Home / Current Affairs Hindi / April 9, 2020 Gk in Hindi

Current Affairs in Hindi – 9 April 2020 Questions and Answers

0

भारत और विदेश से सम्बंधित ‘9 अप्रैल 2020 कर्रेंट अफेयर्स के सबाल और जबाब’ हिंदी मे प्रकाशित किए गए सभी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी आने वाली SSC, UPSC, Bank, Railway, Clerk, PO परीक्षाओं के लिए सहायक होंगी, ‘9 April 2020 Current Affairs’ के बारे में यदि आपका प्रश्न है तो कृपया कमेंट के जरिए हम तक पहुचाएं.

GK Quiz on 9th April 2020 In Hindi (9 अप्रैल 2020 पर प्रश्नोत्तरी)


प्रश्न 1. निम्न में से किस सोशल मीडिया कंपनी के सीईओ जैक डोर्सी ने कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई के लिए आर्थिक मदद का ऐलान किया है?
क. फेसबुक
ख. ट्विटर
ग. लिंक्डइन
घ. माइक्रोसॉफ्ट

सही उत्तर देखे
उत्तर: ख. ट्विटर - सोशल मीडिया कंपनी ट्विटर के सीईओ जैक डोर्सी ने कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई के लिए आर्थिक मदद का ऐलान किया है. उन्होंने अपनी अपनी संपत्ति का करीब 28 हिस्सा दान करने की घोषणा की है.

प्रश्न 2. फ्रांस की टोटल एसए ने भारत के किस ग्रुप के साथ ज्वाइंट वेंचर के लिए 3707 करोड़ रुपए का निवेश किया है?
क. एचडीएफसी ग्रुप
ख. अदाणी ग्रुप
ग. महिंद्रा ग्रुप
घ. टाटा ग्रुप

सही उत्तर देखे
उत्तर: ख. अदाणी ग्रुप - फ्रांस की टोटल एसए ने भारत के अदाणी ग्रुप के साथ ज्वाइंट वेंचर के लिए 3707 करोड़ रुपए का निवेश किया है. जिसके तहत देश के 11 राज्यों में सोलर प्रोजेक्ट का संचालन किया जाएगा.

प्रश्न 3. देश में COVID-19 के बढ़ते प्रकोप के बीच किसने बेहद सस्ता वेंटिलेटर तैयार किया है?
क. महिंद्रा ग्रुप
ख. भारतीय रेलवे
ग. टाटा ग्रुप
घ. अडानी ग्रुप

सही उत्तर देखे
उत्तर: ख. भारतीय रेलवे - भारतीय रेलवे ने हाल ही में देश में COVID-19 के बढ़ते प्रकोप के बीच बेहद सस्ता वेंटिलेटर तैयार किया है. इस सस्ते वेंटिलेटर को ‘जीवन’ नाम दिया गया है. इसे कपूरथला रेलवे कोच फैक्ट्री द्वारा विकसित किया गया है.

प्रश्न 4. अमेरिकी अन्तरिक्ष एजेंसी नासा ने ___ पर अपने बेस कैंप बनाने के लिए मानव भेजने के लिए सरकार को प्रस्ताव भेजा है?
क. मंगल ग्रह
ख. शुक्र ग्रह
ग. चाँद
घ. शनि ग्रह

सही उत्तर देखे
उत्तर: ग. चाँद - अमेरिकी अन्तरिक्ष एजेंसी नासा ने चाँद पर अपने बेस कैंप बनाने के लिए मानव भेजने के लिए सरकार को प्रस्ताव भेजा है. जिसका लक्ष्य मनुष्य को वर्ष 2024 तक चांद पर पहुंचाना है.

प्रश्न 5. स्विट्जरलैंड के आइस हॉकी लेजेंड रोजर शैपो का हाल ही में कितने वर्ष की उम्र में निधन हो गया है?
क. 69 वर्ष
ख. 79 वर्ष
ग. 89 वर्ष
घ. 99 वर्ष

सही उत्तर देखे
उत्तर: ख. 79 वर्ष - स्विट्जरलैंड के आइस हॉकी लेजेंड रोजर शैपो का हाल ही में 79 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है. उन्होंने देश के लिए 100 से ज्यादा मैच खेले हैं और वर्ष 1964 विंटर ओलिंपिक खेला.

प्रश्न 6. सुप्रीम कोर्ट ने किसे सरकारी व निजी दोनों लैब में कोरोनावायरस के संक्रमण की जांच लोगो के लिए मुफ्त करवाने का निर्देश दिया है?
क. केंद्र सरकार
ख. दिल्ली हाईकोर्ट
ग. राज्य सरकार
घ. इनमे से कोई नहीं

सही उत्तर देखे
उत्तर: क. केंद्र सरकार - सुप्रीम कोर्ट ने हाल ही में केंद्र सरकार को सरकारी व निजी दोनों लैब में कोरोनावायरस के संक्रमण की जांच लोगो के लिए मुफ्त करवाने का निर्देश दिया है. कोर्ट ने कहा है केंद्र सरकार ऐसा तंत्र भी विकसित करे जिससे टेस्ट के लिए लोगों से ज्यादा फीस ली जाए तो उसे सरकार वापस लौटाए.

प्रश्न 7. इंग्लैंड क्रिकेट टीम के किस खिलाडी को वर्ष 2019 के लिए विजडन लीडिंग क्रिकेटर ऑफ द ईयर चुना गया है?
क. बेन स्ट्रोक्स
ख. जो रूट
ग. जोस बटलर
घ. एओइन मॉर्गन

सही उत्तर देखे
उत्तर: क. बेन स्ट्रोक्स - इंग्लैंड क्रिकेट टीम के आल राउंडर बेन स्ट्रोक्स को वर्ष 2019 के लिए विजडन लीडिंग क्रिकेटर ऑफ द ईयर चुना गया है. 15 वर्ष के बाद यह सम्मान इंग्लैंड के किसी खिलाड़ी को मिला है. वर्ष 2005 में विजडन ने एंड्रयू फ्लिंटॉफ को साल का सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर चुना था.

प्रश्न 8. इनमे से किस देश के पूर्व प्रधानमंत्री महमूद जिब्रिल का हाल ही में 68 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है?
क. चीन
ख. मलेशिया
ग. लीबिया
घ. ऑस्ट्रेलिया

सही उत्तर देखे
उत्तर: ग. लीबिया - लीबिया देश के पूर्व प्रधानमंत्री महमूद जिब्रिल का हाल ही में 68 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है. वे कोविड-19 संक्रमण से संक्रमित थे. वे लीबिया में गृह युद्ध के दौरान 2011 में 7 महीने तक अंतरिम प्रधानमंत्री थे.

प्रश्न 9. हाल ही में किस देश ने भारत को कोरोना वायरस के संक्रमण के इलाज में उपयोग होने वाली पीपीई की 1.7 लाख किट भेजी है?
क. अमेरिका
ख. ऑस्ट्रेलिया
ग. चीन
घ. बांग्लादेश

सही उत्तर देखे
उत्तर: ग. चीन - चीन ने हाल ही में भारत को कोरोना वायरस के संक्रमण के इलाज में उपयोग होने वाली पीपीई की 1.7 लाख किट भेजी है. भारत में निर्मित 20 हजार पीपीई की आपूर्ति होने के साथ ही अब अस्पतालों को 1.90 लाख पीपीई की आपूर्ति कर दी जायेगी.

प्रश्न 10. निम्न में से किस देश में बढ़ते तापमान की वजह से ग्रेट बैरियर रीफ को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है?
क. चीन
ख. ऑस्ट्रेलिया
ग. इराक
घ. इंडोनेशिया

सही उत्तर देखे
उत्तर: ख. ऑस्ट्रेलिया - ऑस्ट्रेलिया के ग्रेट बैरियर रीफ़ में समुद्र के लगातार बढ़ते हुए तापमान के कारण काफी हानिकारक कोरल ब्लीचिंग हो रही है. वैज्ञानिकों के मुताबिक, पिछले 5 वर्षों में 2300 किमी रीफ़ सिस्टम में तीसरी विशाल ब्लीचिंग हुई है.
Read Also...  “3 जुलाई 2024 करेंट अफेयर्स प्रश्न और उत्तर” हिंदी में SSC, UPSC के लिए – Hindi Current Affairs

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *