भारत और विदेश से सम्बंधित ‘6 अप्रैल 2020 कर्रेंट अफेयर्स के सबाल और जबाब’ हिंदी मे प्रकाशित किए गए सभी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी आने वाली SSC, UPSC, Bank, Railway, Clerk, PO परीक्षाओं के लिए सहायक होंगी, ‘6 April 2020 Current Affairs’ के बारे में यदि आपका प्रश्न है तो कृपया कमेंट के जरिए हम तक पहुचाएं.
GK Quiz on 6th April 2020 In Hindi (6 अप्रैल 2020 पर प्रश्नोत्तरी)
प्रश्न 1. भारत की किस राज्य सरकार ने घर बैठे लक्षणों की जांच करने के लिए ऑनलाइन पहल शुरु की है? क. दिल्ली सरकार ख. पंजाब सरकार ग. गुजरात सरकार घ. महाराष्ट्र सरकार
सही उत्तर देखे
उत्तर: घ. महाराष्ट्र सरकार - महाराष्ट्र सरकार ने कोविड-19 के 400 से अधिक मामले आने के बाद घर बैठे लक्षणों की जांच करने के लिए ऑनलाइन पहल शुरु की है. जिसमे लोग घर बैठे कोरोना वायरस के लक्षणों के आधार पर जांच कर सकते हैं. अधिक जानकारी इसके बारे में https://covid-19.maharashtra.gov.in/ पर उपलब्ध है.
प्रश्न 2. आईडब्ल्यूएफ ने डोपिंग आरोप लगने के कारण थाई एमेच्योर वेटलिफ्टिंग एसोसिएशन पर कितने वर्ष का प्रतिबंध लगाया है? क. 2 वर्ष ख. 3 वर्ष ग. 6 वर्ष घ. 8 वर्ष
सही उत्तर देखे
उत्तर: ख. 3 वर्ष - इंटरनेशनल वेटलिफ्टिंग फेडरेशन (आईडब्ल्यूएफ) ने हाल ही में डोपिंग आरोप लगने के कारण थाई एमेच्योर वेटलिफ्टिंग एसोसिएशन पर 3 वर्ष और मलेशियन वेटलिफ्टिंग फेडरेशन (एमडब्ल्यूएफ) पर 1 वर्ष का प्रतिबंध लगाया है. अब थाईलैंड और मलेशिया के वेटलिफ्टर टोक्यो ओलिंपिक में शामिल नहीं पाएंगे.
प्रश्न 3. सरकार ने किस बैंक को हाल ही में पीएम केयर्स फंड में दान की गई राशि को एकत्र करने के लिए नामांकित किया है? क. बैंक ऑफ़ बड़ोदा ख. यस बैंक ग. केनरा बैंक घ. इंडियन ओवरसीज बैंक
सही उत्तर देखे
उत्तर: घ. इंडियन ओवरसीज बैंक - सरकार ने हाल ही में इंडियन ओवरसीज बैंक को पीएम केयर्स फंड में दान की गई राशि को एकत्र करने के लिए नामांकित किया है. अब कोई भी व्यक्ति इंडियन ओवरसीज बैंक के द्वारा पीएम केयर्स फंड में दान की जमा करा सकता है.
प्रश्न 4. टाटा एआईए लाइफ इंश्योरेंस ने अपने ग्राहकों को कितने लाख का अतिरिक्त कवर देने की घोषणा की है? क. 5 लाख ख. 10 लाख ग. 15 लाख घ. 30 लाख
सही उत्तर देखे
उत्तर: क. 5 लाख - टाटा एआईए लाइफ इंश्योरेंस ने अपने ग्राहकों को 5 लाख का अतिरिक्त कवर देने की घोषणा की है. जिससे व्यक्तिगत पॉलिसीधारकों को बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के ये लाभ मिलेगा. एक्स्ट्रा बेनिफिट कंपनी की सभी रिटेल पॉलिसियों पर भी लागू होगा.
प्रश्न 5. 6 अप्रैल को विश्वभर में कौन सा दिवस मनाया जाता है? क. विकास और शांति के लिए खेल का अंतर्राष्ट्रीय दिवस ख. शिक्षा के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस ग. महिला विकास के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस घ. उद्योग जगत के विकास के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस
सही उत्तर देखे
उत्तर: क. विकास और शांति के लिए खेल का अंतर्राष्ट्रीय दिवस - 6 अप्रैल को विश्वभर में विकास और शांति के लिए खेल का अंतर्राष्ट्रीय दिवस (International Day of Sport for Development and Peace) मनाया जाता है. जिसे वर्ष 2013 में संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा घोषित किया गया था.
प्रश्न 6. नरेंद्र मोदी सरकार ने किस योजना के तहत 5,125 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए हैं? क. प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि ख. प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना ग. प्रधानमंत्री जिज्ञासा घ. प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना
सही उत्तर देखे
उत्तर: क. प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि - नरेंद्र मोदी सरकार ने हाल ही में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत 5,125 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए हैं. जिससे लॉकडाउन में किसानों को कुछ आर्थिक राहत मिल सके.
प्रश्न 7. ऑस्ट्रेलिया के किस पूर्व टेस्ट स्पिनर ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट से संन्यास ले लिया है? क. डेनियल वित्तोरी ख. जेम्स कैमरों ग. स्टीफन ओकीफी घ. माइकल क्लार्क
सही उत्तर देखे
उत्तर: ग. स्टीफन ओकीफी - ऑस्ट्रेलिया के पूर्व टेस्ट स्पिनर स्टीफन ओकीफी ने हाल ही में प्रथम श्रेणी क्रिकेट से संन्यास ले लिया है. उन्होंने 9 टेस्ट मैच खेले है. जिसमे 35 विकेट लिए है. भारत के खिलाफ उन्होंने 2017 में पुणे में टेस्ट मार्च में 12 विकेट लिए थे.
प्रश्न 8. लेवल-4 अलर्ट जारी करते हुए किस देश ने भारत में फंसे यात्रियों को निकालना शुरु कर दिया है? क. इटली ख. स्पेन ग. अमेरिका घ. चीन
सही उत्तर देखे
उत्तर: ग. अमेरिका - अमेरिका ने हाल ही में लेवल-4 अलर्ट जारी करते हुए भारत में फंसे यात्रियों को निकालना शुरु कर दिया है. चार्टर्ड विमान नई दिल्ली से सैन फ्रांसिस्को और मुंबई से अटलांटा के लिए उड़ान भरेंगे जिसमे भारत में फंसे यात्रियों को अमेरिका ले जाया जायेगा.
प्रश्न 9. अमेरिका की डेमोक्रेट पार्टी के उम्मीदवार बाइडेन ने किस देश को प्रतिबंध से छूट देने की अपील की है? क. रूस ख. चीन ग. ईरान घ. ऑस्ट्रेलिया
सही उत्तर देखे
उत्तर: ग. ईरान - अमेरिका की डेमोक्रेट पार्टी के उम्मीदवार बाइडेन ने ईरान को प्रतिबंध से छूट देने की अपील की है. उन्होंने कहा है की अमेरिका को ईरान में काम करने वाले बैंकों और कंपनियों के लिए एक समर्पित माध्यम तैयार करना चाहिए.
प्रश्न 10. एशियाई विकास बैंक ने भारत की आर्थिक विकास दर घटकर कितने फीसदी रहने का अनुमान लगाया है? क. 2 फीसदी ख. 4 फीसदी ग. 6 फीसदी घ. 8 फीसदी
सही उत्तर देखे
उत्तर: ख. 4 फीसदी - एशियाई विकास बैंक ने भारत की आर्थिक विकास दर घटकर 4 फीसदी रहने का अनुमान लगाया है. पिछले वर्ष आई सुस्ती के बाद भारत की विकास दर धीमी होती रही है. जो की वर्ष 2019 में गिरकर 5 प्रतिशत रह गई थी.