Home / Current Affairs Hindi / August 21, 2020 Gk in Hindi

Current Affairs in Hindi – 21 August 2020 Questions and Answers

0

भारत और विदेश से सम्बंधित ’21 अगस्त 2020 कर्रेंट अफेयर्स के सबाल और जबाब’ हिंदी मे प्रकाशित किए गए सभी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी आने वाली SSC, UPSC, Bank, Railway, Clerk, PO परीक्षाओं के लिए सहायक होंगी, ’21 August 2020 Current Affairs’ के बारे में यदि आपका प्रश्न है तो कृपया कमेंट के जरिए हम तक पहुचाएं.

GK Quiz on 21th August 2020 in Hindi (21 अगस्त 2020 पर प्रश्नोत्तरी)


प्रश्न 1. स्वच्छता सर्वेक्षण-2020 में कौन सा शहर लगातार चौथी बार पहले स्थान पर रहा है?

  1. सूरत
  2. पटना
  3. इंदौर
  4. मुंबई
सही उत्तर देखे
उत्तर: इंदौर - स्वच्छता सर्वेक्षण-2020 में लगातार चौथी बार इंदौर पहले स्थान पर रहा है. जबकि गुजरात का सूरत दुसरे, महाराष्ट्र का नवी मुंबई तीसरे स्थान पर रहा है. जबकि वाराणसी को बेस्ट गंगा टाउन घोषित किया गया है. इंदौर स्वच्छता सर्वेक्षण-2020 लीग के तीनों क्वार्टर में पहले स्थान पर रहा है.

प्रश्न 2. निम्न में से कौन सी कंपनी शेयर बाजार में 2 ट्रिलियन डॉलर की मार्केट वैल्यू वाली पहली अमेरिकी कंपनी बन गयी है?

  1. माइक्रोसॉफ्ट
  2. गूगल
  3. ऐपल
  4. अमेज़न
सही उत्तर देखे
उत्तर: ऐपल - ऐपल कंपनी शेयर बाजार में 2 ट्रिलियन डॉलर की मार्केट वैल्यू वाली पहली अमेरिकी कंपनी बन गयी है. जबकि सउदी अरामको ने दिसंबर 2019 में दो हजार अरब डॉलर का बाजार पूंजीकरण हासिल किया था.

प्रश्न 3. आचार्य बालकृष्ण के द्वारा रुचि सोया के मैनेजिंग डायरेक्टर के पद से इस्तीफा देने के बाद उनकी जगह किसे नियुक्त किया गया है?

  1. संजय मेहता
  2. राम भारत
  3. रमेश आचर्य
  4. संदीप मेहता
सही उत्तर देखे
उत्तर: राम भारत - आचार्य बालकृष्ण के द्वारा रुचि सोया के मैनेजिंग डायरेक्टर के पद से इस्तीफा देने के बाद उनकी जगह राम भारत को नियुक्त किया गया है. लेकिन वे चेयरमैन बने रहेंगे. राम भारत का कार्यकाल 19 अगस्त से दिसंबर 2022 तक का होगा.

प्रश्न 4. कमला हैरिस अमेरिका में किसी राष्ट्रीय पद का टिकट पाने वाली पहली भारतीय-अमेरिकी और ____ काली महिला बन गई हैं?

  1. पहली
  2. दूसरी
  3. तीसरी
  4. चौथी
सही उत्तर देखे
उत्तर: पहली - भारतीय मूल की सीनेटर कमला हैरिस हाल ही में अमेरिका में किसी राष्ट्रीय पद का टिकट पाने वाली पहली भारतीय-अमेरिकी और पहली काली या अश्वेत महिला बन गई हैं. उन्हें राष्ट्रीय सम्मेलन में उप राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार नामित किया गया था.

प्रश्न 5. घर बैठे मोबाइल पर नौकरियों की जानकारी के लिए किस कंपनी ने “कोरमो जॉब्स” लांच किया है?

  1. फेसबुक
  2. ट्विटर
  3. गूगल
  4. माइक्रोसॉफ्ट
सही उत्तर देखे
उत्तर: गूगल - गूगल कंपनी ने घर बैठे मोबाइल पर नौकरियों की जानकारी के लिए "कोरमो जॉब्स" लांच किया है. इस एप्प को 2 दिन में 10 लाख से ज्यादा डाउनलोड किया है इस एप्प पर 21 लाख से ज्यादा नौकरियां उपलब्ध है.

