18 August 2021 Current Affairs

GK Quiz on 18th August 2021 in Hindi (18 अगस्त 2021 पर प्रश्नोत्तरी)

भारत और विदेश से सम्बंधित ’18 अगस्त 2021 कर्रेंट अफेयर्स के सबाल और जबाब’ हिंदी मे प्रकाशित किए गए सभी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी आने वाली SSC, UPSC, Bank, Railway, Clerk, PO परीक्षाओं के लिए सहायक होंगी, 18 August 2021 Current Affairs’ के बारे में यदि आपका प्रश्न है तो कृपया कमेंट के जरिए हम तक पहुचाएं.

Current Affairs Quiz on 18th August 2021 in Hindi (18 अगस्त 2021 करंट अफेयर्स पर प्रश्न और उत्तर)


भारत ने हाल ही में विश्व का कौन सा दूसरा सबसे बड़ा जीन बैंक स्थापित किया है?

  • पहला
  • दूसरा
  • तीसरा
  • चौथा

उत्तर: दूसरा – भारत ने राष्ट्रीय राजधानी में हाल ही में विश्व का दूसरा सबसे बड़ा जीन बैंक स्थापित किया है. भारत के कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने पूसा परिसर में राष्ट्रीय पौध आनुवांशिक संसाधन ब्यूरो (एनबीपीजीआर) में एक अत्याधुनिक बनाये गये राष्ट्रीय जीन बैंक का उद्घाटन किया है.


तमिल स्टार एक्टर आनंद कन्नन का हाल ही में कितने वर्ष की उम्र में निधन हो गया है?

  • 48 वर्ष
  • 58 वर्ष
  • 68 वर्ष
  • 78 वर्ष

उत्तर: 48 वर्ष – तमिल स्टार एक्टर आनंद कन्नन का हाल ही में कन्नन पित्त नली के कैंसर से 48 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है. वे लंबे वक्त से कैंसर से जूझ रहे थे. आनंद 1990 के दशक के लोकप्रिय अभिनेता थे. उन्होंने कई लोकप्रिय तमिल शो होस्ट किए है.


अमेरिका में किस विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने पेंसिल लेड का उपयोग करके नया कोविड टेस्ट विकसित किया गया है?

  • कैलिफ़ोर्निया विश्वविद्यालय
  • हार्वर्ड विश्वविद्यालय
  • पेन्सिलवेनिया विश्वविद्यालय
  • कोलंबिया विश्वविद्यालय
Read Also...  Current Affairs - 20 April 2018 - Questions and Answers in Hindi

उत्तर: पेन्सिलवेनिया विश्वविद्यालय – अमेरिका में पेन्सिलवेनिया विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने हाल ही में पेंसिल लेड का उपयोग करके एक नया सस्ता, तेज और अधिक सटीक वाला नया कोविड टेस्ट विकसित किया गया है. इसमें ग्रेफाइट इलेक्ट्रोड के उपयोग से परीक्षण की लागत $ 1.50 प्रति परीक्षण कम हो जाती है.


भारत सरकार के किस मंत्रालय के उपक्रम हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड ने “हिंदुस्तान-228” नागरिक विमान का परीक्षण किया है?

  • परिवहन मंत्रालय
  • शिक्षा मंत्रालय
  • रक्षा मंत्रालय
  • विज्ञान मंत्रालय

उत्तर: रक्षा मंत्रालय – भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय के उपक्रम हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड ने हाल ही में “हिंदुस्तान-228” नागरिक विमान का परीक्षण किया है. यह विमान का ग्राउंड रन और लो स्पीड टैक्सी ट्रायल कानपुर में किया गया है. जो की 19 सीटों वाला मल्टीरोल यूटिलिटी विमान है.


भारत में किस वर्ष तक 6 लाख गांवों को इंटरनेट कनेक्टिविटी दिए जाने की घोषणा की गयी है?

  • 2022
  • 2023
  • 2024
  • 2025

उत्तर: 2024 – केंद्रीय कौशल विकास और उद्यमिता राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने भारत नेट कार्यक्रम के तहत भारत में वर्ष 2024 तक 6 लाख गांवों को इंटरनेट कनेक्टिविटी दिए जाने की घोषणा की है. वर्तमान में करीब 2.8 लाख गांवों में इंटरनेट की सुविधा दी जा चुकी है.


इनमे से किस मंत्रालय का “वृक्षारोपण अभियान-2021” 19 अगस्त, 2021 को शुरू किये जाने की घोषणा की गयी है?

  • सूचना और प्रसारण मंत्रालय
  • सांस्कृतिक मंत्रालय
  • कोयला मंत्रालय
  • खेल मंत्रालय

उत्तर: कोयला मंत्रालय – आजादी का अमृत महोत्सव के हिस्से के रूप में कोयला मंत्रालय का “वृक्षारोपण अभियान-2021” 19 अगस्त, 2021 को शुरू किये जाने की घोषणा की गयी है. इससे अभियान से गो ग्रीनिंग ड्राइव को बढ़ावा मिलेगा. इस अभियान का शुभारंभ केंद्रीय कोयला, खान और संसदीय कार्य मंत्री श्री प्रल्हाद जोशी करेंगे.

Read Also...  19 फरवरी 2024 करंट अफेयर्स प्रश्न और उत्तर

निम्न में से किस देश के उप राष्ट्रपति अमरुल्ला सालेह ने खुद को देश का राष्ट्रपति घोषित किया है?

  • पाकिस्तान
  • अफगानिस्तान
  • तन्ज़िस्तान
  • वियतनाम

उत्तर: अफगानिस्तान – अफगानिस्तान के उप राष्ट्रपति अमरुल्ला सालेह ने हाल ही में खुद को देश का राष्ट्रपति घोषित किया है. तालिबान के अफगानिस्तान की राजधानी काबुल पर कब्जे के बाद राष्ट्रपति अशरफ गनी ने दो दिन पहले देश छोड़ दिया था.


राजनीतिक उथल-पुथल के बीच किस देश के प्रधानमंत्री मुहिद्दीन यासीन ने अपने पद से इस्तीफ़ा दे दिया है?

  • जापान
  • अफगानिस्तान
  • तन्ज़िस्तान
  • मलेशिया

उत्तर: मलेशिया – राजनीतिक उथल-पुथल के बीच हाल ही में मलेशिया के प्रधानमंत्री मुहिद्दीन यासीन ने अपने पद से इस्तीफ़ा दे दिया है. उन्होंने 17 महीने के कार्यकाल के बाद पद से इस्तीफा दे दिया। इस प्रकार, यह मलेशियाई नेता का सबसे छोटा कार्यकाल है.

Previous Post Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *