Current Affairs in Hindi – 23 August 2020 Questions and Answers

भारत और विदेश से सम्बंधित ’23 अगस्त 2020 कर्रेंट अफेयर्स के सबाल और जबाब’ हिंदी मे प्रकाशित किए गए सभी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी आने वाली SSC, UPSC, Bank, Railway, Clerk, PO परीक्षाओं के लिए सहायक होंगी, ’23 August 2020 Current Affairs’ के बारे में यदि आपका प्रश्न है तो कृपया कमेंट के जरिए हम तक पहुचाएं.

GK Quiz on 23rd August 2020 in Hindi (23 अगस्त 2020 पर प्रश्नोत्तरी)


प्रश्न 1. ब्रिटेन के ब्रिस्टल में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चश्मे को नीलामी में अमेरिकी कलेक्टर ने कितने रुपये में खरीदा है?

  1. 1 करोड़ 55 लाख
  2. 2 करोड़ 55 लाख
  3. 3 करोड़ 55 लाख
  4. 4 करोड़ 55 लाख
सही उत्तर देखे
उत्तर: 2 करोड़ 55 लाख - ब्रिटेन के ब्रिस्टल में ईस्ट ब्रिस्टल ऑक्शन्स एजेंसी की ओर से हुई राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चश्मे को नीलामी में अमेरिकी कलेक्टर ने 2 करोड़ 55 लाख रुपये में खरीदा है. कहा जाता है की इस चश्मे को महात्मा गांधी ने पहना था और बाद में एक परिवार को बतौर तोहफा दे दिया था.

प्रश्न 2. अशोक लवासा के द्वारा हाल ही में चुनाव आयुक्त के पद से इस्तीफ़ा देने के बाद उनकी जगह किसे नियुक्त किया गया है?

  1. संजय कुमार
  2. सुद्दीप कुमार
  3. राजीव कुमार
  4. हसम अब्दुल
सही उत्तर देखे
उत्तर: राजीव कुमार - अशोक लवासा के द्वारा हाल ही में चुनाव आयुक्त के पद से इस्तीफ़ा देने के बाद उनकी जगह पूर्व वित्त सचिव राजीव कुमार को नियुक्त किया गया है. अशोक लवासा 31 अगस्त को कार्यभार से मुक्त हो जाएंगे वे अगले महीने एशियन डेवलपमेंट बैंक के वाइस-प्रेसिडेंट का पद संभालेंगे.

प्रश्न 3. निम्न में से किस राज्य सरकार ने शहरी गरीब परिवारों को पौष्टिक भोजन रियायती दर में देने के लिए इंदिरा रसोई योजना की शुरुआत की है?

  1. केरल सरकार
  2. पंजाब सरकार
  3. गुजरात सरकार
  4. राजस्थान सरकार
सही उत्तर देखे
उत्तर: राजस्थान सरकार - राजस्थान सरकार ने हाल ही में शहरी गरीब परिवारों को पौष्टिक भोजन रियायती दर में देने के लिए इंदिरा रसोई योजना की शुरुआत की है. इस योजना का उद्देश्य जरूरतमंद लोगों को 2 समय का शुद्ध पौष्टिक भोजन रियायती दर में देना है. इस योजना में एनजीओ की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी.

प्रश्न 4. सार्वजनिक क्षेत्र के किस बैंक को चालू वित्त वर्ष की जून में समाप्त पहली तिमाही में 308 करोड़ रुपये घाटा हुआ है?

  1. केनरा बैंक
  2. यस बैंक
  3. एक्सिस बैंक
  4. पंजाब नेशनल बैंक
सही उत्तर देखे
उत्तर: पंजाब नेशनल बैंक - सार्वजनिक क्षेत्र के पंजाब नेशनल बैंक चालू वित्त वर्ष की जून में समाप्त पहली तिमाही में 308 करोड़ रुपये घाटा हुआ है. जबकि पिछले वर्ष इसी तिमाही में बैंक को 1,019 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था. साथ ही यूनियन बैंक को 341 करोड़ का शुद्ध लाभ हुआ है.

प्रश्न 5. भारतीय रेलवे ने हाल ही में कितने सेमी हाई-स्पीड वंदे भारत ट्रेन बनाने का टेंडर रद्द कर दिया है?