प्रश्न 6. वैज्ञानिकों ने किस जीव के जनन अंगों में में पाए जाने वाले ऐसे सूक्ष्मजीव को खोज निकाला है जो की मलेरिया का कैरियर (वाहक) से बचाते हैं?

  1. केचुए
  2. मछली
  3. मच्छर
  4. मक्खी
सही उत्तर देखे
उत्तर: मच्छर - वैज्ञानिकों ने हाल ही में मच्छर के जनन अंगों में में पाए जाने वाले ऐसे सूक्ष्मजीव को खोज निकाला है जो की मलेरिया का कैरियर (वाहक) से बचाते हैं. यह खोज अमेरिका की ग्लासगो यूनिवर्सिटी और कीनिया के इंटरनेशनल सेंटर ऑफ इंसेक्ट फिजियोलॉजी एंड इकोलॉजी ने मिलकर की है.

प्रश्न 7. राकेश अस्थाना को हाल ही में सीमा सुरक्षा बल का कौन सा महानिदेशक नियुक्त किया गया है?

  1. 22वा महानिदेशक
  2. 23वा महानिदेशक
  3. 25वा महानिदेशक
  4. 27वा महानिदेशक
सही उत्तर देखे
उत्तर: 27वा महानिदेशक - राकेश अस्थाना को हाल ही में सीमा सुरक्षा बल का 27वा महानिदेशक नियुक्त किया गया है. वे अभी बीसीएएस के महानिदेशक और नारकोटिस्क कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) के अतिरिक्त प्रभार के साथ कार्य कर रहे है.

प्रश्न 8. भारतीय मूल के किस चिकित्सक को यूके के रॉयल एकेडमी ऑफ इंजीनियरिंग प्रेसिडेंट के विशेष पुरस्कारों के लिए नामित किया गया है?

  1. सुरेश शर्मा
  2. रवि सोलंकी
  3. संजय मेहता
  4. सुदीप नांगल
सही उत्तर देखे
उत्तर: रवि सोलंकी - भारतीय मूल के किस रवि सोलंकी को हाल ही में कोरोना महामारी के दौरान सेवा के लिए यूके के रॉयल एकेडमी ऑफ इंजीनियरिंग प्रेसिडेंट के विशेष पुरस्कारों के लिए 19 विजेताओं में से एक विजेता के तौर पर नामित किया गया है.

प्रश्न 9. एशियाई विकास बैंक ने दिल्ली-मेरठ रैपिड रेल प्रोजेक्ट के लिए कितने बिलियन डॉलर का कर्ज देने की मंजूरी दे दी है?

  1. 1 बिलियन डॉलर
  2. 2 बिलियन डॉलर
  3. 3 बिलियन डॉलर
  4. 4 बिलियन डॉलर
सही उत्तर देखे
उत्तर: 1 बिलियन डॉलर - एशियाई विकास बैंक ने दिल्ली-मेरठ रैपिड रेल प्रोजेक्ट के लिए 1 बिलियन डॉलर यानी लगभग 7500 करोड़ रुपए का कर्ज देने की मंजूरी दे दी है. इस राशि से रैपिड रेल परियोजना का काम तेजी से होगा और यह परियोजना क्षेत्रीय परिवहन में अभूतपूर्व परिवर्तन लाएगी.

प्रश्न 10. पाकिस्तान क्रिकेट टीम का कौन सा बल्लेबाज तीनों फॉर्मेंट में टॉप 5 में आने वाला एकलौता बल्लेबाज बन गया है?

  1. इमरान खान
  2. ज़हीर अबास
  3. बाबर आजम
  4. नसीर मालिक
सही उत्तर देखे
उत्तर: बाबर आजम - पाकिस्तान क्रिकेट टीम के बाबर आजम हाल ही में क्रिकेट के तीनों फॉर्मेंट में टॉप 5 में आने वाले इकलौते बल्लेबाज बन गए हैं. वे टेस्ट रैंकिंग में पांचवें स्थान, टी-20 इंटरनेशनल रैंकिंग में में पहले स्थान और वनडे में तीसरे स्थान पर है.
Read Also...  Current Affairs in Hindi - 7 April 2019 Questions and Answers

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *