भारत और विदेश से सम्बंधित ’25 अगस्त 2020 कर्रेंट अफेयर्स के सबाल और जबाब’ हिंदी मे प्रकाशित किए गए सभी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी आने वाली SSC, UPSC, Bank, Railway, Clerk, PO परीक्षाओं के लिए सहायक होंगी, ’25 August 2020 Current Affairs’ के बारे में यदि आपका प्रश्न है तो कृपया कमेंट के जरिए हम तक पहुचाएं.
GK Quiz on 25th August 2020 in Hindi (25 अगस्त 2020 पर प्रश्नोत्तरी)
प्रश्न 1. देश का सबसे बड़े बाजार मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज ऑफ इंडिया ने हाल ही में देश का कौन सा बुलियन इंडेक्स एमसीएक्स बुलडेक्स लांच किया है?
पहला
दूसरा
तीसरा
चौथा
सही उत्तर देखे
उत्तर: पहला - देश का सबसे बड़े बाजार मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज ऑफ इंडिया ने हाल ही में देश का पहला बुलियन इंडेक्स एमसीएक्स बुलडेक्स लांच किया है. एमसीएक्स बुलडेक्स के सितंबर, अक्टूबर और नवंबर एक्सपायरी वायदा अनुबंध लांच किए गए हैं और इसका लॉट साइज 50 का है.
प्रश्न 2. जैक कैलिस, ज़हीर अब्बास और ऑस्ट्रेलिया की किस पूर्व महिला क्रिकेटर खिलाडी को आईसीसी हॉल ऑफ फेम 2020 की सूची में शामिल किया गया है?
मार्गरीट पडेंन
मौली फल्हेर्टी
वाल्मी वोग्त
लिसा स्थालेकर
सही उत्तर देखे
उत्तर: लिसा स्थालेकर - साउथ अफ्रीका के जैक कैलिस, पाकिस्तान के मास्टर बलेबाज़ ज़हीर अब्बास और ऑस्ट्रेलिया की पूर्व महिला क्रिकेटर लिसा स्थालेकर को आईसीसी हॉल ऑफ फेम 2020 की सूची में शामिल किया गया है. अभी तक 93 क्रिकटर्स को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपने योगदान के लिए आईसीसी हॉल ऑफ फेम की लिस्ट में शामिल किया गया है.
प्रश्न 3. आईसीआईसीआई लोम्बार्ड जनरल इंश्योरेंस अब भारती एक्सा जनरल इंश्योरेंस के विलय के साथ गैर-जीवन बीमा क्षेत्र की कौन सी सबसे बड़ी कंपनी बन जाएगी?
पहली
दूसरी
तीसरी
चौथी
सही उत्तर देखे
उत्तर: तीसरी - आईसीआईसीआई लोम्बार्ड जनरल इंश्योरेंस अब भारती एक्सा जनरल इंश्योरेंस के विलय के साथ गैर-जीवन बीमा क्षेत्र की तीसरी सबसे बड़ी कंपनी बन जाएगी. जिसके लिए हाल ही में अधिग्रहण के लिए पक्का करार किया गया है. भारती एंटरप्राइजेज के पास फिलहाल भारती एक्सा जनरल इंश्योरेंस की 51 प्रतिशत हिस्सेदारी है.
प्रश्न 4. निम्न में से किस सोशल मीडिया ऐप ने हाइपरलोकल इन्फॉर्मेशन प्लेटफॉर्म सर्किल इंटरनेट ख़रीदा है?
फेसबुक
ट्विटर
शेयरचैट
लिंक्डइन
सही उत्तर देखे
उत्तर: शेयरचैट - सोशल मीडिया ऐप शेयरचैट ने हाइपरलोकल इन्फॉर्मेशन प्लेटफॉर्म सर्किल इंटरनेट ख़रीदा है. इस खरीद के साथ सर्किल इंटरनेट की मौजूदा 15 सदस्यीय टीम शेयरचैट के साथ शामिल हो गया है. सर्किल इंटरनेट की स्थापना वर्ष 2018 में आईआईटी के तीन छात्रों उचित कुमार, गौरव अग्रवाल और शशांक शेखर ने की थी.
प्रश्न 5. भारतीय रेलवे ने 6 राज्यों में किस अभियान के तहत 6,40,000 से भी अधिक मानव कार्य सृजित किये है?
