Current Affairs in Hindi – 26 August 2019 Questions and Answers

भारत और विदेश से सम्बंधित “26 अगस्त 2019 कर्रेंट अफेयर्स के सबाल और जबाब” हिंदी मे प्रकाशित किए गए सभी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी आने वाली SSC, UPSC, Bank, Railway, Clerk, PO परीक्षाओं के लिए सहायक होंगी, ‘26 August 2019 Current Affairs‘ के बारे में यदि आपका प्रश्न है तो कृपया कमेंट के जरिए हम तक पहुचाएं.


26 अगस्त 2019 महत्वपूर्ण सामयिकी (Current Affairs ) प्रश्नोत्तरी हिंदी भाषा में


प्रश्‍न 1. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बहरीन में हिंदू मंदिर के लिए कितने लाख डॉलर की पुनर्निर्माण परियोजना की शुरुआत की है?
क. 20 लाख डॉलर
ख. 40 लाख डॉलर
ग. 42 लाख डॉलर
घ. 50 लाख डॉलर

सही उत्तर देखे
उत्तर: ग. 42 लाख डॉलर - प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बहरीन में हिंदू मंदिर के लिए 42 लाख डॉलर की पुनर्निर्माण परियोजना की शुरुआत की है. साथ ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बहरीन के यात्रा करने वाले भारतीय प्रधानमंत्री हैं. बहरीन के मनामा में श्रीनाथजी (श्री कृष्ण) मंदिर का पुनर्निर्माण इस वर्ष से शुरु किया जायेगा.

प्रश्‍न 2. केन्द्रीय मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने किस शहर में “द डायरी ऑफ़ मनु गाँधी” का लोकार्पण किया है?
क. हैदराबाद
ख. चेन्नई
ग. नई दिल्ली
घ. मुंबई

सही उत्तर देखे
उत्तर: ग. नई दिल्ली - केन्द्रीय मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने हाल ही में नई दिल्ली में "द डायरी ऑफ़ मनु गाँधी" का लोकार्पण किया है. इस बुक को भारतीय राष्ट्रीय अभिलेखागार के द्वारा और ऑक्सफ़ोर्ड यूनिवर्सिटी प्रेस के साथ मिलकर तैयार किया गया है. इस बुक में गांधी जी की 1943 से 1944 के बीच की दिनचर्या के बारे में लिखा हुआ है.

प्रश्‍न 3. हाल ही में किसके द्वारा जारी की गयी रिपोर्ट के मुताबिक, पेयजल में मौजूद माइक्रोप्लास्टिक मानव स्वास्थ्य के लिए खतरा उत्पन्न नहीं करते?
क. यूनाइटेड नेशन
ख. वर्ल्ड बैंक
ग. विश्व स्वास्थ्य संगठन
घ. केंद्र सरकार

सही उत्तर देखे
उत्तर: ग. विश्व स्वास्थ्य संगठन - हाल ही में ग. विश्व स्वास्थ्य संगठन के द्वारा जारी की गयी रिपोर्ट के मुताबिक, पेयजल में मौजूद माइक्रोप्लास्टिक मानव स्वास्थ्य के लिए खतरा उत्पन्न नहीं करते. लेकिन आने वाले समय में इसके संभावित खतरों पर और अधिक अनुसंधान करना जरूरी है.

प्रश्‍न 4. दुनिया में मीडिया के बदलते स्वरूप को देखते हुए वीडियो ऐप आवाज़ ने ______ लाँच करने की घोषणा की है?
क. आवाज अकादमी
ख. ज्ञान अकादमी
ग. विज्ञानं अकादमी
घ. हिंदी अकादमी

सही उत्तर देखे
उत्तर: क. आवाज अकादमी - दुनिया में मीडिया के बदलते स्वरूप को देखते हुए वीडियो ऐप आवाज़ ने आवाज अकादमी लाँच करने की घोषणा की है. आवाज अकादमी का मुख्य उद्देश्य पारंपरिक तरीके से हटकर डिजिटल पत्रकार तैयार करना है.

प्रश्‍न 5. भारत के दस्तकारों-शिल्पकारों के उत्पादों के प्रामाणिक ब्रांड “हुनर हाट” का आयोजन किस शहर में करने की घोषणा की गयी है?
क. दिल्ली
ख. जयपुर
ग. कोलकाता
घ. मुंबई

सही उत्तर देखे
उत्तर: ख. जयपुर - केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय ने भारत के दस्तकारों-शिल्पकारों के उत्पादों के प्रामाणिक ब्रांड "हुनर हाट" का आयोजन राजस्थान के जयपुर में करने की घोषणा की गयी है.

प्रश्‍न 6. 26 अगस्त को कौन सा दिवस मनाया जाता है?
क. महिला समानता दिवस
ख. सामाजिक दिवस
ग. शिक्षा दिवस
घ. विज्ञानं दिवस

सही उत्तर देखे
उत्तर: क. महिला समानता दिवस - 26 अगस्त को अमेरिका में महिला समानता दिवस मनाया जाता है. वर्ष 1893 में न्यूजीलैंड विश्व का पहला देश है जहा महिला समानता की शुरुआत की गयी थी. साथ ही वर्ष 1920 को अमेरिका में 19वें संविधान संशोधन के जरिये महिलाओं को पहली बार मतदान करने का अधिकार दिया गया था.

प्रश्‍न 7. तीसरा एशेज टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया ने किस टीम के सामने टेस्ट इतिहास का 10वां सबसे बड़ा लक्ष्य रखा?
क. पकिस्तान क्रिकेट टीम
ख. साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम
ग. भारतीय क्रिकेट टीम
घ. इंग्लैंड क्रिकेट टीम

सही उत्तर देखे
उत्तर: घ. इंग्लैंड क्रिकेट टीम - तीसरा एशेज टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड क्रिकेट टीम के सामने टेस्ट इतिहास का 10वां सबसे बड़ा लक्ष्य (359 रन) रखा है. तीसरे टेस्ट में पहली पारी में इंग्लैंड टीम 67 रन पर ऑलआउट हो गयी थी.

प्रश्‍न 8. निम्न में से किस देश ने नए सुपर-लार्ज मल्टीपल रॉकेट लॉन्चर का सफल परीक्षण किया है?
क. जापान
ख. अमेरिका
ग. रूस
घ. उत्तर कोरिया

सही उत्तर देखे
उत्तर: घ. उत्तर कोरिया - उत्तर कोरिया ने हाल ही में कोरियाई प्रशासनिक अधिकारियों के हवाले देते हुए नए सुपर-लार्ज मल्टीपल रॉकेट लॉन्चर का सफल परीक्षण किया है. साथ ही उत्तर कोरिया हाल ही में 2 मिसाइलों का सफल परीक्षण कर चूका है.

प्रश्‍न 9. इनमे से कौन सा देश खाड़ी देशों में रुपे कार्ड अपनाने वाला पहला देश बन गया है?
क. ऑस्ट्रेलिया
ख. जापान
ग. संयुक्त अरब अमीरात
घ. चीन

सही उत्तर देखे
उत्तर: ग. संयुक्त अरब अमीरात - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में संयुक्त अरब अमीरात की यात्रा पर रुपे कार्ड की पेशकश की जिसके माध्यम से बहुत सी दुकानों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में भी चीजे खरीदी जा सकती है. साथ ही संयुक्त अरब अमीरात, खाड़ी देशों में रुपे कार्ड अपनाने वाला पहला देश बन गया है.

प्रश्‍न 10. वर्ल्ड बैडमिंटन चैम्पियशिप के मैन्स सिंगल्स में भारत के बी.साई. प्रणीत ने कौन सा मेडल जीता है?
क. गोल्ड मेडल
ख. सिल्वर मेडल
ग. ब्रोंज मेडल
घ. इनमे से कोई नहीं

सही उत्तर देखे
उत्तर: ग. ब्रोंज मेडल - वर्ल्ड बैडमिंटन चैम्पियशिप के मैन्स सिंगल्स में भारत के बी साई प्रणीत ने ब्रोंज मेडल जीता है. वे सेमीफाइनल मुकाबले में जापान के केंतो मोमोता से 21-13, 21-8 से हार गए. लेकिन बी साई प्रणीत 36 साल बाद पदक जीतने वाले भारतीय पुरुष खिलाड़ी बन गए है.
Read Also...  9 August 2018 Current Affairs in Hindi – Questions and Answers
Previous Post Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *