Current Affairs in Hindi – 22 August 2019 Questions and Answers
- Gk Section
- Posted on
भारत और विदेश से सम्बंधित “22 अगस्त 2019 कर्रेंट अफेयर्स के सबाल और जबाब” हिंदी मे प्रकाशित किए गए सभी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी आने वाली SSC, UPSC, Bank, Railway, Clerk, PO परीक्षाओं के लिए सहायक होंगी, ‘22 August 2019 Current Affairs‘ के बारे में यदि आपका प्रश्न है तो कृपया कमेंट के जरिए हम तक पहुचाएं.
22 अगस्त 2019 महत्वपूर्ण सामयिकी (Current Affairs ) प्रश्नोत्तरी हिंदी भाषा में
प्रश्न 1. निम्न में से किस बैंक ने प्रोसेसिंग फी(Fee) माफ करने और प्री अप्रूव्ड डिजिटल लोन के लिए कई घोषणाएं की है?
क. बैंक ऑफ़ बड़ोदा
ख. केनरा बैंक
ग. यस बैंक
घ. स्टेट बैंक ऑफ इंडिया
प्रश्न 2. भारत के किस राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल गौर का 89 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है?
क. पंजाब
ख. गुजरात
ग. केरल
घ. मध्य प्रदेश
प्रश्न 3. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने मंत्रिमंडल का पहला विस्तार करते हुए कितने मंत्रियों को शपथ दिलाई?
क. 15 मंत्रियों
ख. 18 मंत्रियों
ग. 23 मंत्रियों
घ. 28 मंत्रियों
प्रश्न 4. निम्न में से किसने डीएलएफ के चेयरमैन पद से इस्तीफा दे दिया है?
क. संजय वर्मा
ख. केपी सिंह
ग. संदीप सिंह
घ. विवेक शर्मा
प्रश्न 5. सभी अर्धसैनिक बलों में सभी रैंक के कर्मियों के लिए किसने सेवानिवृत्ति आयु 60 वर्ष तय की है?
क. सुप्रीमकोर्ट
ख. दिल्ली हाईकोर्ट
ग. केंद्र सरकार
घ. निति आयोग
प्रश्न 6. नामीबिया क्रिकेट टीम के बल्लेबाज जेपी कोटेज टी-20 क्रिकेट में सबसे तेज शतक लगाने वाले _____ खिलाड़ी बन गए हैं?
क. पहले
ख. दुसरे
ग. तीसरे
घ. चौथे
प्रश्न 7. वेस्टइंडीज टीम के किस खिलाडी को वर्ष 2019 का बेस्ट टेस्ट खिलाड़ी चुना गया है?
क. क्रिस गैल
ख. जेसन होल्डर
ग. आंद्रे रसेल
घ. शाई होप
प्रश्न 8. निम्न में से किस देश ने विवादित फील्ड कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल शवेंद्र सिल्वा को नया सैन्य कमांडर नियुक्त किया है?
क. चीन
ख. अमेरिका
ग. अफ्रीका
घ. श्रीलंका
प्रश्न 9. भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने किस हॉकी टीम को हराकर ओलिंपिक टेस्ट टूर्नामेंट का ख़िताब जीत लिया है?
क. न्यूजीलैंड हॉकी टीम
ख. ऑस्ट्रेलिया हॉकी टीम
ग. अफ्रीका हॉकी टीम
घ. जापान हॉकी टीम
प्रश्न 10. भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर किस देश की यात्रा पर द्विपक्षीय संबंधों को मजबूती करने के उद्देश्य से गए है?
क. अमेरिका
ख. रूस
ग. चीन
घ. बांग्लादेश