आत्मनिर्भर भारत अभियान
जिज्ञासा अभियान
गरीब कल्याण रोजगार अभियान
आयुष्मान भारत अभियान
सही उत्तर देखे
उत्तर: गरीब कल्याण रोजगार अभियान - प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा जून 2020 में जारी गरीब कल्याण रोजगार अभियान के अंतर्गत बड़े पैमाने पर प्रवासी श्रमिकों को काम देने का घोषणा की थी. इस योजना के तहत भारतीय रेलवे ने 6 राज्यों में (बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश, ओडिशा, राजस्थान और उत्तर प्रदेश) में 6,40,000 से भी अधिक मानव कार्य सृजित किये है.
प्रश्न 6. हाल ही में किसने योग्य दिव्यांग व्यक्तियों को ‘खाद्य सुरक्षा कानून’ में शामिल करने का राज्यों को निर्देश दिया है?
निति आयोग
योजना आयोग
सुप्रीमकोर्ट
केंद्रीय खाद्य मंत्रालय
सही उत्तर देखे
उत्तर: केंद्रीय खाद्य मंत्रालय - केंद्रीय खाद्य मंत्रालय ने योग्य दिव्यांग व्यक्तियों को ‘खाद्य सुरक्षा कानून’ में शामिल करने का राज्यों को निर्देश दिया है. केंद्रीय खाद्य मंत्रालय ने कहा है की एनएफएसए के तहत नहीं आने वाले योग्य दिव्यांग व्यक्तियों को नया राशन कार्ड जारी किया जाए.
प्रश्न 7. केंद्र सरकार ने कितने लाख रुपये तक की सालाना कमाई करने वाले कारोबारियों को जीएसटी से छूट देने की घोषणा की है?
40 लाख रुपये
60 लाख रुपये
80 लाख रुपये
85 लाख रुपये
सही उत्तर देखे
उत्तर: 40 लाख रुपये - केंद्र सरकार ने 40 लाख रुपये तक की सालाना कमाई करने वाले कारोबारियों को जीएसटी से छूट देने की घोषणा की है. जबकि पहले सिर्फ 20 लाख रुपये सालाना कमाई करने वाले कारोबारियों को जीएसटी की छूट थी. साथ ही कहा है की जिस कारोबारियों का सालाना टर्नओवर 1.5 करोड़ रुपये तक है, वे कंपोजिशन योजना का विकल्प चुन सकते हैं.
प्रश्न 8. 25 अगस्त से 8 सितम्बर के तक पूरे भारत में कौन सा राष्ट्रीय दिवस या पखवाड़ा मनाया जाता है?
राष्ट्रीय नेत्रदान पखवाड़ा
राष्ट्रीय अंगदान पखवाड़ा
राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह
इनमे से कोई नहीं
सही उत्तर देखे
उत्तर: राष्ट्रीय नेत्रदान पखवाड़ा - 25 अगस्त से 8 सितम्बर के तक पूरे भारत में राष्ट्रीय नेत्रदान पखवाड़ा मनाया जाता है. जिसका उद्देश्य नेत्रदान के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाना और देश के लोगो को नेत्रदान के लिए प्रेरित करना है.
प्रश्न 9. जर्मनी के फुटबॉल क्लब बायर्न म्यूनिख ने कौन सी बार यूईएफए चैम्पियंस लीग का खिताब जीत लिया है?
दूसरी बार
तीसरी बार
छठी बार
आठवी बार
सही उत्तर देखे
उत्तर: छठी बार - जर्मनी के फुटबॉल क्लब बायर्न म्यूनिख ने छठी बार यूईएफए चैम्पियंस लीग का खिताब जीत लिया है. साथ ही बायर्न म्यूनिख जीता:एक सीजन में सभी 11 मैच जीतकर चैम्पियन बनने वाला पहला क्लब बन गया है.बायर्न म्यूनिख ने फाइनल मुकाबले में पीएसजी को 1-0 से हराया है.
प्रश्न 10. सऊदी अरब और यूएई सहित पांच खाड़ी देशों ने किस देश की टेक कंपनी एनएसओ से फोन हैकिंग में इस्तेमाल होने वाला सॉफ्टवेयर “पेगासुस” और अन्य उपकरण खरीदे हैं?
ईरान <
जापान
इजराइल
ऑस्ट्रेलिया
सही उत्तर देखे
उत्तर: इजराइल - सऊदी अरब और यूएई सहित पांच खाड़ी देशों ने इजराइल देश की टेक कंपनी एनएसओ से फोन हैकिंग में इस्तेमाल होने वाला सॉफ्टवेयर "पेगासुस" और अन्य उपकरण खरीदे हैं. एनएसओ जो की प्राइवेट कंपनी है यह कंपनी फोन हैकिंग और जासूसी उपकरण बनाती है.