भारत और विदेश से सम्बंधित “1 अगस्त 2019 कर्रेंट अफेयर्स के सबाल और जबाब” हिंदी मे प्रकाशित किए गए सभी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी आने वाली SSC, UPSC, Bank, Railway, Clerk, PO परीक्षाओं के लिए सहायक होंगी, ‘1 August 2019 Current Affairs‘ के बारे में यदि आपका प्रश्न है तो कृपया कमेंट के जरिए हम तक पहुचाएं.
1 अगस्त 2019 महत्वपूर्ण सामयिकी (Current Affairs ) प्रश्नोत्तरी हिंदी भाषा में
प्रश्न 1. लोकसभा के बाद हाल ही में __________ में कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने तीन तलाक विधेयक पास कर दिया है? क. सुप्रीमकोर्ट ख. राज्यसभा ग. हाईकोर्ट घ. निति आयोग
सही उत्तर देखे
उत्तर: ख. राज्यसभा - लोकसभा के बाद हाल ही में राज्यसभा में कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने तीन तलाक विधेयक पास कर दिया है. राज्यसभा में हुई वोटिंग में 99 सांसदों ने इस बिल के पक्ष में वोट दिया और वोट के आधार पर राज्यसभा में यह बिल पास हो गया साथ ही राष्ट्रपति ने मंजूरी दे दी है.
प्रश्न 2. वीजी सिद्धार्थ के निधन के बाद किसे कॉफी डे एंटरप्राइजेज के बोर्ड ने अपना अंतरिम चेयरमैन नियुक्त किया है? क. संजय वर्मा ख. एसवी रंगनाथ ग. सुदीप त्यागी घ. विजय त्रिपाठी
सही उत्तर देखे
उत्तर: ख. एसवी रंगनाथ - वीजी सिद्धार्थ के निधन के बाद हाल ही में एसवी रंगनाथ को कॉफी डे एंटरप्राइजेज के बोर्ड ने अपना अंतरिम चेयरमैन नियुक्त किया है और नितिन बागमाने को अपना अंतरिम सीओओ भी नियुक्त किया है. एसवी रंगनाथ हाल ही में बतौर स्वतंत्र निदेशक कंपनी के बोर्ड में शामिल हैं.
प्रश्न 3. अप्रैल-जून में मोबाइल फ़ोन की बिक्री में कमी से किस कंपनी का मुनाफा 13% घटकर 69276 करोड़ रूपये हो गया है? क. विवो ख. सैमसंग ग. एपल घ. पनासोनिक
सही उत्तर देखे
उत्तर: ग. एपल - अप्रैल-जून में आईफोन की बिक्री में 12% कमी से एपल का मुनाफा 13% घटकर 69276 करोड़ रूपये हो गया है. जबकि पिछले वर्ष इसी तिमाही में कंपनी को 11.5 अरब डॉलर का प्रॉफिट हुआ था. इस वर्ष एपल को आईफोन की बिक्री से 25.99 अरब डॉलर का रेवेन्यू मिला है.
प्रश्न 4. ऑस्ट्रेलिया कैपिटल टेरेटरी में पहले भारतीय-ऑस्ट्रेलियन मेंबर _________ ने भगवद् गीता पर हाथ रखकर शपथ ली है? क. दीपक राज ख. दीपक त्यागी ग. संदीप वर्मा घ. इनमे से कोई नहीं
सही उत्तर देखे
उत्तर: क. दीपक राज - ऑस्ट्रेलिया कैपिटल टेरेटरी में पहले भारतीय-ऑस्ट्रेलियन मेंबर दीपक राज ने भगवद् गीता पर हाथ रखकर शपथ ली है. 30 वर्ष के दीपक 1989 में ऑस्ट्रेलिया गए थे. बाद में भगवद् गीता को असेंबली को बतौर सोविनियर के तौर पर गिफ्ट कर दिया.
प्रश्न 5. निम्न में से किस पोलिटिकल पार्टी के नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने राज्यसभा सदस्यता और पार्टी से इस्तीफा दे दिया है? क. कांग्रेस पार्टी ख. भाजपा ग. समाजवादी पार्टी घ. आम आदमी पार्टी
सही उत्तर देखे
उत्तर: क. कांग्रेस पार्टी - हाल ही में कांग्रेस पार्टी नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने राज्यसभा सदस्यता और पार्टी से इस्तीफा दे दिया है. वे असम से राज्यसभा सदस्य हैं अभी उनका कार्यकाल 1 वर्ष का बाकी था. उनके बावजूद भी उन्होंने राज्यसभा और कांग्रेस छोड़ने का घोषणा की.
प्रश्न 6. 1 अगस्त को विश्वभर में कौन सा दिवस मनाया जाता है? क. विश्व स्तनपान दिवस ख. विश्व शिशु सुरक्षा दिवस ग. विश्व विज्ञानं दिवस घ. विश्व संस्कृति दिवस
सही उत्तर देखे
उत्तर: क. विश्व स्तनपान दिवस - 1 अगस्त को विश्वभर में विश्व स्तनपान दिवस मनाया जाता है. यह दिवस 1 से 7 अगस्त तक पुरे सप्ताह मनाया जाता है. इस दिवस का उद्देश्य महिलाओं को स्तनपान और कार्य को दृढ़तापूर्वक एकसाथ करने का समर्थन देना है.
प्रश्न 7. सुप्रीम कोर्ट ने किस हाईकोर्ट के जस्टिस एसएन शुक्ला के खिलाफ सीबीआई को एफआईआर दर्ज करने की मंजूरी दे दी है? क. दिल्ली हाईकोर्ट ख. मुंबई हाईकोर्ट ग. कोलकाता हाईकोर्ट घ. इलाहाबाद हाईकोर्ट
सही उत्तर देखे
उत्तर: घ. इलाहाबाद हाईकोर्ट - सुप्रीम कोर्ट ने हाल ही में इलाहाबाद हाईकोर्ट के जस्टिस एसएन शुक्ला के खिलाफ सीबीआई को एफआईआर दर्ज करने की मंजूरी दे दी है. जस्टिस एसएन शुक्ला पर निजी मेडिकल कॉलेजों का पक्ष लेने का आरोप है साथ ही सीबीआई ने उनके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण कानून के अंतर्गत मामला दर्ज किया है.
प्रश्न 8. सुप्रीम कोर्ट ने किस राज्य के होमगार्ड को पुलिस के सिपाही के न्यूनतम वेतन के बराबर रोजाना भत्ता देने का आदेश दिया है? क. केरल ख. गुजरात ग. पंजाब घ. उत्तर प्रदेश
सही उत्तर देखे
उत्तर: घ. उत्तर प्रदेश - सुप्रीम कोर्ट ने हाल ही में उत्तर प्रदेश के होमगार्ड को पुलिस के सिपाही के न्यूनतम वेतन के बराबर रोजाना भत्ता देने का आदेश दिया है. कोर्ट के फैसले के मुताबिक होमगार्ड के रोजाना काम के हिसाब से रोजाना भत्ते को 500 रुपये से 672 रुपये कर दिया जायेगा.
प्रश्न 9. हाल ही में जारी की गयी एक रिपोर्ट के मुताबिक छात्रों के लिए सबसे बेहतर शहरों की लिस्ट में भारत के कितने शहरों को स्थान मिला है? क. दो ख. तीन ग. चार घ. सात
सही उत्तर देखे
उत्तर: घ. चार - ग्लोबल कंसल्टेंसी फर्म क्वाक्वैरेली साइमंड्स के द्वारा जारी की गयी रिपोर्ट के मुताबिक छात्रों के लिए सबसे बेहतर शहरों की लिस्ट में भारत के चार शहर बेंगलुरु, मुंबई, दिल्ली और चेन्नई को स्थान मिला है. इस बेंगलुरु शहर के छात्रों के लिए सबसे बेहतर वर्ल्डवाइड रैंक 81 मिली है.
प्रश्न 10. भारतीय क्रिकेट टीम के किस बल्लेबाज और आंध्र प्रदेश के पूर्व कप्तान ने क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की है? क. सुरेश रैना ख. रविन्द्र जडेजा ग. वेणुगोपाल राव घ. मुरली विजय
सही उत्तर देखे
उत्तर: ग. वेणुगोपाल राव - भारतीय क्रिकेट टीम के बल्लेबाज और आंध्र प्रदेश के पूर्व कप्तान वेणुगोपाल राव ने क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की है. उन्होंने भारतीय टीम के लिए 16 वनडे मैच खेले है. उन्होंने वर्ष 2005 को दांबुला में श्रीलंका के खिलाफ अपना पहला डेब्यू मैच खेला था.