Home / Current Affairs Hindi / 14 August 2021 Current Affairs

GK Quiz on 14th August 2021 in Hindi (14 अगस्त 2021 पर प्रश्नोत्तरी)

भारत और विदेश से सम्बंधित ’14 अगस्त 2021 कर्रेंट अफेयर्स के सबाल और जबाब’ हिंदी मे प्रकाशित किए गए सभी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी आने वाली SSC, UPSC, Bank, Railway, Clerk, PO परीक्षाओं के लिए सहायक होंगी, 14 August 2021 Current Affairs’ के बारे में यदि आपका प्रश्न है तो कृपया कमेंट के जरिए हम तक पहुचाएं.

Current Affairs Quiz on 14th August 2021 in Hindi (14 अगस्त 2021 करंट अफेयर्स पर प्रश्न और उत्तर)


भारत के खेल मंत्री का नाम बताइए जिन्होंने हाल ही में देशभर में फिट इंडिया फ्रीडम रन 2.0 की शुरुआत की है?

  • पियूष गोयल
  • अनुराग ठाकुर
  • निर्मला सीतारमण
  • संजय मज्रेकर

उत्तर: अनुराग ठाकुर – भारत के खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने हाल ही में देशभर में वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए फिट इंडिया फ्रीडम रन 2.0 की शुरुआत की है. यह फिट इंडिया फ्रीडम रन 13 अगस्त 2021 से शुरू होकर 02 अक्टूबर 2021 तक चलेगा जबकि पहला संस्करण 15 अगस्त से 02 अक्टूबर 2020 तक आयोजित किया गया था.


श्री नितिन गडकरी ने हाल ही में किस राज्य में 1,000 करोड़ रुपये की सड़क और राजमार्ग परियोजनाओं की घोषणा की है?

  • केरल
  • गुजरात
  • महाराष्ट्र
  • उत्तराखंड

उत्तर: उत्तराखंड – केंद्रीय सड़क, परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने हाल ही में उत्तराखंड राज्य में 1,000 करोड़ रुपये की सड़क और राजमार्ग परियोजनाओं की घोषणा की है. साथ ही सेंट्रल रोड इंफ्रास्ट्रक्चर फंड के अतिरिक्त 300 करोड़ रुपये की भी घोषणा की है.


टोक्यो ओलंपिक 2020 में गोल्ड मेडल जीतने के बाद विश्व एथलेटिक्स रैंकिंग 2021 में नीरज चोपड़ा कौन से स्थान पर पहुच गए है?

  • पहले
  • दूसरे
  • तीसरे
  • चौथे
Read Also...  23 मई 2022 कर्रेंट अफेयर्स – 23 May 2022 Current Affairs In Hindi, Questions and Answers

उत्तर: दूसरे – टोक्यो ओलंपिक 2020 में गोल्ड मेडल जीतने के बाद विश्व एथलेटिक्स रैंकिंग 2021 में जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा दुसरे स्थान पर पहुच गए है. वे 1315 के स्कोर के साथ दूसरे स्थान पर हैं. जबकि पहले स्थान पर 1396 स्कोर के साथ जर्मन के एथलीट जोहान्स वेटर है.


इसरो के किस स्पेस मिशन ने चंद्रमा की सतह पर पानी के अणुओं का पता लगाया है?

  • मार्स ओबिटर मिशन
  • एस्ट्रोसैट मिशन
  • आरएलवी-टीडी मिशन
  • चंद्रयान-2 ऑर्बिटर

उत्तर: चंद्रयान-2 ऑर्बिटर – भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के चंद्रयान-2 ऑर्बिटर ने हाल ही में चंद्रमा की सतह पर पानी के अणुओं का पता लगाया है. चंद्रमा पर 29 डिग्री उत्तर और 62 डिग्री उत्तरी अक्षांशों के बीच व्यापक चंद्र जलयोजन और OH तथा H2O का पता लगाया है.


निम्न में से किस देश की सरकार ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के आपातकालीन सत्र की मांग की है?

  • पाकिस्तान सरकार
  • जापान सरकार
  • तन्ज़िस्तान सरकार
  • अफगानिस्तान सरकार

उत्तर: अफगानिस्तान सरकार – अफगानिस्तान के काबुल के प्रमुख अब्दुल्ला अब्दुल्ला ने दोहा में अफगानिस्तान पर क्षेत्रीय सम्मेलन में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के आपातकालीन सत्र की मांग की है. जबकि बैठक में मौजूद लोगो ने किसी भी शासन को बलपूर्वक लेने को मान्यता नहीं देने पर सहमति व्यक्त की है.


भारत सरकार ने वर्ष 2018 के लिए कितने अधिकारियों को प्रधानमंत्री श्रम पुरस्कार पुरस्कार देने की घोषणा की है?

  • 29 अधिकारियों
  • 39 अधिकारियों
  • 59 अधिकारियों
  • 69 अधिकारियों

उत्तर: 69 अधिकारियों – भारत सरकार ने हाल ही में वर्ष 2018 के लिए 69 अधिकारियों को प्रधानमंत्री श्रम पुरस्कार पुरस्कार देने की घोषणा की है. यह पुरस्कार उनकी नवाचार क्षमताओं, विशिष्ट प्रदर्शन और उत्पादकता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के साथ-साथ असाधारण साहस की प्रदर्शन के लिए प्रदान किए जाएंगे.

Read Also...  14 June 2021 Current Affairs

तालिबान ने हाल ही में किस देश के दुसरे सबसे बड़े शहर कंधार पर कब्जा कर लिया है?

  • जापान
  • पाकिस्तान
  • ईरान
  • अफगानिस्तान

उत्तर: अफगानिस्तान – तालिबान ने हाल ही में अफगानिस्तान के दुसरे सबसे बड़े शहर कंधार पर कब्जा कर लिया है. तालिबान ने अभी सिर्फ काबुल और अन्य क्षेत्रों को सरकार के हाथों में छोड़ रखा है. काबुल के बाद कंधार ही अफगानिस्तान का दूसरा सबसे बड़ा शहर है. जबकि काबुल से कंधार की दूरी करीब 500 किलोमीटर है.


इस वर्ष सितंबर 2021 में अपनी पहली मंत्री स्तरीय 2+2 बैठक भारत और किस देश के बीच आयोजित की जाएगी?

  • चीन
  • ऑस्ट्रेलिया
  • जापान
  • अफ्रीका

उत्तर: ऑस्ट्रेलिया – इस वर्ष सितंबर 2021 में अपनी पहली मंत्री स्तरीय 2+2 बैठक भारत और ऑस्ट्रेलिया के आयोजित की जाएगी. जिसके लिए ऑस्ट्रेलियाई विदेश मंत्री मारिस पायने और रक्षा मंत्री पीटर सितंबर में भारत और इंडोनेशिया के दौरे पर जायेंगे.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *