Home / Current Affairs Hindi / Current Affairs in Hindi – 5 April 2019 Questions and Answers

Current Affairs in Hindi – 5 April 2019 Questions and Answers

0

5 April 2019 Current Affairs GK Quiz in Hindi with Complete Information

भारत और विदेश से सम्बंधित “5 अप्रैल 2019 कर्रेंट अफेयर्स के सबाल और जबाब” हिंदी मे प्रकाशित किए गए सभी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी ‘5 April 2019‘ के मुख्य समाचारों से लिए गए है.


5 अप्रैल 2019 महत्वपूर्ण सामयिकी (Current Affairs ) प्रश्नोत्तरी हिंदी भाषा में

प्रश्‍न 1. निम्न में से किस कंपनी ने हाल ही में स्टार्टअप चैटबोट कंपनी हप्तिक (Haptik) का अधिग्रहण किया है?
क. भारतीय एयरटेल
ख. रिलायंस जियो
ग. आईडिया
घ. वोडाफोन

सही उत्तर देखे
उत्तर: ख. रिलायंस जियो - मुकेश अंबानी की रिलायंस जियो कंपनी ने हाल ही में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में कदम रखते हुए स्टार्ट अप चैटबोट कंपनी हप्तिक (Haptik) का अधिग्रहण किया है. जियो ने हप्तिक के 87 फीसद शेयर खरीदने की घोषणा की है.

प्रश्‍न 2. भारत के किस राज्य की कंधमाल हल्दी को हाल ही में विशिष्ट भौगोलिक पहचान के लिए जीआई टैग दिया गया है?
क. बिहार
ख. केरल
ग. पंजाब
घ. ओडिशा

सही उत्तर देखे
उत्तर: घ. ओडिशा - भारत के ओडिशा राज्य की कंधमाल हल्दी को हाल ही में विशिष्ट भौगोलिक पहचान के लिए जीआई टैग दिया गया है. कंधमाल की लगभग 15 प्रतिशत आबादी हल्दी की खेती से जुड़ी हुई है.

प्रश्‍न 3. जर्मनी की कौन सी कार निर्माता कंपनी हाल ही में 3 भारतीय कंपनियों का विलय करेगी?
क. हुंडई मोटर्स
ख. हौंडा मोटर्स
ग. फॉक्सवैगन
घ. चेवार्लेट

सही उत्तर देखे
उत्तर: ग. फॉक्सवैगन - जर्मनी कीकार निर्माता कंपनी फॉक्सवैगन हाल ही में 3 भारतीय कंपनियों (फॉक्सवैगन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, फॉक्सवैगन ग्रुप सेल्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड और स्कोडा ऑटो इंडिया प्राइवेट लिमिटेड) का विलय करेगी जिसके लिए निदेशक मंडलों ने मंजूरी दे दी है.

प्रश्‍न 4. बेंगलुरु में किस क्रिकेट कोच को हाल ही में राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी के निदेशक का अतिरिक्त कार्यभार भी सौंपा गया है?
क. ग्रेग चेपल
ख. सीके खन्ना
ग. राहुल द्रविड़
घ. वी.वी.एस लक्समन

सही उत्तर देखे
उत्तर: ग. राहुल द्रविड़ - बेंगलुरु में भारत ए और अंडर-19 कोच राहुल द्रविड़ को हाल ही में राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी के निदेशक का अतिरिक्त कार्यभार भी सौंपा गया है. बीसीसीआइ के कार्यवाहक अध्यक्ष सीके खन्ना ने उनके प्रयासों की सराहना की है.

प्रश्‍न 5. आईपीएल 2019 में चेन्नई की तरफ से खेलते हुए किसे खिलाडी ने 100 विकेट पुरे कर लिए है?
क. हार्दिक पंड्या
ख. कुनाल पंड्या
ग. डेरेन ब्रावो
घ. दीपक चहर

सही उत्तर देखे
उत्तर: ग. डेरेन ब्रावो - आईपीएल 2019 में हाल ही में चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से खेलते हुए डेरेन ब्रावो ने 100 विकेट पुरे कर लिए है. आईपीएल 2019 में मुंबई इंडियन्स की खिलाफ मैच खेलते हुए सूर्यकुमार यादव का विकेट लेते हुए डेरेन ब्रावो ने यह रिकॉर्ड बना लिया है

प्रश्‍न 6. किस देश के राष्ट्रपति ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपने देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘जायद मेडल’ से सम्मानित करने की घोषणा की है?
क. अमेरिका
ख. ऑस्ट्रेलिया
ग. जापान
घ. यूएई

सही उत्तर देखे
उत्तर: घ. यूएई - यूएई के राष्ट्रपति या क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन जायेद अल नाहयान ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को यूएई देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'जायद मेडल' से सम्मानित करने की घोषणा की है.

प्रश्‍न 7. आईपीएल 2019 में कौन सी टीम 100 मैच जीतने वाली आईपीएल की पहली टीम बन गयी है?
क. चेन्नई सुपर किंग्स
ख. कोलकत्ता नाईट राइडर्स
ग. मुंबई इंडियन्स
घ. सनराइजर्स हैदराबाद

सही उत्तर देखे
उत्तर: ग. मुंबई इंडियन्स - आईपीएल 2019 में मुंबई इंडियन्स टीम 100 मैच जीतने वाली आईपीएल की पहली टीम बन गयी है. आईपीएल 201 9 के 15वें मुकाबले में मुंबई इंडियन्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 37 रन से हराकर यह रिकॉर्ड अपने नाम किया है.

प्रश्‍न 8. सरकार की योजना के अनुसार कौन सा शहर इलेक्ट्रिक टैक्सी के लिए वायरलेस चार्जिंग सुविधा देने वाला विश्व का पहला शहर बन गया है?
क. दिल्ली
ख. टेक्सास
ग. ओस्लो
घ. वातफोर्ड

सही उत्तर देखे
उत्तर: ग. ओस्लो - सरकार की योजना के अनुसार ओस्लो शहर इलेक्ट्रिक टैक्सी के लिए वायरलेस चार्जिंग सुविधा देने वाला विश्व का पहला शहर बन गया है. और साथ ही इलेक्ट्रिक कार की बिक्री के मामले में यूरोपीय कंट्री जर्मनी और फ्रांस को नॉर्वे ने पीछे छोड़ दिया है.

प्रश्‍न 9. हिंदी की प्रसिद्ध साहित्यकार और सामजिक कार्यकर्त्ता रमणिका गुप्ता का हाल ही में कितने वर्ष की आयु में निधन हो गया है?
क. 75 वर्ष
ख. 79 वर्ष
ग. 85 वर्ष
घ. 89 वर्ष

सही उत्तर देखे
उत्तर: घ. 89 वर्ष - हिंदी की प्रसिद्ध साहित्यकार और सामजिक कार्यकर्त्ता रमणिका गुप्ता का हाल ही में 89 वर्ष की आयु में निधन हो गया है. वे साहित्य, समाजसेवा और राजनीति सहित कई क्षेत्रों से जुड़ी हुई थीं.

प्रश्‍न 10. भारत ने लगातार कौन से वर्ष आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप का खिताब बरकरार रखा है?
क. तीसरे वर्ष
ख. दुसरे वर्ष
ग. पाचवे वर्ष
घ. आठवे वर्ष

सही उत्तर देखे
उत्तर: क. तीसरे वर्ष - भारत ने लगातार तीसरे वर्ष आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप का खिताब बरकरार रखा है. आईसीसी टेस्ट में इस वर्ष न्यूजीलैंड की टीम दूसरे नंबर पर है. पहले स्थान पर रही भारतीय टीम को 10 लाख डॉलर की इनामी राशि दी जाएगी.
Read Also...  Current Affairs in Hindi - 23 November 2018 GK Questions and Answers

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *