8 April 2019 Current Affairs GK Quiz in Hindi with Complete Information
भारत और विदेश से सम्बंधित “8 अप्रैल 2019 कर्रेंट अफेयर्स के सबाल और जबाब” हिंदी मे प्रकाशित किए गए सभी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी ‘8 April 2019‘ के मुख्य समाचारों से लिए गए है.
8 अप्रैल 2019 महत्वपूर्ण सामयिकी (Current Affairs ) प्रश्नोत्तरी हिंदी भाषा में
प्रश्न 1. वित्त वर्ष 2018-19 में किस फूड डिलीवरी कंपनी को 29.4 करोड़ डॉलर (2,035 करोड़ रुपए) का घाटा हुआ है? क. बर्गर किंग ख. जोमैटो ग. फ़ूड पांडा घ. फ्लिप्कार्ट सुपरमार्केट
सही उत्तर देखे
उत्तर: ख. जोमैटो - जोमैटो के द्वारा जारी की गयी एक रिपोर्ट के मुताबिक, फूड डिलीवरी कंपनी जोमैटो को 29.4 करोड़ डॉलर (2,035 करोड़ रुपए) का घाटा हुआ है. हालाँकि उनका रेवेन्यू तीन गुना होकर 20.6 करोड़ डॉलर पहुंच गया है.
प्रश्न 2. विक्रम किर्लोस्कर ने हाल ही में भारत के किस विभाग के नए अध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभाला है? क. भाभा ख. भारतीय उद्योग परिसंघ ग. रक्षा मंत्रालय घ. खेल मंत्रालय
सही उत्तर देखे
उत्तर: ख. भारतीय उद्योग परिसंघ - विक्रम किर्लोस्कर ने हाल ही में भारत के भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) के नए अध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभाला है. उन्होंने भारती इंटरप्राइजेज के उपाध्यक्ष राकेश भारती मित्तल का स्थान लिया है.
प्रश्न 3. मार्केट कैप के हिसाब से हाल ही में कौन सी कंपनी टॉप 10 कंपनियो में पहले स्थान पर पहुच गयी है? क. टीसीएस ख. विप्रो ग. रिलायंस इंडस्ट्री घ. अशोक लेलैंड इंडस्ट्री
सही उत्तर देखे
उत्तर: ग. रिलायंस इंडस्ट्री - मार्केट कैप के हिसाब से हाल ही में रिलायंस इंडस्ट्री कंपनी टॉप 10 कंपनियो में पहले स्थान पहुच गयी है. टॉप 10 कंपनियो में से टॉप 3 कंपनी (रिलायंस इंडस्ट्री, टीसीएस, एचडीएफसी बैंक) का मार्केट कैप पिछले सप्ताह 40,597 करोड़ रुपये बढ़ गया है.
प्रश्न 4. हाई स्पीड ब्रॉडबैंड इंटरनेट उपलब्ध कराने के लिए अमेरिकी कंपनी अतंरिक्ष में कितने सैटलाइट्स का नेटवर्क स्थापिक करेगी? क. 1500 सैटलाइट्स ख. 2000 सैटलाइट्स ग. 3000 सैटलाइट्स घ. 4500 सैटलाइट्स
सही उत्तर देखे
उत्तर: ग. 3000 सैटलाइट्स - ऐमजॉन सैटलाइट्स के जरिए हाई स्पीड ब्रॉडबैंड इंटरनेट उपलब्ध कराने के लिए अमेरिकी कंपनी अतंरिक्ष में 3000 सैटलाइट्स का नेटवर्क स्थापिक करेगी. अमेज़न के संस्थापक जेफ बेजॉस ने अपने स्पेस वेंचर के तहत 'प्रॉजेक्ट कुईपर' की योजना बनायीं है.
प्रश्न 5. निम्न में से किस अन्तरिक्ष एजेंसी ने विमानों के लिए लचीले और फोल्डेबल विंग्स बनाए है? क. भाभा ख. इसरो ग. नासा घ. ईसा
सही उत्तर देखे
उत्तर: ग. नासा - अमेरिकी अन्तरिक्ष एजेंसी नासा ने हाल ही में विमानों के लिए लचीले और फोल्डेबल विंग्स बनाए है. इससे इनकी मैन्युफैक्चरिंग और मेंटिनेंस आसान होगा और ये विमान उड़ान के दौरान आकार बदल सकते है.
प्रश्न 6. फेक न्यूज से निपटने के लिए किस देश की सरकार ने करीब 5.12 करोड़ रुपये तक के जुर्माने का प्रावधान किया है? क. भारत सरकार ख. अमेरिकी सरकार ग. सिंगापुर सरकार घ. ऑस्ट्रलियाई सरकार
सही उत्तर देखे
उत्तर: ग. सिंगापुर सरकार - फेक न्यूज से निपटने के लिए सिंगापुर सरकार ने हाल ही में करीब 5.12 करोड़ रुपये तक के जुर्माने का प्रावधान किया है और साथ ही 10 साल के जेल का भी प्रावधान किया है. प्रौद्योगिकी कंपनियां इस कानून को अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर हमला मान रही हैं.
प्रश्न 7. निम्न में से किसने हाल ही में एशियाई विकास आउटलुक-2019 प्रकाशित किया है? क. सेबी ख. एडीबी ग. ट्राई घ. सुप्रीमकोर्ट
सही उत्तर देखे
उत्तर: ख. एडीबी - एशियाई विकास बैंक (एडीबी) ने हाल ही में एशियाई विकास आउटलुक-2019 प्रकाशित किया है. जिसमे एडीबी ने 2019-20 के लिए भारत की अनुमानित सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) को घटाकर 7.2 प्रतिशत कर दिया है.
प्रश्न 8. किस देश की सेना ने हाल ही में द्वितीय विश्व युद्ध में इस्तेमाल किए अमेरिकी वायुसेना के एक विमान का मलबा ढूंढा है? क. अमेरिकी सेना ख. ऑस्ट्रलियाई सेना ग. जापानी सेना घ. भारतीय सेना
सही उत्तर देखे
उत्तर: घ. भारतीय सेना - भारतीय सेना ने हाल ही में द्वितीय विश्व युद्ध में इस्तेमाल किए अमेरिकी वायुसेना के एक विमान का मलबा ढूंढा है. भारतीय सेना ने अरूणाचल प्रदेश के रोइंग जिले में गश्ती दल को विमान का मलबा पांच फुट नीचे बर्फ में दबा मिला है.
प्रश्न 9. अमेरिकी सरकार ने अपने किस विभाग के डेविड माल्पास को विश्व बैंक का अध्यक्ष नियुक्त किया है? क. वित्त विभाग ख. सुरक्षा विभाग ग. युनेस्को विभाग घ. वर्ल्ड बैंक
सही उत्तर देखे
उत्तर: क. वित्त विभाग - अमेरिकी सरकार ने हाल ही में वित्त विभाग के डेविड माल्पास को विश्व बैंक का 13वा अध्यक्ष नियुक्त किया है. वे अभी वित्त विभाग में अंतरराष्ट्रीय मामलों के उप मंत्री है. और उनका कार्यकाल 09 अप्रैल 2019 से पांच साल के लिये होगा.
प्रश्न 10. पूर्व नेता मोहम्मद नशीद ने किस देश के राष्ट्रपति चुनाव में जीत दर्ज की है? क. ऑस्ट्रेलिया ख. इण्डोनेशिया ग. मालदीव घ. जापान
सही उत्तर देखे
उत्तर: ग. मालदीव - पूर्व नेता मोहम्मद नशीद ने हाल ही में मालदीव देश के राष्ट्रपति चुनाव में जीत दर्ज की है. पूर्व राष्ट्रपति नशीद (51) राष्ट्रीय संसद के शीर्ष पद पर लौटने के लिए तैयार हैं उनकी मालदीवियन डेमोक्रेटिक पार्टी 87 सदस्यीय सदन में दो तिहाई बहुमत की ओर बढ़ रही है.