  1. 22 सेमी
  2. 44 सेमी
  3. 66 सेमी
  4. 88 सेमी
सही उत्तर देखे
उत्तर: 44 सेमी - भारतीय रेलवे ने हाल ही में 44 सेमी हाई-स्पीड वंदे भारत ट्रेन बनाने का टेंडर रद्द कर दिया है. इन ट्रेनों को बनाने के लिए भारतीय कंपनियों के साथ एक चीनी कंपनी के संयुक्त उपक्रम की ओर से बोली लगाने के कारण रेलवे ने यह फैसला लिया है. जल्द ही रेलवे ट्रेनों के निर्माण के लिए नया टेंडर जारी करेगा.

प्रश्न 6. स्वच्छता सर्वेक्षण 2020 में सबसे स्वच्छ राजधानी वाले शहर की श्रेणी में दिल्ली नगरपालिका परिषद को कौन सा स्थान मिला है?

  1. पहला
  2. दूसरा
  3. तीसरा
  4. चौथा
सही उत्तर देखे
उत्तर: पहला - स्वच्छता सर्वेक्षण 2020 में सबसे स्वच्छ राजधानी वाले शहर की श्रेणी में दिल्ली नगरपालिका परिषद को पहला स्थान मिला है. एनडीएमसी क्षेत्र में लुटियंस दिल्ली शामिल है. दिल्ली नगरपालिका परिषद को राष्ट्रीय स्वच्छता पुरस्कार श्रेणियों में शहरों की रैकिंग में 3 स्टार और गारबेज फ्री सिटी की रैकिंग पहला स्थान मिला है.

प्रश्न 7. संयुक्त राष्ट्र हर वर्ष किस दिन को “दास व्यापार और उसके उन्मूलन की याद के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस” मनाता है?

  1. 21 अगस्त
  2. 22 अगस्त
  3. 23 अगस्त
  4. 24 अगस्त
सही उत्तर देखे
उत्तर: 23 अगस्त - संयुक्त राष्ट्र हर वर्ष 23 अगस्त को "दास व्यापार और उसके उन्मूलन की याद के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस" मनाता है. यह दिवस सभी लोगों की स्मृति में दास व्यापार की त्रासदी को दर्शाने के लिए मनाया जाता है.

प्रश्न 8. स्पेनिश फुटबॉल क्लब सेविला ने क्लब इंटर मिलान को 3-2 से हराकर लगातार कौन सी बार यूरोपा लीग खिताब जीत लिया है?

  1. दूसरी बार
  2. चौथी बार
  3. छठी बार
  4. सातवी बार
सही उत्तर देखे
उत्तर: छठी बार - स्पेनिश फुटबॉल क्लब सेविला ने क्लब इंटर मिलान को 3-2 से हराकर लगातार छठी बार यूरोपा लीग खिताब जीत लिया है. जबकि स्पेनिश फुटबॉल क्लब सेविला ने अब तक सबसे अधिक 6 बार और मिलान ने 3 बार यूरोपा लीग खिताब जीता है.

प्रश्न 9. निम्न में से किस देशं में पहली बार फॉर्मूला काइट इंडिविजुअल यूरोपियन चैंपियनशिप आयोजित की गयी है?

  1. आयरलैंड
  2. पोलैंड
  3. मिश्र
  4. ऑस्ट्रेलिया
सही उत्तर देखे
उत्तर: पोलैंड - पोलैंड देशं में पहली बार फॉर्मूला काइट इंडिविजुअल यूरोपियन चैंपियनशिप आयोजित की गयी है. इस चैंपियनशिप में आठ राउंड के बाद फ्रांस के एसेक्स माजिला 6 पॉइंट के साथ पहले स्थान पर है. पोलैंड में हो रही फॉर्मूला काइट चैंपियनशिप में टॉप-14 पुरुषों और महिलाओं की मेन रेस भी होगी.

प्रश्न 10. इनमे से किस देश में सुनहरे खोल के साथ जन्मे एक कछुए की खोज हुई है?

  1. भारत
  2. इंडोनेशिया
  3. ऑस्ट्रेलिया
  4. नेपाल
सही उत्तर देखे
उत्तर: नेपाल - भारत के पडोसी देश नेपाल में सुनहरे खोल के साथ जन्मे एक कछुए की खोज हुई है. जिसका रंग बेहद दुर्लभ जेनेटिक म्यूटेशन की वजह से होता है. नेपाल में इस कछुए में 'क्रोमैटिक ल्यूसिज़्म' का यह पहला और विश्व का केवल पांचवां मामला है.
Read Also...  5 अगस्त 2024 - करेंट अफेयर्स प्रश्न और उत्तर हिंदी में
Previous Post Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *