Current Affairs in Hindi – 19 August 2019 Questions and Answers

भारत और विदेश से सम्बंधित “19 अगस्त 2019 कर्रेंट अफेयर्स के सबाल और जबाब” हिंदी मे प्रकाशित किए गए सभी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी आने वाली SSC, UPSC, Bank, Railway, Clerk, PO परीक्षाओं के लिए सहायक होंगी, ‘19 August 2019 Current Affairs‘ के बारे में यदि आपका प्रश्न है तो कृपया कमेंट के जरिए हम तक पहुचाएं.


19 अगस्त 2019 महत्वपूर्ण सामयिकी (Current Affairs ) प्रश्नोत्तरी हिंदी भाषा में


प्रश्‍न 1. निम्न में से किस ई-कॉमर्स कंपनी ने हाल ही में वीडियो स्ट्रीमिंग सर्विस लांच की है?
क. स्नेपडील
ख. फ्लिप्कार्ट
ग. पेटीएम
घ. शॉपक्लुएस

सही उत्तर देखे
उत्तर: ख. फ्लिप्कार्ट - ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिप्कार्ट ने हाल ही में वीडियो स्ट्रीमिंग सर्विस लांच की है. लेकिन अभी सिर्फ एंड्रॉयड यूजर्स के लिए वीडियो स्ट्रीमिंग सर्विस लांच की गयी है. फ्लिप्कार्ट इस वीडियो स्ट्रीमिंग सर्विस के माध्यम से भारतीय बाजार में उपलब्ध अमेजन की प्राइम सब्सक्रिप्शन सर्विस को चुनौती देगी.

प्रश्‍न 2. पद्मश्री से सम्मानित समाजसेवी दामोदर गणेश बापट का हाल ही में कितने वर्ष की आयु में निधन हो गया है?
क. 81 वर्ष
ख. 87 वर्ष
ग. 93 वर्ष
घ. 95 वर्ष

सही उत्तर देखे
उत्तर: ख. 87 वर्ष - पद्मश्री से सम्मानित समाजसेवी दामोदर गणेश बापट का हाल ही में 87 वर्ष की आयु में निधन हो गया है. वे लम्बे समय से बीमार थे उन्हें पुरे जीवन कुष्ठ रोगियों के लिए कार्य करने के लिए वर्ष 2018 में पद्मश्री सम्मान से सम्मानित किया गया था.

प्रश्‍न 3. 19 अगस्त को विश्वभर में कौन सा दिवस मनाया जाता है?
क. विश्व फोटोग्राफी दिवस
ख. विश्व विडियोग्राफी दिवस
ग. विश्व विज्ञानं दिवस
घ. विश्व महिला सुरक्षा दिवस

सही उत्तर देखे
उत्तर: क. विश्व फोटोग्राफी दिवस - 19 अगस्त को विश्वभर में विश्व फोटोग्राफी दिवस मनाया जाता है. फोटोग्राफी का आविष्कार इस दुनिया में लोगो को एक-दूसरे के करीब लाने और उन्हें देश की संस्कृति को समझने साथ ही इतिहास को समृद्ध बनाने के उद्देश्य से किया गया.

प्रश्‍न 4. भारत के किस आईआईटी सेंटर के अनुसंधानकर्ताओं ने कम लागत वाली ब्लड टेस्ट डिवाइस का विकास किया है?
क. आईआईटी कानपुर
ख. आईआईटी मुम्बई
ग. आईआईटी दिल्ली
घ. आईआईटी खड़गपुर

सही उत्तर देखे
उत्तर: घ. आईआईटी खड़गपुर - खड़गपुर आईआईटी के अनुसंधानकर्ताओं ने हाल ही में कम लागत वाली ब्लड टेस्ट डिवाइस का विकास किया है. जिसमे पेपर स्ट्रिप आधारित किट है और यह स्मार्टफोन से जुड़ी होती है. यह ब्लड टेस्ट डिवाइस विश्लेषण कर उसे पढ़ने का कार्य करता है.

प्रश्‍न 5. हर्षद पांडुरंग ठाकुर को हाल ही में कितने वर्ष के लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य व परिवार कल्याण संस्थान का निर्देशक नियुक्त किया गया है?
क. 2 वर्ष
ख. 3 वर्ष
ग. 4 वर्ष
घ. 5 वर्ष

सही उत्तर देखे
उत्तर: घ. 5 वर्ष - मुंबई के पहले टाटा इंस्टिट्यूट ऑफ़ सोशल साइंसेज में प्रोफेसर रहे हर्षद पांडुरंग ठाकुर को हाल ही में 5 वर्ष के लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य व परिवार कल्याण संस्थान का निर्देशक नियुक्त किया गया है. राष्ट्रीय स्वास्थ्य व परिवार कल्याण संस्थान एक संगठन है जिसकी स्थापना 1977 में की गयी थी.

प्रश्‍न 6. इसरो के चेयरमैन के. सिवन को तमिलनाडु सरकार ने उनके योगदान के लिए किस पुरस्कार से सम्मानित किया है?
क. डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम पुरस्कार
ख. स्टीवन हाकिन पुरस्कार
ग. विक्रम साराभाई पुरस्कार
घ. दादा साहिब फाल्के पुरस्कार

सही उत्तर देखे
उत्तर: क. डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम पुरस्कार - इसरो के चेयरमैन के. सिवन को तमिलनाडु सरकार ने उनके योगदान के लिए डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम पुरस्कार से सम्मानित किया है. यह पुरस्कार मानविकी, छात्र कल्याण और वैज्ञानिक विकास को बढ़ावा देने के लिए दिया जाता है.

प्रश्‍न 7. अंपायर को अपशब्द कहने और गलत व्यवहार करने पर किस टेनिस खिलाडी पर 80 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया है?
क. राफेल नडाल
ख. नोवाक जोकोविक
ग. निक किर्गियोस
घ. एंडी मुर्री

सही उत्तर देखे
उत्तर: ग. निक किर्गियोस- अंपायर को अपशब्द कहने और व्यवहार करने पर हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के टेनिस खिलाड़ी निक किर्गियोस पर 80 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया है. सिनसिनाटी ओपन के दूसरे राउंड में निक किर्गियोस बिना अंपायर की अनुमति के कोर्ट के बाहर चले गए थे.

प्रश्‍न 8. पाकिस्तान बोर्ड ने किस क्रिकेटर खिलाडी को अपनी टीम की कोच और सलेक्टर दोनों की भूमिका दी है?
क. शोएब मलिक
ख. मिस्बाह-उल-हक
ग. कामरान अकमल
घ. इंजमाम उल हक

सही उत्तर देखे
उत्तर: ख. मिस्बाह-उल-हक - पाकिस्तान बोर्ड ने हाल ही में पकिस्तान क्रिकेट टीम के कोच को निकाल दिया है और सलेक्टर ने इस्तीफ़ा दे दिया है. अब मिस्बाह-उल-हक पकिस्तान क्रिकेट टीम के कोच और सलेक्टर दोनों की भूमिका निभायंगे. 7 सितंबर तक चलने वाले प्रैक्टिस कैंप के लिए कैम्प कमानडेंट’ की जिम्मेदारी मिस्बाह-उल-हक को दी गयी है.

प्रश्‍न 9. फीफा की आचार संहिता का उल्लंघन करने का दोषी पाए जाने पर किस देश की फुटबॉल टीम के पूर्व कोच सैमसन सियासिया पर आजीवन प्रतिबंध लगा दिया गया है?
क. अर्जेंटीना
ख. अफ्रीका
ग. नाइजीरिया
घ. रूस

सही उत्तर देखे
उत्तर: ग. नाइजीरिया - नाइजीरिया फूटबाल टीम के पूर्व कोच सैमसन सियासिया को फीफा की आचार संहिता का उल्लंघन करने का दोषी पाए जाने पर स्वतंत्र नैतिकता समिति के सहायक चैंबर ने आजीवन प्रतिबंध लगा दिया गया है साथ ही सैमसन सियासिया ने मैचों में हेरफेर करने के लिए अन्य व्यक्तियों से रिश्वत ली थी.

प्रश्‍न 10. व्‍यावसायिक इस्‍तेमाल के लिए हाल ही में किस देश ने अपना रॉकेट सफलता पूर्वक लॉन्‍च किया है?
क. नार्थ कोरिया
ख. जापान
ग. अमेरिका
घ. चीन

सही उत्तर देखे
उत्तर: घ. चीन - चीन ने हाल ही में व्‍यावसायिक इस्‍तेमाल के लिए अपना रॉकेट सफलता पूर्वक लॉन्‍च किया है. इस प्रक्षेपण के बाद चीन की सरकारी स्‍पेस एजेंसी ने कहा है की इस प्रक्षेपण से देश में निजी कंपनियों द्वारा कमर्शियल उपग्रहों के प्रक्षेपण को बढ़ावा मिलेगा.
Read Also...  Hindi Current Affairs Quiz 28 July 2017 for SSC Exam
Previous Post Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *