वैज्ञानिकों किस देश में कोरोना वायरस को खत्म करने के लिए 2 वैक्सीन का परीक्षण करने की शुरुआत की है? क. ऑस्ट्रेलिया ख. अफ्रीका ग. भारत घ. इंडोनेशिया
सही उत्तर देखे
उत्तर: क. ऑस्ट्रेलिया - ऑस्ट्रेलिया में कॉमनवेल्थ साइंटिफिक एंड इंडस्ट्रियल रिसर्च आर्गेनाइजेशन (CSIRO) के वैज्ञानिकों ने कोरोना वायरस को खत्म करने के लिए 2 वैक्सीन का परीक्षण करने की शुरुआत की है. ऑस्ट्रेलिया में अब तक कोरोना वायरस संक्रमण के 4860 मामले आ चुके है.
प्रश्न 10. चीन का रिकॉर्ड तोड़ते हुए किसने मात्र 10 दिन में 4000 बेड का ‘नाइटेंगल’ अस्पताल बनाया है? क. अमेरिका ख. लन्दन ग. ऑस्ट्रेलिया घ. अफ्रीका
सही उत्तर देखे
उत्तर: ख. लन्दन - लन्दन ने हाल ही में चीन का रिकॉर्ड तोड़ते हुए मात्र 10 दिन में 4000 बेड का 'नाइटेंगल' अस्पताल बनाया है. ब्रिटेन में इस समय कोरोना वायरस की वजह से हालात बहुत ख़राब है खुद प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन भी इसकी चपेट में आ गए थे. दुनिया के 195 से अधिक देशों में इन दिनों 9 लाख से अधिक लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हैं.